आर्थिक गणतंत्र स्थापना मिशन के तहत पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव में गोंगपा की इंट्री

आसनसोल उत्तर विस क्षेत्र से बलिराम गोंड व कुल्टी विस क्षेत्र से शेखावत खान है चुनाव मैदान में 
आसनसोल। पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने दो सीटों आसनसोल उत्तर विधान सभा क्षेत्र से बलिराम गोंड व कुल्टी विधान सभा क्षेत्र से शेखावत खान को चुनाव मैदान में उतारा है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम जी की आर्थिक गणतंत्र विचारधारा से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरु. तुलेश्वर सिंह मरकाम जी के निर्देशन में पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव में गोंगपा अपना प्रत्याशी लड़ाने का काम कर रही है।

  इस दौरान मौजूद रहे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद गोंडवाना ने अपने संबोधन में कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की आर्थिक गणतंत्र विचारधारा, देश में समाजवादी आर्थिक गणतंत्र स्थापना मिशन के तहत भारतीय संविधान की उद्देशिका में उल्लिखित राजनीतिक न्याय, सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय को शत-प्रतिशत पूर्ण रूप से लागू अनुपालन कराने हेतु! आम जनगण में आर्थिक गणतंत्र के प्रति जागरूकता का प्रसार करने के लिये चुनाव प्रचार अस्त्र का प्रयोग किया जा रहा है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का मुख्य लक्ष्य भारत जैसे महान देश में गणतंत्र की सर्वोच्च अवस्था "समाजवादी आर्थिक गणतंत्र" की स्थापना करना ही है! आजादी की लड़ाई स्वतंत्रता संग्राम में देश के हर वर्ग के लोगों ने शहादत कुर्बानियां दी है। केन्द्र सरकार की अमीरपरस्त नीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए, देश के प्राकृतिक संसाधनों का राष्ट्रीयकरण कर उस पर आम जनगण का सामूहिक अधिकार हो न कि मुठ्ठी भर पूंजीपतियों कार्पोरेट घरानों का! चिकित्सा शिक्षा सहित देश की प्रकृति संसाधनों का निजीकरण नहीं राष्ट्रीयकरण किया जाना चाहिए।
 
अरविंद गोंडवाना ने आगे कहा कि आम जन दो वक्त की रोटी सहित मूलभूत आवश्यकताओं के लिये कठिन संघर्ष कर रहें हैं। समुचित इलाज के अभाव में दम तोड़ दे रहे हैं। अच्छे दिन लाने, हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने के नारे वादे के साथ केंद्र की सत्ता में आयी भाजपा सरकार में रोजगार के अभाव मे शिक्षित बेरोजगार नौजवान दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं। सम्मानजनक जीवन जीने को तरस रहे हैं।
आगे कहा कि राष्ट्रहित में शिक्षित बेरोजगारों की युवा शक्ति-श्रम ऊर्जा-श्रम शक्ति का सदुपयोग किया जाना चाहिए। रोजगार छात्र नौजवानों का जन्मसिद्ध अधिकार है, रोजगार की गारंटी को मौलिक अधिकार घोषित किया जाना चाहिए। आजादी, लोकतंत्र व गणतंत्र की सार्थकता ही यही है कि हर आदमी को काम मिले, हर आदमी को भर पेट खाना व शिक्षा, सुरक्षा, समुचित इलाज की गारंटी सहित राजनीतिक न्याय, सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय व मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति यदि समाज का कोई एक भी व्यक्ति इससे वंचित रहता है तो इस आजादी, लोकतंत्र व गणतंत्र का कोई माने मतलब ही नहीं रह जाता है। इसलिए भारत जैसे महान देश में गणतंत्र की सर्वोच्च अवस्था "आर्थिक न्याय-आर्थिक गणतंत्र" की स्थापना की जानी चाहिए। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का मुख्य लक्ष्य देश में "समाजवादी आर्थिक गणतंत्र" की स्थापना करना ही है और इसके लिए आर्थिक गणतंत्र स्थापना मिशन के तहत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी राष्ट्रव्यापी महाआंदोलन के तहत संघर्षरत है। भ्रष्टाचार मुक्त भारत- रोजगार युक्त भारत के लिए आज की युवा पीढ़ी एक दूसरे का साथ दें। यदि सभी पीड़ित संगठित हो जाएं तो पीड़ित ही पॉवर बन जाते हैं की तर्ज पर राष्ट्रव्यापी संगठित संघर्ष जनांदोलन तेज करें। बढ़ती मंहगाई से आम जनता त्रस्त, अफसर सांसद विधायक मंत्री मस्त सा हाल है।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा