धरना स्थल पर मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती

गोंड छात्र नौजवानों का अनिश्चित कालीन धरना मंगलवार को भी रहा जारी
बांसडीह (बलिया)। भारत के राष्ट्रपतीय राजपत्र संविधान अनुसूचित जनजाति आदेश संशोधन अधिनियम- 2002 व प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 शासनादेश 3 नवंबर 2021 द्वारा दिए गये दिशा निर्देश का अक्षरश: अनुपालन करो, गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी करो, नारे के साथ गोंड छात्र नौजवानों का अनिश्चित कालीन धरना 14 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को भी जारी रहा।

 बांसडीह तहसीलदार द्वारा 7 अप्रैल को 4 गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी किया गया है। आंदोलनकारी गोंड छात्र नौजवानों का कहना है कि जो साक्ष्य लेकर बांसडीह तहसीलदार साहब द्वारा 4 गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी किया गया है, वही साक्ष्य सबूत लेकर हम लोगों का भी गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी किया जाए। छात्र नेता बिट्टू गोंड ने कहा कि सभी गोंड धरनार्थियों का जाति प्रमाण पत्र जारी होने तक धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर ही भारत रत्न भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर जी के चित्र पर फूल माला चढ़ा कर उनकी जयंती मनायी गयी तथा जय भीम जय संविधान का उदघोष किए गया तथा भारतीय संविधान की उद्देशिका का पाठ किया गया। 

इस दौरान ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन(आगसा) के संरक्षक अरविंद गोंडवाना ने कहा कि भारतीय संविधान की शपथ लेकर तहसीलदार की कुर्सी पर बैठने वाले बांसडीह तहसीलदार संविधान संशोधन अधिनियम-2002 की घोर अवमानना कर रहे हैं।

धरने में गोंगपा के तहसील इकाई अध्यक्ष उमाशंकर गोंड, लल्लन गोंड, बिट्टू गोंड, प्रिंस गोंड, मुन्ना गोंड, विशाल गोंड, तारकेश्वर गोंड, मुकेश गोंड, कन्हैया गोंड, मनोहर गोंड, सोनू गोंड, सूरज गोंड, गुलाब गोंड, अनुज गोंड, छट्ठू गोंड प्रमुख रूप से रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा