डॉ मुकेश कुमार का सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
डॉ. कुमार ने मेदांता पटना द्वारा आयोजित शिविर में आमजन मानस को स्वस्थ के प्रति किया जागरूक
बलिया। शहर के साहू भवन में दिनाँक 11-4-2026 दिन शनिवार की देर सायं डॉ मुकेश कुमार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में जनपद के चिकित्सा जगत के डॉक्टर गण के साथ व्यापार मंडल और शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी समाज व प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।
डॉ. मुकेश कुमार को मेदांता पटना के तरफ आयोजित बलिया में कैंप लगा कर आम जन मानस को स्वस्थ के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दया शंकर सिंह परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के अनुज धर्मेंद्र सिंह द्वारा इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की गई। आगे भी ऐसे शिविर पुरे जिले में आयोजित करने की बात कही। डॉ. मुकेश कुमार नगर के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष विजय शंकर जी के दामाद है। वरिष्ठ महिला डॉक्टर डॉ चंदा सिन्हा ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ बी. एन गुप्ता, डॉ राम बाबू गुप्ता, डॉ राजेश केजरीवाल, व्यापार मंडल के सुनील "परख", मंजय सिंह, प्रदीप सराफ, अभिषेक सोनी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के आलोक जायसवाल, अनंत प्रकाश रौनियार, बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। अंत कार्यक्रम का सफल संचालन कर रहे प्रोफेसर अनिल कुमार गुप्ता ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment