श्रीराम इनसाइट के धनबाद कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदाताओं को उनके सेवा के लिए प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया गया प्रोत्साहित
धनबाद (झारखंड)। श्रीराम इनसाइट शेयर ब्रोकर्स लिमिटेड ने सामाजिक सरोकार के तहत एशियन द्वारकादास जालान हॉस्पिटल के सहयोग से अपने धनबाद स्थित कार्यालय में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को जीवनदान के प्रति जागरूक करना था।

इस शिविर में न केवल श्रीराम इनसाइट के कर्मचारियों, बल्कि उनके बिजनेस पार्टनर्स और क्लाइंट्स ने भी बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। सुबह से शुरू हुए इस कैंप में दर्जनों लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। एशियन द्वारकादास जालान हॉस्पिटल की मेडिकल टीम ने रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच के बाद पूरी सुरक्षा के साथ रक्त एकत्र किया। कोलकाता से आये श्रीराम इनसाइट के महाप्रबंधक अवधेश कुमार सिंह ने इस मौके पर कहा कि रक्तदान जैसे नेक कार्य में अपने सहयोगियों का उत्साह देखकर वे बेहद गौरवान्वित हैं। शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को उनकी इस निस्वार्थ सेवा के लिए प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया। 

श्रीराम इनसाइट के क्षेत्रीय प्रबंधक रजत दास घोष और हॉस्पिटल के कर्माचारियों ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर श्रीराम इनसाइट के कर्मचारीगण राजा सरकार, दीप सरकार, अफसर हुसैन, नाजिर मंडल, पार्थो कुमार इत्यादि तथा हॉस्पिटल के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा