निबंध प्रतियोगिता में आनन्द देव राणा रहे प्रथम
जेएनसीयू में मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अन्तर्गत हुआ निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्विद्यालय के कुलपति प्रो॰ संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में और नोडल अधिकारी डॉ० अनुराधा राय के निर्देशन में सशक्त नारी, सशक्त भारत : चुनौतियां और समाधान विषय पर प्राचीन इतिहास और मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के संयोजन से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 40 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के आनन्द देव राणा को प्रथम, इसी विभाग के शाश्वत राय को द्वितीय व कृष्णा कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। चौथे स्थान पर किरण कुमारी चौहान व कु. विनीता सिंह (प्राचीन इतिहास विभाग) रहीं जबकि पांचवे स्थान पर सुधांशु पाण्डेय, कुमारी शांभवी तथा सूरज चौधरी सभी मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग रहे। प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह और डॉ. विनीत कुमार सिंह द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान निरीक्षण हेतु कुलानुशासक डॉ० प्रियंका सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ० अजय कुमार चौबे, डॉ० नीरज सिंह, डॉ० अभिषेक मिश्र, डॉ० संजीव कुमार तथा डॉ० विजय शंकर पाण्डेय आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार
Comments
Post a Comment