मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

ग्राम पंचायत भरतपुरा में स्वास्थ्य एवं मानसिक जागरूकता शिविर आयोजित
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग द्वारा भरतपुरा ग्राम पंचायत में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत भरतपुरा के पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति के संरक्षण में प्रो. संजीत कुमार गुप्ता एवं डॉ. अनुराधा (नोडल अधिकारी) के दिशा-निर्देश में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियाँ संपन्न हुईं।

इस शिविर में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट सुश्री विनू कुमारी एवं स्टाफ नर्स अमर कुमार पाल ने भाग लिया। उन्होंने महिलाओं की मासिक स्वास्थ्य जांच की तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाते हुए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में सुश्री विनू कुमारी ने कहा कि “मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन का आधार है, इसे नजरअंदाज करना स्वयं के प्रति अन्याय है। स्वस्थ मन ही स्वस्थ समाज का निर्माण करता है।”

कार्यक्रम के दौरान डॉ. रूबी ने विशेष रूप से महिलाओं में उत्पन्न होने वाली मानसिक समस्याओं जैसे चिंता, तनाव, नींद न आना आदि मुद्दों के बारे में जानकारी ली और उनसे संवाद करते हुए समाधान व परामर्श भी प्रदान किया। उन्होंने बताया कि समय रहते इन समस्याओं पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है, जिससे गंभीर मानसिक स्थितियों से बचा जा सकता है।

इस शिविर में लगभग 100 से अधिक महिला एवं पुरुषों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और परामर्श प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. पुष्पा मिश्रा (विभागाध्यक्ष, समाज कार्य), डॉ. प्रेम भूषण यादव, डॉ. संजीव कुमार के साथ-साथ समाज कार्य विभाग के छात्र-छात्राएं—प्रदीप साहनी, निशांत केतु, पलक शर्मा, चंदन, कृष्णकांत, राजू, निधि कुमारी, अरविंद कुमार पांडेय, सोनू यादव, पंकज एवं सर्वेश—उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा