स्मार्ट मीटर एवं डीपी बॉक्स संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु अधिशासी अभियंता से मिलेगा व्यापार मंडल
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बलिया इकाई की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा
बलिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद बलिया इकाई की मासिक बैठक सोमवार को संगठन के जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता एडवोकेट के टाउन हॉल रोड स्थित ऑफिस पर संपन्न हुई। बैठक में निर्धारित एजेंडा के साथ अन्य मुख्य समस्याओं विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने स्मार्ट मीटर और डीपी बॉक्स से होने वाली समस्याओं के विषय में बिजली बिभाग के अधिशासी अभियंता मिलकर समाधान करने की बात कही गई। वाणिज्य कर विभाग से व्यापार बंधु की होने वाली बैठक व उद्योग विभाग से उद्योग बंधु बैठक में संगठन के सदस्यों को शामिल करने हेतु पत्राचार करने की बात हुई। शहर की समस्या नगर पालिका द्वारा स्थापित शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए लगे आर.ओ. सिस्टम को सही करने और सफाई व्यवस्था के लिए अधिशासी अधिकारी से मिलकर समाधान हेतु जिला अध्यक्ष राधा रमण अग्रवाल जी को जिम्मेदारी दी गई।
मासिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय वरिष्ठ मंत्री सुनिल परख ने बताया कि संगठन को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए पूरे जनपद में सदस्यता कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा। बैठक में राकेश कुमार गुप्ता, विक्रांत सिंह हैप्पी, अमरेश वर्मा सोनू, राजकुमार प्रसाद, दीपू वर्मा, रंजीत गुप्ता, अलोक, मंगल यादव, दुर्गेश जी, राहुल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment