राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

शिविर से सैकड़ों मरीज हुए लाभान्वित
बलिया। जनपद के जिगिरसण्ड में राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन द्वारा एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्वाला प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस शिविर में सैकड़ों मरीजों ने दन्त, नेत्र एवं सामान्य रोगों की जांच व परामर्श का निः शुल्क लाभ लिया। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। शिविर में डॉ. दीपेश श्रीवास्तव, दन्त रोग विशेषज्ञ; डॉ. भैया ए.के. सिंह, वरिष्ठ फिजिशियन; डॉ. अभिषेक गुप्ता, निदेशक शांति नेत्रालय एवं डॉ. धर्मपाल यादव ने अपनी सेवाएं दीं। मानव सेवा के लिए मिशन की ओर से सभी डॉक्टरों को अंगवस्त्रस्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

आयोजक कमता प्रसाद यादव, राष्ट्रीय सचिव ने कहा:
“हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। जिगिरसण्ड और आसपास के गांवों से सैकड़ों लोगों ने शिविर में आकर लाभ लिया, ये हमारे लिए संतोष की बात है। भविष्य में भी ऐसे शिविर लगातार लगाए जाएंगे।”

राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने कहा:
“राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन केवल शांति का ही नहीं, स्वास्थ्य और सेवा का भी मिशन है। ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य जागरूकता की कमी है। ऐसे शिविरों से हम जनता को जागरूक भी कर रहे हैं और इलाज भी दे रहे हैं। सभी सहयोगियों और चिकित्सकों का आभार।”

संस्थापक निदेशक सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने अपने संदेश में कहा:
 “‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के भाव से मिशन काम कर रहा है। स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है। जब तक ग्रामीण क्षेत्रों में हर व्यक्ति स्वस्थ नहीं होगा, तब तक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है। हमारा संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में परेशान न हो।”

इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक शिव भजन राम, सतीश यादव, राहुल यादव, राजेन्द्र ठाकुर, राजेश पासवान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा