रसड़ा में ‘कालिका होटल’ का भव्य शुभारंभ

आजमगढ़ का मशहूर ब्रांड अब रसड़ा में
रसड़ा (बलिया)।  रसड़ा में आजमगढ़ के प्रसिद्ध ‘कालिका होटल’ की नई शाखा का भव्य शुभारंभ 12 अप्रैल दिन रविवार को हुआ। यह ब्रांड अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए पूरे पूर्वांचल में जाना जाता है।

शुभारंभ के अवसर पर प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा: “हमारे यहां हर सामान अच्छी क्वालिटी का मिलता है। ग्राहकों के विश्वास की बदौलत आजमगढ़ के बाद यह हमारी पांचवीं शाखा है, जिसे हमने रसड़ा में खोला है। हमारा प्रयास रहेगा कि रसड़ा की जनता को भी वही पुराना ओरिजिनल स्वाद और सेवा मिले।”

अभिनाश चौहान ने कहा: “कालिका होटल की पहचान लाजवाब स्वाद और बेहतरीन क्वालिटी है। रसड़ा शाखा में भी हम उसी परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। ग्राहकों को साफ-सफाई और शुद्धता के साथ हर व्यंजन मिलेगा।”

स्थानीय लोगों ने नई शाखा खुलने पर खुशी जताई और कहा कि अब रसड़ा में भी आजमगढ़ वाला ‘ओरिजिनल कालिका होटल’ का स्वाद मिलेगा।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा