आवेदन की कॉपी लेकर गोंड छात्र नौजवानों का धरना 12वें दिन भी रहा जारी
जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर चल रहा धरना
बांसडीह (बलिया)। जनजाति गोंड छात्र नौजवान शुक्रवार को भी अपना जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी लेकर बांसडीह तहसील पर पूरे दिन धरने पर बैठे रहे।
बांसडीह तहसीलदार द्वारा 7 अप्रैल को 4 गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी किया गया है। आंदोलनकारी गोंड छात्र नौजवानों का कहना है कि जो साक्ष्य लेकर बांसडीह तहसीलदार साहब द्वारा 4 गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी किया गया है, वही साक्ष्य सबूत हम लोगों से भी लेकर हम लोगों का भी गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी किया जाय लेकिन बांसडीह तहसीलदार द्वारा ऑन लाइन आवेदन बार बार अस्वीकृत निरस्त कर दिया जा रहा है। गोंड छात्र नौजवानों का आर्थिक मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
धरने में प्रमुख रूप से ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के बांसडीह तहसील इकाई के अध्यक्ष बिट्टू गोंड के अलावा प्रिंस गोंड, गौतम गोंड, राजा गोंड, विजेन्द्र गोंड, अभिषेक गोंड, उमाशंकर गोंड, राजेंद्र गोंड, रुपेश गोंड, सोनू गोंड, रमेश गोंड, विजय शंकर गोंद सहित कई लोग रहे।
Comments
Post a Comment