सबका गोंड जनजाति प्रमाण पत्र जारी होने तक धरना रहेगा जारी

छाती के अनुसार बांसडीह तहसीलदार द्वारा चार गोंड जनजाति प्रमाण पत्र किया गया है जारी
बांसडीह (बलिया)। अपने हाथों में ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी लेकर गोंड छात्र नौजवान 8 अप्रैल दिन बुधवार को बांसडीह तहसील पर शांतिपूर्ण अनुशासित तरीके से अपना गोंड जाति प्रमाण पत्र जारी होने की आश में धरने पर बैठे रहे।

 आंदोलनकारी गोंड छात्रों का कहना है कि जो साक्ष्य लेकर बांसडीह तहसीलदार साहब 7 अप्रैल की देर शाम जो 4 चार गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी किए हैं। वही साक्ष्य हम लोगों से भी लेकर हम सभी लोगों का भी गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करें तहसीलदार साहब। सबका गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी कराने हेतु कार्यालय अवधि का धरना लगातार जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन भी किया जाएगा। लेकिन इस बार हर हाल में सबका गोंड जाति प्रमाण पत्र बनवाकर ही मानेंगे। क्यों कि मा.मुख्यमंत्री योगी जी का समाचार पत्रों में यह बयान छपा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में 81 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जनजाति हेतु दो प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का प्रावधान है। इसके अनुसार 2 प्रतिशत के हिसाब से होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में 1620 सीटें अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित होने की संभावना है।

 धरने में ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) बांसडीह तहसील इकाई संयोजक बिट्टू कुमार गोंड के अलावा राजा गोंड, गोंड, गौतम गोंड, विशाल गोंड, अनिकेत गोंड, दिपक गोंड, पंकज गोंड, राजेन्द्र गोंड, रुपेश गोंड, उमाशंकर गोंड, मुन्ना गोंड, पिंटू गोंड, सहित कई गोंड छात्र मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा