वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- आसनसोल ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 08 अप्रैल से

बलिया एवं सुरेमनपुर में भी है उक्त ट्रेन का स्टॉपेज
वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु 04185/04186 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- आसनसोल- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी वाया बनारस, गाजीपुर सिटी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 08 अप्रैल से 28 जून,2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को तथा आसनसोल से 09 अप्रैल से 29 जून, 2026 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार एवं सोमवार को 24 फेरों के लिये किया जायेगा।

उक्त जानकारी देते हुए जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 08 अप्रैल से 28 जून, 2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 09.20 बजे प्रस्थान कर उरई से 11.45 बजे, पोखरायां से 12.52 बजे,  विन्दपुरी से 15.25 बजे, फतेहपुर से 16.22 बजे, प्रयागराज जं. से 18.10 बजे, ज्ञानपुर रोड से 19.15 बजे, बनारस से 20.30 बजे, वाराणसी कैंट से 20.50 बजे, औड़िहार से 21.50 बजे, गाजीपुर सिटी से 22.50 बजे, दूसरे दिन बलिया से 00.10 बजे, सुरेमनपुर से 01.32 बजे, छपरा से 04.50 बजे, हाजीपुर से 06.02 बजे, शाहपुर पटोरी से 06.47 बजे, बरौनी से 08.05 बजे, किऊल जं. 10.02 बजे, झाझा से 11.10 बजे, जसीडीह से 11.53 बजे, मधुपुर से 12.19 बजे, चितरंजन से 13.00 बजे छूटकर आसनसोल 14.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 04186 आसनसोल -वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 09 अप्रैल से 29 जून, 2026 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार एवं सोमवार को आसनसोल से 17.10 बजे प्रस्थान कर चितरंजन से 17.36 बजे, मधुपुर से 18.15 बजे, जसीडीह से 18.42 बजे, झाझा से 20.55 बजे, किऊल जं. 21.57 बजे, बरौनी से 22.50 बजे, शाहपुर पटोरी से 23.47 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से 01.22 बजे, छपरा से 02.40 बजे, सुरेमनपुर से 03.22 बजे, बलिया से 03.55 बजे, गाजीपुर सिटी से 05.00 बजे, औड़िहार से 05.42 बजे, वाराणसी कैंट से 06.40 बजे, बनारस से 07.05 बजे, ज्ञानपुर रोड से 08.07 बजे, प्रयागराज जं. से 09.45 बजे, फतेहपुर से 11.37 बजे, गोविन्दपुरी से 13.45 बजे, पोखरायां से 14.52 बजे, उरई से 15.40 बजे छूटकर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 19.10 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 06, साधारण द्वितीय श्रेणी/द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 11 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा