Posts

Showing posts from February, 2026

एक्यूप्रेशर चिकित्सा एवं जांच पद्धति के बारे में दी जानकारी

Image
देशराज सिंह ने मीडिया से किया वार्ता बलिया। अध्यक्ष बलिया एक्यूप्रेशर परिवार व राम जानकी एक्यूप्रेशर उपचार एंव‌ प्रतिक्षण केंद देशराज सिंह के द्वारा प्रेस वार्ता कर बताया गया कि हम लोग जनपद में चार स्थानों पर अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं और बहुत जल्द कैंप भी लगेगा। हमारा इलाज करने का पद्धति केवल घरेलू उपयोग में होने वाले मटर मेथी और मैग्नेट से करते हैं। इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। हम लोग लगातार आगे बढ़ रहे हैं और पूरे देश में सेवा करने का मौका हमें मिल रहा है। और मेरा उद्देश्य है कि पूरे बलिया की जनता मुझे आशीर्वाद दे और मैं बलिया के लोगों का सेवा कर सकूं। मुझे सेवा करना बहुत ही अच्छा लगता है। - देशराज सिंह, अध्यक्ष, बलिया एक्यूप्रेशर परिवार: "हमारा इलाज पद्धति पूरी तरह से घरेलू और सुरक्षित है।" - "हमारा उद्देश्य बलिया के लोगों की सेवा करना है।" - "हम जल्द ही कैंप लगाने की योजना बना रहे हैं।" क्या आपको लगता है कि एक्यूप्रेशर चिकित्सा बलिया के लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है? रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

Image
खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़ एवं लंबी कूद जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित बलिया। माय युवा भारत, बलिया के तत्वावधान में वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़ एवं लंबी कूद जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नरनी, रसड़ा की टीम विजेता एवं बडसरी  की टीम उपविजेता रही। महिला कबड्डी प्रतियोगिता में रसड़ा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं पंदह की टीम उपविजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता में बेरूआरबारी की टीम प्रथम, पंदह द्वितीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में पिंटू चौहान ने प्रथम, विशाल यादव ने द्वितीय तथा राकेश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में लक्ष्मी प्रथम, रेखा द्वितीय एवं ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के मुख्य ...

मंजू एंटरप्राइजेज में उड़ान ई रिक्शा की सुविधाएं

Image
अब अपने ग्राहकों के लिए  मंजू एंटरप्राइजेज में  अनेकों सुविधा बलिया। नगर के राजधानी रोड जलालपुर में स्थित मंजू इंटरप्राइजेज उड़ान ई- रिक्शा शोरूम के प्रोपराइटर उपेंद्र चौबे ने बताया कि उनके यहां ग्राहकों के लिए कई सुविधाएं हैं। जैसे कि टिकाऊ और मजबूत ई रिक्शा, सरकार की योजनाओं के तहत सब्सिडी, और बिजली की बचत करने वाले ई रिक्शा। उड़ान ई रिक्शा के फीचर्स: - टिकाऊ और मजबूत बनावट - बिजली की बचत - ज्यादा दूरी तक चलने की क्षमता - सरकार की योजनाओं के तहत सब्सिडी उपलब्ध संपर्क जानकारी: मंजू एंटरप्राइजेज उड़ान ई रिक्शा राजधानी रोड जलालपुर, बलिया उपेंद्र चौबे (प्रोपराइटर) मो. 9696507575 रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

सारथी ई रिक्शा का 2026 का सुनहरा ऑफर

Image
बलिया में अंसारी मोटर्स में उपलब्ध है सारथी ई रिक्शा बलिया। नगर के राजधानी रोड माल्देपुर के समीप सारथी ई रिक्शा एजेंसी अंसारी मोटर्स के मैनेजर हेमंत गुप्ता ने मीडिया से वार्ता कर बताया कि 2026 में बलिया के लिए सुनहरा ऑफर है। क्योंकि ई रिक्शा की खरीदारी पर बंपर छूट दिया जा रहा है।  सारथी ई रिक्शा की बनावट काफी हैवी है और मजबूत और टिकाऊ है। सारथी ई रिक्शा खरीदने पर कई प्रकार के छूट भी दिया जा रहा है और ग्राहकों के लिए फाइनेंस की भी व्यवस्था है  सारथी ई रिक्शा के फीचर्स: - बनावट: हैवी और मजबूत - माइलेज: 140 किमी/चार्ज - फाइनेंस: उपलब्ध - छूट: कई प्रकार के छूट। आप लोग एजेंसी पर पहुंचकर इस ऑफर का लाभ तत्काल उठाएं, ऑफर सीमित समय के लिए है। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

ग्राम प्रधान लक्ष्मण खरवार ने दिया चार साल का रिपोर्ट कार्ड

Image
ग्राम पंचायत की योजनाओ और कार्य से कराया अवगत बलिया। ग्राम प्रधान लक्ष्मण खरवार के चार साल के कार्यकाल में शिक्षा, आवास, शौचालय, वृद्धा योजना और किसान योजना पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ हर गरीब तक पहुंचाने की प्राथमिकता बताई है। लक्ष्मण खरवार ने सरकार से पानी निकास का कार्य और सड़कों को ठीक करने के लिए धन देने की मांग की है। ग्राम पंचायत की योजनाएं और कार्य - शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना। - सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना। - वृद्धा योजना और किसान योजना का लाभ पहुंचाना। - शौचालय और आवास योजना का लाभ पहुंचाना। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

पटना में चिकित्सकों के महासम्मेलन मे शामिल हुए बलिया के डॉ. भैया ए.के. सिंह

Image
एपिकॉन 2026: सम्मेलन का पटना में हुआ आयोजन बलिया। बिहार की राजधानी पटना में एपिकॉन 2026 सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस चार दिवसीय सम्मेलन में देश भर के लगभग हजारों चिकित्सक भाग लिया, जिसमें चिकित्सा क्षेत्र के नवीनतम शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियां और तकनीकी नवाचार पर चर्चा की गई।                        डॉ. भैया ए.के. सिंह सम्मेलन के दौरान, विशेषज्ञ चिकित्सक अपने अनुभव साझा किया और जटिल बीमारियों के बेहतर इलाज के लिए नई संभावनाओं पर मंथन किया गया। इस अवसर पर बलिया के डा. भैया ए.के सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन चिकित्सा क्षेत्र को नई दिशा देते हैं और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक होते हैं। कहा कि यदि किसी मरीज या किसी को डायबिटीज या हाइपरटेंशन या फीवर खांसी की भी बीमारी हो तो उसको चिकित्सा से परामर्श करके ही दवा लेनी चाहिए। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

बलिया में ब्लस मेकअप स्टूडियो का भव्य शुभारंभ

Image
ब्राइडल मेकअप के साथ ही शादी विवाह के लिए भाड़े पर लहंगे भी है उपलब्ध बलिया। शह र के सुभाष नगर बनकट्टा निकट स्प्रिंगडेल स्कूल के पास ब्लस मेकअप स्टूडियो का भव्य शुभारंभ किया गया।  प्रोपराइटर वैष्णवी ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से मेकअप की शिक्षा प्राप्त की है और अब बलिया में अपना स्टूडियो खोलकर अपना सपना पूरा किया है। वैष्णवी ने कहा कि उनके माता-पिता के आशीर्वाद से ही उनका यह सपना पूरा हो पाया है। ब्लस मेकअप स्टूडियो में ब्राइडल मेकअप के साथ ही शादी विवाह और अन्य कार्यक्रमों के लिए भाड़े पर लहंगे भी उपलब्ध हैं। साथ ही उचित मूल्य पर लहंगे भी सेल होते हैं। ओपनिंग ऑफर के तहत लहंगे पर ज्वेलरी फ्री दी जा रही है। पहले आए, पहले पाए के आधार पर बुकिंग कराई जा सकती है। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

जेएनसीयू और जन जागृति सेवा समिति के बीच समझौता ज्ञापन

Image
युवा छात्रों में स्वरोजगार की भावना जागृत करना समझौता ज्ञापन  (एमओयू)  का मुख्य उद्देश्य   बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय और जन जागृति सेवा समिति, आज़मगढ़ के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) सम्पन्न हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य युवा छात्रों में स्वरोजगार की भावना जागृत करना है।  यह संस्थान बच्चों को जेजेएसएस प्लेटफार्म और विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से अपनी शिक्षा और अनुभव का सही उपयोग करके अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए, अपनी विश्वस्तरीय पहचान बनाने के लिए, रोजगार/ व्यवसाय के नए अवसर प्रदान करने के लिए, आय के नए स्रोत बढ़ाने के लिए मानव जीवन की मूलभूत समस्याओं (शिक्षा, रोजगार/व्यवसाय, स्वास्थ्य, वृद्धावस्था में संरक्षण) को दूर करते हुए खेल खेल में आपसी सहयोग से वांछित लक्ष्य प्राप्त करने का सरल उपाय है। यह समझौता विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री एस. एल. पाल और जन जागृति सेवा समिति के सचिव श्री विजय प्रताप सिंह के द्वारा संपन्न हुआ। यह समझौता निश्चित रूप से विश्वविद्यालय और विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होगा। आज के समय में जब स्वर...

पूर्वी आर्या ने जीता राष्ट्रीय कला गौरव आर्ट पुरस्कार

Image
उपलब्धि पर आर्मी पब्लिक स्कूल के निदेशक ने आर्या को किया सम्मानित बरेली। बरेली की होनहार बिटिया पूर्वी आर्या ने विगत दिवस दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कला प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया था।  आर्या आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा है। विगत दिवस 26 जनवरी को स्कूल निदेशक ने आर्या को सम्मानित किया। मिस पूर्वी आर्या ख्याति प्राप्त चित्रकार राष्ट्रपति पदक विजेता दिवाकर आर्य की सुपुत्री हैं। श्री दिवाकर आर्य भगवा परिषद के मंडलीय अध्यक्ष भी हैं। पूर्वी आर्या के पुरस्कृत होने पर अजय कटियार, संतोष उपाध्याय, डॉक्टर सुबोध अस्थाना, अश्विनी कमठान, सुनील सक्सेना मिलन, रवि सक्सेना, रक्ष पाल सिंह, अवधेश कुमार सिंह, आशीष सक्सेना, गौरव पांडे, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, विमल सक्सेना, विकास सक्सेना नीटू, अंकुर पाठक, दीपक राज, सचिन कंचन, प्रदीप शर्मा महंत, प्रदीप मिश्रा, राहुल शर्मा, गौरव मिश्रा, विपिन कौसर, मोहित शर्मा, अनुभव कुमार, प्रदीप गुप्ता, दीपक सक्सेना ने हर्ष व्यक्त किया है।

मुंबई टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल के डिप्टी डायरेक्टर के आगमन पर हुआ प्लेटलेट्स दान

Image
राजेश गुप्ता सेंचुरियन ने 117वां एवं नीरज पारिख ने अपना 110वां डोनेशन प्लेटलेट्स के रूप में किया वाराणसी। होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल लहरतारा वाराणसी में सोमवार को प्लेटलेट्स दान किया गया। काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति वाराणसी के संस्थापक अध्यक्ष नीरज पारिख एवं संस्थापक सचिव रोटेरियन राजेश गुप्ता सेंचुरियन एवं सदस्य आशीष केसरी तथा अभिषेक साहू ने प्रोफेसर नवीन खत्री जी के आगमन पर अपना प्लेटलेट्स दान किया।  राजेश गुप्ता सेंचुरियन ने 117वां, नीरज पारिख ने अपना 110 वां, आशीष केसरी ने अपना 63 वां तथा अभिषेक साहू ने अपना 91वां डोनेशन प्लेटलेट्स के रूप में किया।  मौके पर प्रोफेसर नवीन खत्री, डॉक्टर बाल कृष्ण मिश्रा डिप्युटी डायरेक्टर होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल तथा डॉक्टर अक्षय बत्रा हेड ट्रांसफ्यूजन डिपार्टमेंट होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल मौजूद थे।

उन्नत शैक्षणिक एवं प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Image
जेएनसीयू में भौतिकी विभाग द्वारा हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग द्वारा सोमवार को टिंकरिंग लैब के अंतर्गत एक उन्नत शैक्षणिक एवं प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एम.एससी. एवं शोध स्तर के विद्यार्थियों को विभिन्न सर्किट एलिमेंट्स- जैसे विभिन्न‌ आइ.सी. की पहचान, पिन आउट डायग्राम आदि के कार्य, कनेक्शन आदि के साथ साथ बेसिक एलिमेंट रेजिस्टेंट, कैपेसिटर, इंडक्टर, डायोड एवं संबंधित इलेक्ट्रॉनिक अवयवों की सटीक पहचान, कार्यप्रणाली तथा अनुप्रयोग से परिचित कराना रहा।  कार्यक्रम के दौरान युक्तियों के प्रयोग करते समय रखी जाने वाली सावधानियों की भी चर्चा की गयी। इस अवसर पर एम.एससी. भौतिकी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने प्रयोगात्मक गतिविधियों में गहन रुचि के साथ भाग लिया।इस सत्र में हैंड्स-ऑन लर्निंग, कॉन्सेप्ट-टू-एप्लिकेशन अप्रोच तथा रिसर्च-ओरिएंटेड प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया गया, जिससे विद्यार्थियों की विश्लेषणात्मक क्षमता एवं प्रयोगात्मक दक्षता में वृद्धि हो सके। यह कार्यक्रम विश्व...

​शिवपुर दियर की बेटी डॉ. नलिनी सिंह का KGMU में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

Image
एक ही परिवार की चार बेटियां चिकित्सा क्षेत्र में कर रही हैं सेवा, 'मातृशक्ति' का बढ़ा मान ​दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती निवासी पूर्व नौ सैनिक के.डी. सिंह की सुपुत्री डॉ. नलिनी सिंह ने लखनऊ स्थित प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर चयनित होकर जनपद का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। डॉ. नलिनी सिंह की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से हुई, जिसके बाद उन्होंने चिकित्सा की उच्च शिक्षा के लिए चीन का रुख किया। वहां से MBBS की डिग्री हासिल करने के बाद वे भारत लौटकर एम डी की तैयारी कर रही थीं। इसी बीच उनकी योग्यता और कड़ी मेहनत के चलते उनका चयन देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थान KGMU में हो गया है। विशेष बात यह है कि डॉ. नलिनी के परिवार में 'मातृशक्ति' का चिकित्सा क्षेत्र के प्रति अटूट समर्पण है। परिवार की अन्य बेटियां भी इसी पथ पर अग्रसर हैं । बड़ी बहन डॉ. अपराजिता सिंह वर्तमान में उदयपुर, राजस्थान में अपनी सेवाएं दे रही है...

संत रविदास जी का दर्शन आज भी बना हुआ है जीवन्त : अचल राजभर

Image
संत शिरोमणि गुरू रैदास जयन्ती पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन बलिया। संत शिरोमणि गुरू रैदास जयन्ती समारोह का आयोजन सतनी सराय स्थित रैदास मंदिर पर हुआ। रैदास जयन्ती के अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि सह पूर्व मंत्री अचल राजभर ने कहा कि देश मे अनोखा राम राज्य चल रहा है जहां बहन बेटियो की आबरू तक सुरक्षित नही है।  कहा कि संतो के संत शिरोमणि रविदास ने हमेशा समता मूलक समाज के साथ साथ ही मनुवादी मानसिकता आज की गरिमा और चेतन को कुचलना और उसे भटकाकर अपनी सत्ता और वर्चस्व कायम करने वाले प्रत्येक संस्थान विचार और काम का पूरजोर विरोध किया। उन्होंने ऊंच-नीच, जातिवादी, फासिस्ट वादी व्यवस्था के खिलाफ रविदास का दर्शन आज भी जीवन्त बना हुआ है। वर्तमान पीढ़ी को ओछी मानसिकता से उपर उठ कर इस तरह की गुलामी की जंजीर उखाड़ फेकने का युवाओ से आह्वान किया। इस के पूर्व मंत्री श्री राजभर ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  साथ ही समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अम्बिका चौधरी, विधायक मु.जियाउद्दीन रिजवी,जय प्रकाश अंचल, संग्राम सिह यादव, डा.विश्राम यादव, यशपाल सिंह, नपा...

छात्र -छात्राओं ने चलाया बाल विवाह विरोधी जन जागरूकता अभियान

Image
बसंतपुर गाँव में जेएनसीयू के समाज कार्य विभाग के द्वारा चला अभियान बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग की विभागाध्यक्ष एवं निदेशक शैक्षणिक डॉ पुष्पा मिश्रा के दिशानिर्देश एवं सहायक प्रोफेसर डॉ रूबी के नेतृत्व में छात्र–छात्राओं द्वारा स्वयं के प्रयास से बसंतपुर गाँव में बाल विवाह के विरुद्ध व्यापक जन- जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत छात्रों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी गंभीर दुष्परिणामों की जानकारी दी तथा लोगों को इस कुप्रथा को न अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता में सक्रिय भागीदारी करने वाले लगभग 83 ग्रामीण परिवारों को जागरूक कर बाल विवाह मुक्त गांव के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान में समाज कार्य विभाग के छात्र–छात्राएं धर्मेंद्र, सिम्पी, शालू, पूजा, निशा एवं शिवानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  छात्रों ने सरल भाषा में बाल विवाह से बच्चों के भविष्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को समझाया और शिक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। कार्यक्रम ...

महादेव मंदिर चंद्रशेखर नगर में हुई प्रमोद उपाध्याय जी की श्रद्धांजलि सभा

Image
गुड मॉर्निंग फैमिली चंद्रशेखर नगर द्वारा हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन  बलिया। जनपद में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले स्वर्गीय प्रमोद उपाध्याय जी को विनम्र श्रद्धांजलि देने के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गुड मॉर्निंग फैमिली चंद्रशेखर नगर बलिया द्वारा चंद्रशेखर नगर स्थित महादेव मंदिर पार्क में किया गया।  श्रद्धांजलि सभा में कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन गुड मॉर्निंग फैमिली  के महामंत्री सुधीर कुमार सिंह ने और अध्यक्षता डॉ पी एन सिंह ने किया। उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए डॉ. किशोर उपाध्याय ने कहा कि वे आजीवन स्वर्गीय पंडित प्रमोद कुमार उपाध्याय जी के दिखाए गए रास्ते पर चलने का कार्य करेंगे।  इस दौरान शारदा नन्द सिंह, भरथ चौधरी, गामा चौधरी, केदार ओझा पत्रकार, कमलाकर तिवारी, श्रीप्रकाश पांडेय मुन्ना जी, विवेक श्रीवास्तव, रतन प्रकाश राय गुड्डू राय अध्यक्ष वेलफेयर सोसाइटी, ब्रह्मराम सिंह, पीडी सिंह, म...

जेएनसी लयू में हुआ केंद्रीय बजट 2026 का सजीव प्रसारण

Image
सभी विभागों के आचार्यगण एवं विद्यार्थियों ने देखा केंद्रीय बजट 2026 का सजीव प्रसारण तथा की परिचर्चा बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में माननीय कुलपति प्रो संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में जयप्रकाश नारायण सभागार, विश्वविद्यालय परिसर में एक फरवरी दिन रविवार को विश्वविद्यालय के सभी विभागों के आचार्य गण एवं विद्यार्थियों ने केंद्रीय बजट 2026 का सजीव प्रसारण देखा तथा परिचर्चा कीl  बजट में पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव है इससे शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा l फैकल्टी, शोधार्थी और छात्र को एक ही परिसर या आसपास रहने से अकादमिक संवाद, शोध- सहयोग और नवाचार में वृद्धि होगी, साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानकों की शिक्षा व रिसर्च संस्कृति विकसित होगी l हॉस्टल, आवास, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, कन्वेंशन सेंटर, अस्पताल आदि से स्थायी आय स्रोत बनते हैं अतः विश्वाविद्यालयों की सरकारी अनुदान पर निर्भरता में कमी आएगी l बजट में हर जिले में कम से कम एक गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण का प्रस्ताव है ताकि महिला शिक्षा की  भागीदारी में वृद्धि हो और उनकी सुरक्षा बढ़े। ...

बजट 2026: विकसित भारत @2047 हेतु संकल्पित

Image
प्रो. संजीत कुमार गुप्ता,  कुलपति जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया केंद्रीय बजट में तीन कर्तव्य पथों की चर्चा की गई है - विकास, समावेशन और सुधार ताकि समावेशी विकास का लक्ष्य पूरा हो सके तथा लोगों को संसाधनों तक पहुंच बन सके। विकसित भारत की संकल्पना के साथ भारत सरकार इस बजट के माध्यम से सुनिश्चित करना चाहती है कि विकास का लाभ किसान,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित -जनजाति, महिलाओं तथा युवाओं तक पहुंचे।  बजट में वित्तीय वर्ष 2026 -27 के लिए राजकोषीय नीतियों को विकसित भारत @2047 के लक्ष्य के अनुकूल संतुलित किया गया है l इस बजट में रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय लगभग 12.2 लाख करोड़ तक बढ़ाने का प्रस्ताव है जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और आर्थिक वृद्धि को मजबूत कर निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाने का संपूर्ण प्रयास हो सके l मानसिक स्वास्थ्य को मजबूती प्रदान करने के लिए NIMHANS- 2 का बजट प्रस्ताव है।  बजट में चार राज्यों (उड़ीसा, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश ) के लिए विशेष दुर्लभ पृथ्वी गलियारे स्थापित करने का प्रस्ताव है l बजट 2026 -27 में प्रस्ताव है कि पूर्वोत्तर राज्...

जनता को भाषण नहीं बल्कि राशन और शासन में चाहिए अपनी हिस्सेदारी: रामगोविन्द

Image
बजट आंकड़ों का मायाजाल या उम्मीदों का झुनझुना बलिया। ह र साल जब वित्त मंत्री लाल ब्रीफकेस (या अब डिजिटल टैबलेट) लेकर संसद की सीढ़ियां चढ़ती हैं, तो देश के करोड़ों लोगों की निगाहें इस उम्मीद में टिकी होती हैं कि शायद इस बार उनकी थाली में रोटी और जेब में कुछ बचत के अवसर बढ़ेंगे। लेकिन संसद के भीतर मेजों की गड़गड़ाहट और बाहर आम आदमी की खामोशी के बीच का अंतर इस बार भी कम होता नहीं दिख रहा। मेजों की गड़गड़ाहट और कागजों का पुलिंदा संसद के भीतर जब वित्त मंत्री बजट भाषण की एक-एक पंक्ति पढ़ती हैं, तो सत्ता पक्ष के सांसद उसे ऐतिहासिक बताते हुए मेजें थपथपाते हैं। लेकिन विडंबना यह है कि जब वह भाषण समाप्त होता है और संसद की चौखट से बाहर आता है, तो जनता के हाथ में केवल 'बजट की प्रतियां' ही होती हैं—अधिकारों और राहत का वह वास्तविक हिस्सा गायब रहता है जिसकी उसे दरकार थी।                            रामगोविन्द चौधरी किसान, मजदूर और नौजवान: हाशिये पर खड़े लोग इस बजट को यदि बारीकी से देखा जाए, तो समाज के उन स्तंभो...

गायत्री परिवार का जनपद स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी संपन्न

Image
नगर के सभी वार्डों समेत 17 ब्लाकों के सभी 950 गांवों में परिभ्रमण की बनी रुपरेखा बलिया। आगामी 8 फरवरी को शांतिकुंज हरिद्वार से जनपद में आ रहे ज्योति कलश को लेकर गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग पर एक फरवरी दिन रविवार को कार्यकर्ताओं जनपद स्तरीय बैठक हुई।  जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं शक्तिपीठ प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने शक्ति कलश के संदर्भ में नगर के सभी वार्डों समेत 17 ब्लाकों के सभी 950 गांवों में परिभ्रमण की रुप रेखा बताया। इसी क्रम में ज्योति कलश 8 फरवरी को रसड़ा , 9 फरवरी चिलकहर, 10 फरवरी गड़वार, 11 फरवरी नगरा, 12 फरवरी बिल्थरारोड, 13 फरवरी नवानगर, 14 फरवरी मनियर, 15 फरवरी पंदह, 16 फरवरी बेरुआरबारी, 17 फरवरी बांसडीह, 18 फरवरी बैरिया,19 फरवरी मुरली छपरा, 21 फरवरी बेलहरी, 22 फरवरी दुबहर, 23 फरवरी हनुमानगंज,  24, 25 व 26 फरवरी बलिया नगर के सभी वार्ड एवं 27 फरवरी को सोहांव ब्लाक में रहेगा।  ज्योति कलश रथ का जगह जगह सभी श्रद्धालु पूजन अर्चन कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगे। यहां से अगले दिन गाजीपुर जनपद के लिए प्रस्थान करेगा।...

एस.एन.पब्लिक स्कूल रामपुर उदयभान ने छात्रों की पढ़ाई को बनाया आसान

Image
मनोरंजक बनाने के लिए छोटे पैमाने के उद्योग/रोबोटिक्स थीम पर ग्रेविटी- 2026 (विज्ञान, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी) का आयोजन बलिया। एस .एन. पब्लिक स्कूल रामपुर उदयभान ने छात्रों की पढ़ाई को आसान और मनोरंजक बनाने के लिए छोटे पैमाने के उद्योग/रोबोटिक्स थीम पर ग्रेविटी -2026 (विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी) का आयोजन किया। यह उत्सव छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए था। इस उत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. संजीव कुमार गुप्ता (वी.सी- जे.एन.सी.यू.) ने किया और उन्होंने छात्रों को हर तरह से प्रेरित करने के लिए एक शानदार भाषण दिया।  मुख्य अतिथि को चेयरमैन (एस.एन. ग्रुप) द्वारा सम्मानित किया गया और एस.एन. पब्लिक स्कूल के निदेशक और प्रिंसिपल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। छात्रों ने रेनवाटर हार्वेस्टिंग, फायर अलार्म सेफ्टी, टॉफी डिस्पेंसर, वॉटर  प्यूरीफायर, स्मार्ट सिटी, रेन डिटेक्टर साइंस वर्किंग मॉडल, जेसीबी, मशरूम फार्मिंग, वॉटर कार, हाइड्रोलिक ब्रिज का मॉडल, डायलिसिस मॉडल, डेयरी फार्मिंग, प्लैनेटेरियम, हाइड्रोपोनिक्स, डायलिसिस मॉडल, फूडिंग और मॉकटेल कॉर्नर और ...