हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव
जगदीशपुर चौराहे पर स्थित मंदिर पर हुआ आयोजन
बलिया। शहर के जगदीशपुर चौराहे पर स्थित मंदिर पर 2 अप्रैल दिन गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई और प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक संदीप गुप्ता ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी हनुमान जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पूरे मोहल्ले के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
Comments
Post a Comment