एस एन पब्लिक स्कूल में नए सेशन का भव्य आगाज
इस अवसर पर बच्चों का हुआ जोरदार स्वागत
बलिया। शहर के रामपुर में स्थित एस एन पब्लिक स्कूल में 1 अप्रैल 2026 को नए सेशन की शुरुआत हुई। इस अवसर पर बच्चों का जोरदार स्वागत किया गया।
C.E.O ई. आर्यन सर ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें जीवन में सफल बनाना है। विद्यालय में योग्य शिक्षक, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, वाताकुलित कक्षाएं, लर्निंग कॉर्नर और खेल मैदान जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
ये सुविधाएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद करेंगी और उन्हें भविष्य में सफल बनने के लिए तैयार करेंगी। विद्यालय का प्रयास है कि हर बच्चा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करे और अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
Comments
Post a Comment