आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें सभी शिक्षक: सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी
टेट अनिवार्यता के खिलाफ विशाल प्रदर्शन नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 4 अप्रैल को
बलिया। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आगामी 4 अप्रैल को देश की राजधानी नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एफ.टी.आई. के बैनर तले टेट अनिवार्यता के खिलाफ विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में देशभर के हजारों शिक्षक भाग लेंगे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे। सुशील कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के तरफ से प्रदेश के विभिन्न जनपदों से भी हजारों शिक्षक इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।
इस संबंध में प्रदेश संगठन द्वारा सभी जिला अध्यक्षों एवं मंत्रीयो को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक इस आंदोलन में भाग लेकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित कर सकें। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, जिससे टेट अनिवार्यता के मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा सके।
Comments
Post a Comment