छात्राओं ने घरेलू हिंसा' के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक का किया मंचन

चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने घरेलू हिंसा के विरुद्ध चलाया अभियान
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग (मानव विकास शाखा) की द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गाँव बसंतपुर में बुधवार को 'घरेलू हिंसा' के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जागृत करना रहा।  

छात्राओं ने नाटक के माध्यम से ग्रामीण जनमानस को इस घृणित सामाजिक बुराई के प्रति सचेत किया। कार्यक्रम के दौरान भारत में घरेलू हिंसा की भयावह स्थिति पर प्रकाश डाला गया। हालिया राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के आँकड़ों के अनुसार भारत में लगभग 30 से 33 प्रतिशत महिलाएँ अपने जीवनकाल में कभी न कभी घरेलू हिंसा का शिकार होती हैं। विडंबना यह है कि इनमें से केवल 14 प्रतिशत महिलाएँ ही सहायता मांगने के लिए आगे आ पाती हैं। शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण अंचलों में यह दर लगभग 8-10 प्रतिशत अधिक है, जिसका मुख्य कारण जागरूकता की कमी है। छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से इसी अंतर को पाटने और चुप्पी तोड़ने का संदेश दिया। 

यह पूरा आयोजन गृह विज्ञान विभाग की डॉ. संध्या, डॉ. तृप्ति तिवारी, डॉ. रंजना मल्ल और डॉ. सौम्या तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कु. अंकिता, ऋचा सिंह, रजनी तिवारी, कु. इंदु, सोनम यादव, सुनीता एवं सुमन आदि छात्राओं ने नाटक में भावपूर्ण अभिनय किया।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

टाउन पॉलिटेक्निक के सिविल छात्रों का निर्माणाधीन रोडवेज में औद्योगिक भ्रमण

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-