पिता के जयंती पर किया 122वां रक्तदान

समाज के प्रति समर्पण एवं जिम्मेदारी का भी प्रतीक है रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता का रक्तदान
वाराणसी। अपने स्वर्गवासी पिता स्व. छोटेलाल गुप्ता जी के 74वें जन्मदिन के अवसर पर होमी भाभा कैंसर अस्पताल में 122वां प्लेटलेट्स डोनेशन कर मानव सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया। 

रोटरी क्लब ब्लड डोनर्स वाराणसी के चार्टर अध्यक्ष तथा काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुंब समिति वाराणसी के संस्थापक सचिव, कोटवा कपिलधारा निवासी रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया यह कार्य न केवल एक व्यक्तिगत श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। नियमित रक्तदान और प्लेटलेट्स दान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

इस अवसर पर किया गया यह डोनेशन उन सभी पिताओं को समर्पित है, जो भले ही आज हमारे बीच न हों, लेकिन अपने बच्चों और परिवार के लिए सदैव एक सुरक्षा कवच के रूप में उपस्थित रहते हैं। यह भावनात्मक पहल समाज में सेवा, संस्कार और कृतज्ञता की भावना को मजबूत करती है तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान जैसे महादान के लिए प्रेरित करती है।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

टाउन पॉलिटेक्निक के सिविल छात्रों का निर्माणाधीन रोडवेज में औद्योगिक भ्रमण

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-