Posts

Showing posts from December, 2022

गोंडवाना के धरने को ग्राम प्रधान छोटेलाल राम ने भी दिया समर्थन

Image
31 दिसम्बर दिन शनिवार को भी जारी रहा गोंगपा का धरना बलिया। नगर निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति (एसटी) हेतु वार्ड सदस्य/सभासद की सीटें आरक्षित करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट माॅडल तहसील पर चल रहा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना 31 दिसम्बर दिन शनिवार को भी जारी रहा। आन्दोलन धरना को समर्थन देते हुए ग्राम पंचायत बन्धूचक के प्रधान छोटेलाल राम ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव 2012 व 2017 में जिस प्रकार से अनुसूचित जनजाति हेतु सभासद की सीटें आरक्षित थी। उसीप्रकार वर्तमान समय में होने जा रहे निकाय चुनाव में भी संवैधानिक रूप से अनुसूचित जनजाति की सीटें आरक्षित की जानी चाहिए। आगे कहा कि अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु हम सभी एसटी, एससी, ओबीसी समुदाय के लोगों को आपसी भाईचारा कायम कर संगठित संघर्ष, एकजुट राष्ट्रव्यापी आन्दोलन छेड़ने व भारतीय संविधान की रक्षा करने के लिए हमेशा तत्पर व जागरूक रहने की आवश्यकता है। बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा देश को दिये गये संविधान के राज में ही सभी भारतवासियों के साथ न्याय सम्भव है।  धरना सभा में प्रमुख रूप से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के ...

मरीजो में खाद्य सामग्री वितरित कर मनाई अपने दादा की पुण्यतिथि

Image
स्व0 अजय कुमार सिंह एड0 के 10वी पुण्यतिथि पर पौत्र अनिकेत वर्धन ने किया वितरण बलिया। जनपद के स्व0 अजय कुमार सिंह एडवोकेट की 10वीं पुण्यतिथि उनके पौत्र छात्र नेता अनिकेत वर्धन सिंह ने सदर अस्पताल बलिया  में इलाजरत मरीजों को खाद्य सामग्री वितरण कर मनाया।  इस दौरान मरीजों से बातचीत कर उनका स्वास्थ्य के बारे में जाना तथा जल्द स्वस्थ होने की भगवान से कामना की। इस मौके पर अनिकेत वर्धन ने बताया कि लगातार दस वर्षो से पुण्यतिथि के अवसर पर मरीजों को खाद्य सामग्री एवं गरीब असहाय लोगो कंबल वितरण करते आ रहे है इस दौरान डाo रितेश सोनी ने अनिकेत के द्वारा किए गए  कार्यों की सराहना की।  इस मौके पर डाo आर के झा, संजय सिंह, अभिषेक, ओम प्रकाश,विपुल, अमन, हर्षित, सुनील, अजय रावत, शक्ति, वैभव, गौरव के साथ अन्य सहयोगी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट:असगर अली

प्रधानमंत्री जी के माता के निधन पर हुई श्रद्धांजलि सभा

Image
साहू हितकारिणी समिति द्वारा आयोजित सभा मे उपस्थित जनो ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन  बलिया। माननीय नरेंद्र मोदी जी के माताजी पूज्य हीराबेन मोदी जी के मृत्यु पर साहू हितकारिणी समिति बलिया के द्वारा साहू  भवन बलिया पर शनिवार की अपराह्न में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।  उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसी मां को नमन जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे पुत्र को जन्म दिया जो दिन-रात देश की सेवा करते हैं। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से श्री जयप्रकाश साहू भाजपा जिला अध्यक्ष बलिया, साथी रामजी गुप्ता सदर विधानसभा नेता, व्यापारी नेता अरविंद गांधी, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार डंपू, नगर अध्यक्ष भाजपा अभिषेक सोनी, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा राजेश गुप्ता, समिति के अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता, विजय शंकर गुप्ता, विजय प्रकाश गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता मोनू, संजय कुमार गुप्ता, सोनी तिवारी, राजकुमार गुप्ता, सत्यनारायण प्रसाद, जितेंद्र नाथ गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुभाष गुप्ता, संतोष कुमार, बंटी गु...

गायत्री शक्तिपीठ से आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा

Image
मंदिर परिसर से झांकियों संग निकलेगी कलश यात्रा  बलिया। गायत्री शक्तिपीठ बलिया द्वारा आयोजित गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव और 108 कुंडीय महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा यात्रा रविवार को भव्यतापूर्वक निकलेगी। गायत्री शक्तिपीठ के प्रभारी विजेंद्र नाथ चौबे "भगवन" ने बताया कि कलश यात्रा की समस्त तैयारी पूर्ण कर ली गई है। गायत्री परिवार के सभी सदस्य मनोयोग से आयोजन की तैयारी में जुटे हैं। कहा गायत्री माता सबकी हैं इसलिए यह आयोजन भी सबका है। आयोजन गायत्री परिवार कर रहा है और सभी गायत्री परिवार के सदस्य हैं। शक्तिपीठ प्रभारी ने बताया भव्य कलश यात्रा शक्तिपीठ से निकल चमनसिंह बाग रोड जाएगी पहुंचेगी। वहां से चौक, फिर सिनेमा रोड होकर हनुमानगढ़ी फिर बालेश्वर मंदिर पहुंचेगी। वहां से नया चौक होकर चित्रगुप्त मंदिर होकर भृगु ऋषि के मंदिर पहुंचेगी। वहां से रेलवे स्टेशन होकर चौक आएगी फिर महाबीरघाट रोड स्थित शक्तिपीठ आकर संपन्न होगी।

चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षान्त समारोह 9 जनवरी को

Image
गोल्ड मेडल प्राप्तकर्ता एवं टॉप-10 की सूची में अंकित छात्र / छात्राओं को दीक्षान्त समारोह में शामिल होने की सूचना बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलसचिव एसo एलo पाल ने बताया कि 09 जनवरी, 2023 को अपराह्न 12:30 बजे विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षान्त समारोह विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित है। दीक्षान्त समारोह में भाग लेने हेतु महाविद्यालय के गोल्ड मेडल प्राप्तकर्ता एवं टाप-10 छात्र छात्राओं की सूची विश्वविद्यालय वेबसाइट पर  प्रेषित की गयी है।  उन्होंने प्राचार्य / प्राचार्या / प्रबन्धक के समस्त महाविद्यालय को निर्देशित किया है कि सूची में उल्लिखित छात्र/छात्राओं को अपने स्तर से संसूचित करने का कष्ट करें कि वे दीक्षान्त समारोह में भाग लेने से पूर्व दिनांक:03 जनवरी, 2023 से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन से अपनी उपाधि एवं रु०-350/- उत्तरीय एवं पगड़ी हेतु निर्धारित शुल्क (काशन मनी), एक फोटो, अन्तिम वर्ष / सेमेस्टर के अंकपत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ उपस्थित होकर प्राप्त कर ले।  दीक्षान्त समारोह के उपरान्त उत्तरीय एवं पगड़ी वापस करने पर रु०-250/- वाप...

अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने व जनपद में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Image
आजमगढ़ मंडल प्रभारी प्रोफेसर रामचंद्र पटेल का भी किया गया स्वागत बलिया। अपना दल एस के आजमगढ़ मंडल प्रभारी अहमद मंसूरी जी को अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बलिया जनपद में प्रथम आगमन पर शुक्रवार को डाक बंगले पर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया एवं आजमगढ़ मंडल प्रभारी प्रोफेसर रामचंद्र पटेल जी का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपना दल एस के जिला अध्यक्ष पंकज पटेल, जिला उपाध्यक्ष आकाश पटेल, जिला महासचिव रविंदर पटेल, युवा जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विनोद जी, चंदू सिंह, उमेश पटेल, राजेश पटेल, राकेश पासवान सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सिक्किम में शहीद जवानों के शहादत के याद में निकला कैंडल मार्च

Image
दो मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि सिकंदरपुर (बलिया)। सैनिक सेवा संस्थान सिकंदरपुर द्वारा सिक्किम में सेना के ट्रक हादसे में शहीद हुए 16 बहादुर जवानों के शहादत में संस्था के छुट्टी पर आए हुए सदस्य तथा क्षेत्र के संस्था के युवा ग्रुप के भाइयों द्वारा मां कल्पना देवी स्थान से बाजार होते हुए स्टेशन तक कैंडल मार्च यात्रा किया गया तथा 2 मिनट का मौन रखा गया। इसका नेतृत्व संस्थान के प्रबंधक प्रमोद यादव ने किया। इस दौरान संगठन के कार्यालय संचालक दीपक सिंह व्यवस्थापक रामबाबू कानूनी सलाहकार धर्मेंद्र सिंह, रमाकांत जी, पूर्व सैनिक सुभाष जी, मुना सिंह, दुर्गेश राय, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता, विशाल सोनी, संदीप शर्मा, विवेक सोनी, डॉ उमेश चंद्र, डीएम अनुज ठाकुर, अमित जी, कादिर, सोनू गुप्ता, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद नसीफ, मोहम्मद सैफ हेमंत, अनूप कुमार, राहुल कुमार, दिलीप शर्मा, आदित्य गुप्ता, अभिमन्यु शर्मा, राहुल वर्मा एवं अन्य संस्था के सहयोगी मौजूद रहे। रिपोर्ट: असगर अली

निकाय चुनाव में जनजातियों को आरक्षण देने के प्रति भाजपा सरकार असंवेदनशील

Image
शुक्रवार को भी जारी रहा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना बलिया। निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति हेतु सीट आरक्षित करने की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का कलेक्ट्रेट मांडल तहसील पर कार्यालय अवधी तक का अनिश्चितकालीन धरना 30 दिसंबर दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। धरना सभा को संबोधित करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह ने कहा कि 8 दिसंबर से ही अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ है। इसके बावजूद भी प्रदेश की भाजपा सरकार की तरफ से अनुसूचित जनजातियों को नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद चुनाव में आरक्षण देने के सवाल कोई बयान न आना इस बात का द्योतक है कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनजातियों के संवैधानिक अधिकार निकाय चुनाव में आरक्षण देने के प्रति असंवेदनशील है। धरना सभा को प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, जिला संरक्षक दादा अलगू गोंड. तहसील अध्यक्ष संजय गोंड आईपीएस के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, मनोज शाह, अरविंद गोंडवाना, दुर्गविजय खरवार, रामसेवक खरवार, शिव शंकर खरवार, रामचंद्र गोंड ने भी संबोधित किया।

सीनियर वर्ग में आयुषी सिंह व श्याम कुशवाहा तथा जूनियर वर्ग में अब्दुल जिसान रहे प्रथम

Image
स्कूली बच्चों हेतु तोड़-फोड़-जोड़ कार्यक्रम अन्तर्गत नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का हुआ आयोजन बलिया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में  जिला विज्ञान क्लब, बलिया द्वारा स्कूली बच्चों हेतु तोड़- फोड़-जोड़ कार्यक्रम के अन्तर्गत नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन शुक्रवार को किया गया, जिसके अंतर्गत कक्षा 06 से 12वी तक के छात्र छात्राओं के द्वारा बेकार पड़ी सामाग्री, खिलौने, मशीने, यंत्रों की मदद से अपने द्वारा बनाए गए।  नवप्रवर्तनों की प्रदर्शनी का आयोजन हाली पथ कॉन्वेंट स्कुल, सिंहपुर पर किया गया। जिसमें सेवा सदन स्कूल, कथरिया, हाली पथ कान्वेंट स्कूल सिंहपुर, शक्ति पीठ इंटर कालेज चितबड़ागांव, चित्रगुप्त हाईस्कूल, स्वामी सहजानंद स्कूल भरौली समेत विभिन्न स्कूलो ने प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुहम्मद फहीम ने दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि बच्चो द्वारा बेकार पड़ी सामग्रियों द्वारा बनाये गये मॉडलों/ नवप्रवर्तनो को देखकर ऐसा लगता है कि अगर बच्चो को सही दिशा मिले तो वो बहुत आगे जायेगें। मेंरी ...

रामप्रवेश तहसील सिकन्दरपुर व प्रदीप राय बने पंदह ब्लाक अध्यक्ष

Image
खेजुरी में हुआ उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का सांगठनिक चुनाव बलिया। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के तहसील सिकन्दरपुर इकाई का गठन शुक्रवार को कुमकुम देवी कन्या जूनियर हाई स्कूल लेदुहिं खेजुरी पर आयोजन समारोह में किया गया। इसमें रामप्रवेश यादव को तहसील अध्यक्ष के रूप में चुना गया। जबकि प्रदीप राय को पंदह का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया। उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की जनपदीय इकाई का हाल ही में चुनाव किए जाने के बाद तहसील व ब्लाकों में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में सिकन्दरपुर तहसील में संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव कुमकुम देवी कन्या विद्यालय पर आयोजित सम्मेलन में हुआ। सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों का अंगवस्त्र से सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय कान्हजी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री वेदप्रकाश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार केसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, शारदा सिंह, सुधीर उपाध्याय, पंकज कुमार राय, एनडी तिवारी, अरुण सिंह, महेश ओझा, आनंद प्रताप, कमलेश यादव, श्यामलाल, बलराम गुप्ता, व...

पुलिस की गिरफ्त में आए चार शातिर वाहन चोर

Image
कब्जे से पांच मोटरसाइकिल, एक  बुलेट गाड़ी व देशी पिस्टल बरामद बलिया। थाना कोतवाली द्वारा गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 04 शातिर वाहन चोर/ लूटेरे  गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 05 अदद मोटरसाइकिल व 01 अदद बुलेट गाड़ी सहित 01 अदद देशी पिस्टल 32 बोर बरामद किया। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरन नय्यर के निर्देशन में वांछित गैगेस्टर अभियुक्तों/ वारंटियों व वाहन चोरों/ लूटेरों  के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दुर्गा प्रसाद तिवारी के सफल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र कुमार  के कुशल नेतृत्व में तथा प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह व निरीक्षक अपराध संजय शुक्ला के कुशल मार्ग दर्शन में थाना कोतवाली पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 30.12.2022 को थाना कोतवाली के उ0नि0 चन्द्र प्रकाश कश्यप व उ0नि0 नागेन्द्र पाण्डेय  मय फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिरी सूचना के आधार पर चोरी के वाहनों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेचने की योजना बना रहे 04 नफर अभियुक्तगणों 1. सतीश सैनी उर्फ बड़े पुत्र स्व0 मुन...

एक जनवरी को होगी गायत्री शक्तिपीठ में चल रहे अनुष्ठान की पूर्णाहुति

Image
जनपद के 950 गांवों की गायत्री परिवार की टोली की है जिम्मेदारी बलिया। गायत्री शक्तिपीठ में इन दिनों गायत्री मंत्र जाप का पूर्ण अनुष्ठान गत 40 दिनों से चल रहा है जिसकी पूर्णाहुति एक जनवरी को होगा। जिले के प्रत्येक गांवों की गायत्री मंडली शक्तिपीठ में पहुंच जप कार्य करती है। गायत्री शक्तिपीठ में अनुष्ठानों के दौर में इन दिनों पूर्ण जप अनुष्ठान विगत 40 दिनों से अनवरत चल रहा है।  उल्लेखनीय है कि शक्तिपीठ के साधना कक्ष में विधिवत पूर्ण अनुष्ठान की शुरुआत 15 नवंबर को हुई। जिले के 950 गांवों की गायत्री परिवार टोली के जिम्मे यह कार्य वितरित कर दिया गया। एक गांव की मंडली शाम चार बजे से शुरू करती है और अगले दिन शाम चार बजे तक वह मंडली अपने सदस्यों के साथ जप करती है। प्रति दिन जप अनवरत चलता है। शक्तिपीठ प्रभारी विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि जप की पूर्णाहुति एक जनवरी को होगी। नगर के प्रत्येक वार्ड में चली साप्ताहिक प्रार्थना गायत्री परिवार द्वारा एक वर्ष से नगर में साप्ताहिक प्रार्थना का दौर चल रहा है। एक निर्धारित समय पर शुक्रवार और शनिवार को सदस्यों ने अक्षत और फुल बां...

अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में कार्मिक विभाग और विद्युत के बीच खेला गया मैच

Image
कमर अली को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वाराणसी। मंडल क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में आज दिनांक 28 12 2022 को पूर्वोत्तर वाराणसी मंडल क्रीड़ा स्थल पर चल रही अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में कार्मिक विभाग और विद्युत (सामान्य) के बीच मैच खेला गया।  कार्मिक विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। कार्मिक विभाग की तरफ से अनिल श्रीवास्तव ने 46 गेंद पर चार चौकों की मदद से 52 रन बनाए। भृगेंद्र  ने 9 गेंद पर 1 छक्के और एक चौके की मदद से 19 रन और रंजीत ने 1 छक्के और एक चौके की मदद से 13 रन बनाए। विद्युत विभाग की तरफ से कमर अली ने 4 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट और मुनि ने 4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए। 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विद्युत विभाग के 9 विकेट  93 रन पर गिर गए थे लेकिन अंतिम विकेट पर कमर अली और रमेश ने  36 रन की साझेदारी कर मैच को अपने पक्ष में कर लिया। विद्युत विभाग की तरफ से अनिल ने 24 बॉल पर 1 छक्के और दो चौके की मदद से 35 रन बनाए कमर अली ने 16 बॉल पर 15 रन और रमेश ने 16 बॉल...

नारायण दत्त तिवारी तहसील अध्यक्ष व निर्भय नारायण सिंह बने महामंत्री

Image
उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ बलिया के तहसील इकाई का हुआ गठन  बलिया। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ पांचवी का तहसील सम्मेलन गुरुवार के दिन संपन्न हुआ। इस दौरान तहसील इकाई का गठन भी किया गया। जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति के साथ किया गया।  तहसील सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से नारायण दत्त तिवारी को तहसील अध्यक्ष, निर्भय नारायण सिंह को महामंत्री, रवि शंकर गुप्ता को कोषाध्यक्ष, नैना वर्मा को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष घोषित किया गया।सम्मेलन का शुभारंभ संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील पांडेय कान्हजी, ने किया। इस दौरान प्रांतीय संगठन मंत्री अनिल कुमार सिंह द्वारा नव चयनित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नव चयनित पदाधिकारियों ने कहा कि संघ ने जिस आशा एवं विश्वास के साथ हमको जिम्मेदारी सौंपा है। उस जिम्मेदारी पर हम सौ प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे।  इस अवसर पर बेसिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक केसरी, उपाध्यक्ष रामप्रताप सिंह, अमित कुमार सिंह, लक्ष्मण यादव, धर्मेंद्र तिवारी, रामप्रवेश यादव, विनोद मिश्रा, रा...

आठ किलो प्लास्टिक जब्त कर वसूला गया छः हजार रुपए जुर्माना

Image
नपं क्षेत्र में चलाया गया प्लास्टिक मुक्त अभियान चितबड़ागांव (बलिया)। जनपद में शासन के मंशा अनुरूप जिलाधिकारी बलिया सौम्या अग्रवाल के निर्देश के क्रम में अधिशासी अधिकारी आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव अनिल कुमार ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया जिसमे आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव के अंतर्गत विभिन्न दुकानों पर जांच किया गया। जांचोपरान्त मौके पर आठ किलो प्लास्टिक जब्त कर छः हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने सभी दुकानदारों से अपील किया कि प्लास्टिक मुक्त नगर बनाने के लिए कपड़े एवं कागज से बने थैलों का प्रयोग करे जिससे हमारा नगर स्वच्छ और सुंदर बन सके। साथ ही बताया कि नगर पंचायत में ठंड को मद्देनजर रखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव का व्यवस्था किया गया जिससे लोगो को ठंड में राहत मिल सके। इस दौरान रवीश कुमार शर्मा बड़े बाबू/ टैक्स कलेक्टर के साथ थाना प्रभारी चितबड़ागांव आर एस नागर अपने पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव में प्लास्टिक मुक्त अभियान में अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के साथ थाना प्रभारी मौजूद रह...

बलिया रोडवेज के एआरएम व यात्री कर अधिकारी ने चलाया चेकिंंग अभियान

Image
अवैध गाड़ियों की चेकिंग कर पांच गाड़ियों का किया गया चालान बलिया। जनपद के डिपो क्षेत्र अंतर्गत उत्तर प्रदेश शासन के मंशा अनुरूप स्वतंत्र प्रभार राज्य परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर पूरे प्रदेश भर में अवैध डग्गामार संचालित वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में बलिया एआरएम उमाकांत मिश्र के नेतृत्व में यात्री कर अधिकारी आर पी गौतम के संयुक्त टीम के साथ मिलकर गुरुवार की सुबह अभियान चलाकर अवैध गाड़ियों की चेकिंग कर पांच गाड़ियों का चालान किया गया। इस मौके पर मिश्र ने सभी अवैध संचालित वाहन स्वामियों को चेताया की कोई भी सवारी गाड़ी डिपो के आस पास सवारी न बैठाए। रोडवेज डिपो से एक किलोमीटर दूर ही वाहन स्वामियों एवं चालकों को सवारी बैठाने की सलाह दी। रिपोर्ट: असगर अली

बलिया स्टेशन पर चल रहे सुंदरीकरण परियोजना अंतर्गत देखी विकास कार्यो की प्रगति

Image
महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे ने सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त से क्षेत्रीय जनता की मांगों का लिया संज्ञान  वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक चन्द्र वीर रमण ने आज 29 दिसम्बरबको मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) राजीव कुमार, अपर महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्र, प्रमुख  मुख्य परिचालन प्रबंधक संजय त्रिपाठी, मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय, मुख्य परियोजना प्रबंधक-3 (RVNL) रेल विकास लिमिटेड वी के शुक्ला, अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशासन) राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-1 ऋषि श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजिनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजिनियर (कर्षण) आर एन सिंह एवं वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ गोरखपुर- देवरिया सदर- भटनी- इंदारा-फेफना-बलिया-बकुलहाँ-छपरा-सीवान रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रहे हैं।   विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक चन्द्र वीर रमण ने इस खण्ड पर चल रही दोहरीकरण, विद्युती करण एवं अन्य निर्माण परियोजनाओं की प्र...

नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन 30 दिसंबर को

Image
स्कूली बच्चों हेतु तोड़-फोड़-जोड़ कार्यक्रम अन्तर्गत लगेगी प्रदर्शनी बलिया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में  जिला विज्ञान क्लब, बलिया द्वारा 30 दिसंबर को हॉली पथ कान्वेंट स्कूल, सिंहपुर, फेफना में स्कूली बच्चों हेतु तोड़-फोड़-जोड़ कार्यक्रम के अन्तर्गत नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया हैं।  जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अतुल कुमार, सह समन्वयक डॉ0 सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि उक्त आयोजन के अंतर्गत कक्षा 06 से 12वी तक के छात्र छात्राओं के द्वारा बेकार पड़ी सामाग्री, खिलौने, मशीने, यंत्रों की मदद से अपने द्वारा बनाए गए नवप्रवर्तनों की प्रदर्शनी का आयोजन हाली पथ कॉन्वेंट स्कुल, सिंहपुर पर किया गया है, जिसमें विभिन्न स्कूलो के बच्चे प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे।

रोटरी क्लब द्वारा जरूरतमंदो में वितरित किया गया ऊनी वस्त्र

Image
कैंप लगाकर किया गया ऊनी वस्त्र का फ्री वितरण बलिया। जनपद के बिशुनीपुर  स्थित आर्यन होटल के सामने स्टाल लगाकर रोटरी क्लब बलिया के द्वारा मंगलवार को जरूरतमंद लोगो के लिए ऊनी वस्त्र का कैंप लगाकर फ्री वितरण किया गया।  जहा आस पास के गरीब असहाय लोगो ने अपने जरूरत के अनुसार ऊनी वस्त्र लिए वस्त्र पाकर लोगो के खिले चेहरे। बीते कई दिनों से रोटरी क्लब के सदस्य अपने सगे संबंधियों एवं समाज सेवी लोगो के सहयोग से वस्त्र इकट्ठा कर रहे थे जिसका फल आज देखने को मिला जिसके कारण आज सैकड़ो लोगो को ऊनी वस्त्र प्राप्त हो पाए। इस मौके पर अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अनिल कुमार, अजित सिंह, अमिताभ श्रीवास्तव, शिखर सहगल, ताहिर सिद्दीकी एवं तारिक पप्पू के साथ अन्य रोटरी क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। रिपोर्ट: असगर अली

पुलिस की गिरफ्त में आया पचीस हजार रूपये का ईनामिया अभियुक्त

Image
कब्जे से 110 लीटर अवैध देशी शराब सहित बनाने की सामग्री बरामद बलिया। थाना रेवती जनपद बलिया पुलिस द्वारा 25000/- (पचीस हजार रूपये) का ईनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वही उसके कब्जे से 110 लीटर अवैध देशी शराब सहित बनाने की सामग्री बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरन नय्यर के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण /तस्करी पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाए जाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 28.12.2022 दिन बुधवार को थाना रेवती प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह व उ0नि0 धर्मेन्द्र दत्त मय फोर्स द्वारा मुखबीरी सूचना पर पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे 25000/-( पचीस हजार रूपये)  ईनामिया 01 नफर अभियुक्त  पुनपुन पासवान पुत्र स्व0 रामचन्द्र पासवान निवासी ग्राम भाखर (कोलेन पाण्डेय का टोला) थाना रेवती जनपद बलिया को  ग्राम भाखर (कोलेन पाण्डेय का टोला) से 06 जरिकेन मे कुल 110 लीटर कच्ची नाजायज अपमिश्रित शराब व 01 झोले मे नौसादर, फिटकिरी, यूरिया व नमक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रेवत...

बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी सहित कई ट्रेन हुई निरस्त

Image
सठियाँव-आज़मगढ़-सरायरानी-फरिहा स्टेशनों के मध्य रहेगा प्री-नान इण्टरलॉक वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता एवं यात्री सुविधा हेतु वाराणसी मण्डल पर स्थित मऊ-शाहगंज खण्ड के सठियाँव-आज़मगढ़-सरायरानी-फरिहा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए 28 दिसम्बर, 2022 से 07 जनवरी, 2023 तक प्री-नान इण्टरलॉक एवं 08 से 10 जनवरी, 2023 तक नान-इण्टरलॉक कार्य तथा 10 जनवरी, 2023 को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरिजिनेट एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।  निरस्तीकरणः - आज़मगढ़ से 04 से 10 जनवरी, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05427 आज़मगढ़-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। - वाराणसी सिटी से 04 से 10 जनवरी, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05428 वाराणसी सिटी-आज़मगढ़ अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। - बलिया से 07 से 10 जनवरी, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05167 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। - शाहगंज से 07 से 10 जनवरी, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05168 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। - ...

भूगोल के विकास में किए गए योगदान हेतु सम्मानित हुए डा0 गणेश पाठक

Image
कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय भारतीय भूगोल परिषद के कांफ्रेंस में किया प्रतिभाग बलिया। अमर नाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा, बलिया के पूर्व प्राचार्य, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के पूर्व शैक्षिक निदेशक एवं राष्ट्रीय भारतीय भूगोल परिषद के कार्यकारिणी के सदस्य डा०गणेश कुमार पाठक द्वारा बेलगावी, कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय भारतीय भूगोल परिषद के कांफ्रेंस में भारत के प्रसिद्ध विद्वान भूगोलविदों पर आधारित स्मृति व्याख्यान सत्र का संचालन किया गया।  इस महत्वपूर्ण सत्र के सफल संचालन एवं भूगोल के विकास में किए गए योगदान तथा उपलब्धियों हेतु डा0 पाठक को कर्नाटक में किए जाने वाले परम्परागत सम्मान से सम्मानित भी किया गया। इस उपलब्धि पर डा० पाठक को इष्ट -मित्रों द्वारा बधाई दी गयी।

निकाय चुनाव में जनजातीय आरक्षण पर चुप है भाजपा सरकार

Image
गोंगपा का धरना 28 दिसम्बर को भी रहा जारी बलिया। नगर निकाय/ नगर पंचायत चुनाव 2012 व 2017 की भांति इस बार भी होने जा रहे निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति हेतु वार्ड सदस्य/सभासद की सीटें आरक्षित कराने की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का कार्यालयावधि तक का धरना कलेक्ट्रेट माॅडल तहसील पर 21वें दिन 28 दिसम्बर दिन मंगलवार को भी जारी रहा।  धरना सभा को सम्बोधित करते हुए इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविन्द गोंडवाना ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 5 दिसम्बर 2022 को निकाय चुनाव से सम्बन्धित प्रकाशित सूची में अनुसूचित जनजाति हेतु वार्ड सदस्य/सभासद की एक भी सीट आरक्षित नहीं की गयी थी। 2012 व 2017 निकाय चुनाव की भांति होने जा रहे वर्तमान निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति हेतु सीटें आरक्षित कराने की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का आन्दोलन, धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है इसके बावजूद भी जनजातीय गौरव दिवस मनाने का दिखावा करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति हेतु...

नपं बांसडीह के अध्यक्ष प्रतिनिधि मंटू सिंह का निधन अपूरणीय क्षति : कान्हजी

Image
सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने निधन पर जताया दुःख बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने बांसडीह नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविन्द सिंह 'मंटू सिंह' के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मंटू सिंह का निधन बांसडीह समेत पूरे जिले के लिए अपूरणीय क्षति है।  बुधवार को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कान्हजी ने कहा कि बांसडीह नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद सिंह मंटू के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत ही दुखद एवं हृदय को झकझोर देने वाला है। स्वर्गीय मंटू सिंह छोटे भाई समान थे। उनके परिवार से वर्षों से मेरा परिवारिक रिश्ता है। ईश्वर गतात्मा को शान्ति व शोक संतप्त परिवार पर इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

युग चेतना के महाकार्य में परिवार सहित अवश्य करें सहभाग

Image
गायत्री परिवार की माताओं-बहनों द्वारा बांटा जा रहा भाव भरा आमंत्रण बलिया। गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव और 108 कुंडीय महायज्ञ का भाव भरा आमंत्रण गायत्री परिवार की माताओं-बहनों द्वारा घर-घर वितरित किया जा रहा है। माताएं-बहनें सभी से आग्रह कर रही हैं कि युग चेतना के महाकार्य में परिवार सहित अवश्य सहभाग करें। गायत्री परिवार की माताओं-बहनों की कई टोलियां प्रतिदिन सुबह ही शहरी और ग्रामीण इलाकों में निकल जा रही हैं। बाजार में दुकान-दुकान और नगर तथा गांव में घर ढर जाकर गायत्री शक्तिपीठ में एक जनवरी से चार जनवरी तक आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठान का आमंत्रण पत्र सभी को दे महायज्ञ में सहभाग का निमंत्रण दे रहीं हैं। गायत्री शक्तिपीठ महाबीर घाट गंगा जी मार्ग बलिया में एक जनवरी से चार जनवरी तक भव्य और दिव्य आयोजन होना है। गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव और 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन होना है। एक जनवरी को झांकी के साथ भव्य कलश यात्रा का आयोजन होना है। गायत्री शक्तिपीठ प्रभारी विजेंद्र नाथ चौबे परिसर में तैयारियों को मूर्त रूप दे रहे हैं।

राष्ट्रीय भारतीय भूगोल परिषद के कांफ्रेंस में डा० गणेश पाठक ने निभाई सहभागिता

Image
कर्नाटक के बेलगावी में सम्पन्न हुआ राष्ट्रीय भारतीय भूगोल परिषद का तीन दिवसीय कांफ्रेंस बलिया। कर्नाटक राज्य के बेलगावी में सम्पन्न हुए राष्ट्रीय भारतीय भूगोल परिषद के तीन दिवसीय कांफ्रेंस एवं अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेकर लौटे राष्ट्रीय भारतीय भूगोल परिषद के  कार्यकारिणी के सदस्य व अमर नाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा, बलिया के पूर्व प्राचार्य एवं जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के पूर्व शैक्षिक निदेशक पर्यावरणविद् डा० गणेश कुमार पाठक ने एक भेंटवार्ता में बताया कि यह कांफ्रेंस एवं सेमिनार जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कृषि एवं सतत विकास पर केन्द्रित था, जिस पर देश भर से जुटे भूगोलविदों एवं विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। बलिया से डा० पाठक के अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार राय एवं अजीत कुमार यादव ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की एवं अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें जिले के विकास पर मंथन किया गया। डा० पाठक ने बताया कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव जल संसाधन एवं कृषि पर विशेष रूप से पड़ रहा है, जिससे कृषि उत्पादकता प्रभावित हो...

शिवांश राय ने आईईएस परीक्षा में 52वां रैंक किया हासिल

Image
बलिया जिले का नाम किया देश में रोशन बलिया।  जनपद के गडहाचंल क्षेत्र में सोहांव ब्लाक के टुटुवारी गांव निवासी शिवांश राय ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आईईएस की परीक्षा मे पूरे देश मे 52 वां रैंक प्राप्त कर गडहाचंल सहित बलिया जनपद का नाम पूरे देश मे रोशन किया हॆ। शिवांश के पिता नरेन्द्र नाथ राय बलिया सिविल कोर्ट में अधिवक्ता सहित प्रगतिशील किसान हैं।शिवांश राय ने हाईस्कूल व इण्टरमीडियेट नागाजी हायर सेकंडरी स्कूल माल्देपुर, बलिया से टाप करने के बाद बीटेक सिविल से गलगोटिया यूनिवर्सिटी, नोएडा से व एमटेक बीएचयू से करने के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।शुरु से ही मेधावी छात्र रहने के बाद तैयारी का क्रम जारी रहा जिससे संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 23 दिसंबर को घोषित आईईएस की परीक्षा मे 52 वीं रैंक हासिल किया।शिवांश ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत एवं माता-पिता का सहयोग एवं घर-परिवार वालों की आर्शीवाद को बताया है।शिवांश को सफलता मिलने पर भाजपा नेता नागेंद्र पांडेय, पूर्व विधायक सुधीर राय, सहित अन्य ने सफलता पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

पांच अन्तर्राज्यीय शातिर लूटेरे गिरफ्तार

Image
विषैला पदार्थ सूँघाकर करते है लूटपाट बलिया। लोगों को विषैला पदार्थ सूँघाकर लूटपाट करने वाले पांच नफर अन्तर्राज्यीय शातिर लूटेरो को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सकफलता पाई है।       उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया राज करन नय्यर द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं आपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह महोदय के कुशल नेतृत्व में दिनांक 26.12.2022 को थाना बांसडीह पुलिस टीम द्वारा आमजनता के सहयोग से पांच नफर अन्तर्राज्यीय शातिर लूटेरों को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है। वादिनी लालसा देवी द्वारा बताया गया दिनांक 25.12.2022 को ग्राम मुडियारी से ग्राम बघाव थाना सहतवार आते वक्त छितौनी मोड़ थाना मनियर से मै टेम्पू पर बैठी उसके पश्चात सभी अभियुक्त 1. खूशबू देवी पत्नी दीपक निवासी नालारोड फुलवारी जनपद पटना प्रान्त बिहार 2. रेनू देवी पत्नी मिथुन निवासी भखलीया थाना नरही जनपद बलिया 3. आशा द...

साइबर सेल ने वापस दिलाया साठ हजार रुपये

Image
धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा खाते से निकाली गई थी रकम बलिया। धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 60000/- रूपये (साठ हजार रूपये) खाताधारक के खाते मे साइबर सेल जनपद बलिया द्वारा वापस कराया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरन नय्यर व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन मे साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी जिसके परिणास्वरूप आज दिनाँक-26.12.2022 को शिकायतकर्ता मुनेन्द्र कुमार के खाते में धोखाधड़ी की  कुल धनराशि मु0-60000/- रूपये (साठ हजार रूपये) वापस कराया गया। शिकायतकर्ता मुनेन्द्र कुमार द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। ज्ञातव्य है कि गत14.09.2022 को शिकायतकर्ता मुनेन्द्र कुमार पुत्र श्री गिरिजा प्रसाद निवासी शाहपुर अफगा थाना उभांव बलिया द्वारा पुलिस कार्यालय मे एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शिकायतकर्ता के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से दिनांक-31.08.2022 से 07.09.2022 तक मु0- 60000/- रूपये फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया है। साइबर सेल पुलि...

सिकन्दरपुर इलेक्ट्रॉनिक व सर्विसिंग सेंटर का उद्घाटन

Image
अब विश्वसनीयता के साथ होगा नए व पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का मरम्मत सिकन्दरपुर (बलिया)। नगर के बालूपुर रोड पर स्थित विंध्याचल कटरे में सिकन्दरपुर इलेक्ट्रॉनिक व सर्विसिंग सेंटर का उद्घाटन सोमवार को दोपहर में शहर के समाजसेवी डॉ प्रेमनाथ श्रीवास्तव व वरिष्ठ पत्रकार व लोकतंत्र सेनानी शम्भूनाथ मिश्रा ने फीता काटकर किया।  डॉ प्रेमनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि अब नए व पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का मरम्मत सही तरीके व विश्वसनीयता के साथ किया जाएगा। शम्भूनाथ मिश्र ने प्रोपराइटर पत्रकार इमरान खान को अपने नए प्रतिष्ठान के लिये बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वरिष्ठ पत्रकार नारयण पांडेय भी उपस्थित रहे।  इस दौरान अरविंद पांडेय, आरिफ अंसारी, मनीष गुप्ता, समीर, हाशिम खान, गुड़ु, ज्ञान प्रकाश, राकेश श्रीवास्तव, दर्शील प्रेम, चित्रांश आदि उपस्थित रहे।

केक काटकर मनाया गया कंप्यूटर के जनक चार्ल्स बैबेज का जन्मदिवस

Image
सॉफ्टनेट कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में हुआ आयोजन बलिया। सॉफ्टनेट कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट सिकंदरपुर बलिया और बांसडीह कचहरी शाखा सॉफ्टेक कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टिट्यूट द्वारा कंप्यूटर के जनक चार्ल्स बैबेज का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें सैकड़ों छात्र/छात्राओं ने भाग लिया।  सॉफ्टनेट कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट विगत 15 वर्षों से कंप्यूटर शिक्षा जगत में अपनी सेवा दे रहा है जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में इनकी शाखा उपस्थित हैं। इसके द्वारा हजारों बेरोजगार युवा-युवतियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देकर उन को रोजगार देना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। सॉफ्टनेट कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टिट्यूट के प्रबंधक अजय साहनी ने बताया कि सन 2007 से लगता जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कंप्यूटर की शिक्षा और युवाओं को रोजगार देने के लिए हमारी संस्था सदैव अग्रसर है। हमारी शाखाओं द्वारा भी कंप्यूटर के जनक का जनक चार्ल्स बब्बेज का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ प्रतिवर्ष मनाया जाता है। जिसमें हमारे ब्रांच बांसडीह कचहरी के डायरेक्टर अंशुमान सर व विद्यार्थ...

मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन: आंदोलनकारी आदिवासी

Image
निकाय चुनाव में सीटें आरक्षित करने की मांग को लेकर गोंडवाना  का धरना जारी बलिया। निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति हेतु सीटें आरक्षीत करने की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का कलेक्ट्रेट माॅडल तहसील के समीप चल रहा अनिश्चित कालीन धरना 26 दिसम्बर, 2022 दिन सोमवार को 19वें दिन भी जारी रहा। धरना सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड तथा संचालन जिला सचिव परशुराम खरवार ने किया।  आन्दोलन धरना प्रदर्शन को किसान फोर्स के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ यादव ने भी संयुक्त रूप से समर्थन करते हुए कहा कि जब 2012 व 2017 के निकाय चुनाव में बलिया जिले के अनुसूचित जनजातियों गोंड, खरवार को नगर पालिका, नगर पंचायत चुनाव में सभासद की सीटें आरक्षित की गयी थी तो वर्तमान होने जा रहे चुनाव में किस आधार पर इन आदिवासी जनजाति समुदाय के संवैधानिक अधिकारों को रोकने का काम किया जा रहा है। इन्हें हर हाल में इनके संवैधानिक अधिकार को बहाल करते हुए निकाय चुनाव में सीटे आरक्षित की जानी चाहिए। धरनासभा को प्रमुख रूप से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी यूवा मोर्चा के जि...

व्यापारी नेता अरविंद गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी बधाई

Image
नेपाल का पुनः प्रधानमंत्री बने पुष्प कमल दहल प्रचंड बलिया। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचड जी को पुनः प्रधानमंत्री पद का शपथ लेंगे।  इसके पहले जनकपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष व व्यापारी नेता अरविंद गांधी माननीय प्रचंड जी से मिले थे। इस दौरान श्री गांधी ने प्रचंड जी को पुनः प्रधानमंत्री बनने की शुभकामनाएं भी दिए थे।

गायत्री शक्तिपीठ परिसर में चल रहे तैयारियों का सिटी मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा

Image
शक्तिपीठ प्रभारी बिजेंद्र नाथ चौबे ने तिलक लगाकर किया अभिनंदन बलिया। गायत्री परिवार द्वारा एक जनवरी से आयोजित गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव और 108 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियों का जायजा सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट डा. सुरेश कुमार ने किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने परिसर में स्थापित गायत्री माता की विधिवत पूजन अर्चन भी किया।  तहसीलदार उपेंद्र चौरसिया को लेकर आए सिटी मजिस्ट्रेट ने गायत्री शक्तिपीठ के प्रभारी बिजेन्द्र नाथ चौबे से चार दिवसीय आयोजन की विधिवत जानकारी ली। एक जनवरी को आयोजित कलश यात्रा के मार्ग को विधिवत जाना। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि गायत्री परिवार के सभी सदस्यों को कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखने को भी कहा। नगर मजिस्ट्रेट ने परिसर गायत्री माता की प्रतिमा का विधिवत पूजन अर्चन भी किया। शक्तिपीठ प्रभारी बिजेंद्र नाथ चौबे ने तिलक लगाकर नगर मजिस्ट्रेट डा. सुरेश कुमार का परिसर में अभिवादन भी किया।

लोकतंत्र और सामाजिक आर्थिक विकास के लिए बड़ा खतरा है जनसंख्या विस्फोट: धनंजय सिंह

Image
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न बलिया। नगर के सिनेमा रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता धनंजय सिंह क्षेत्रीय महामंत्री काशी क्षेत्र व स्वामी श्रद्धानंद महाराज जी का आगमन हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में सनातन धर्म पर व्याख्यान व अतिथि सम्मान में नगर के गणमान्य नागरिक सुनील परख, प्रांतीय वरिष्ठ मंत्री मंडल राधारमण अग्रवाल को प्रदीप रस्तोगी जिला अध्यक्ष बजरंग दल ने सम्मानित किया। मुख्य वक्ता धनंजय सिंह जनसंख्या वृद्धि कानून लागू करने पर जोर दिया। कहा जनसंख्या विस्फोट लोकतंत्र और सामाजिक आर्थिक विकास के लिए सबसे बड़ा खतरा है। कहा कि नागरिकों को स्वच्छ हवा, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ और आश्रय, जीवनयापन, शिक्षा का अधिकार है और जनसंख्या नियंत्रण के बगैर इन अधिकारों को सुनिश्चित नहीं किया जा सकता। विधि कानून जल्द से जल्द लागू हो, इसका सरकार से अपील की गई। कार्यक्रम में प्रदीप रस्तोगी समान नागरिकता कानून पर बताया कि समान नागरिक संहिता पूरे देश के लिए एक कान...

जांच दल ने दस किलो केक व चार किलो वनस्पति को कराया नष्ट

Image
सन्देह के आधार पर लिए गए 12 नमूने बलिया। क्रिसमस पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों (विशेष रूप से बेकरी उत्पाद) पर रोक लगाने के लिये खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के जांच दल ने तीन दिवसीय सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों से दस किलो केक एवं चार किलो वनस्पति नष्ट कराया गया। इसके अलावा सन्देह के आधार पर 12 नमूने लिये गये। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश पर सहायक आयुक्त औषधि द्वितीय डॉ वेदप्रकाश मिश्र ने सात सदस्यीय जांच  दल का गठन किया और प्रभावी कार्यवाही करने व नमूना लेने का निर्देश दिया।  जांच दल ने 23 से 25 दिसम्बर तक  नगरा,  डिहवा, बेल्थरा रोड, विजय सिनेमा रोड (नगर पालिका, बलिया), फेफना, रसड़ा में  निरीक्षण अभियान चलाया। प्रभावी कार्यवाही करते हुए जांच दल ने दस किलो केक एवं चार किलो वनस्पति नष्ट कराया गया। इसके अलावा सन्देह के आधार पर 12 खाद्य पदार्थो के लिये। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार, सन्तोष कुमार, प्रेम कुमार यादव, अनिल कुमार, ओम प्रकाश यादव,चन्द्र प्रकाश यादव व खाद्य सहाय...

परमज्ञान एकलव्य प्रतिभा खोज 2022 की परीक्षा सम्पन्न

Image
बिल्थरा रोड के सभी क्षेत्रों से सैकड़ों बच्चों ने लिया भाग बलिया। परमज्ञान एकलव्य प्रतिभा खोज 2022 की परीक्षा रविवार को शाहपुर आफगा, बिल्थरा में शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस तहसील स्तरीय परीक्षा में बिल्थरा रोड के सभी क्षेत्रों से सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। बताते चले कि परमज्ञान एकलव्य सेवा संस्थान एवम मिशन द्वारा  हर जनपद के तहसीलों में प्रतिभा खोज के माध्यम से प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मान तथा शैक्षिक सहयोग किया जाता है। एकलव्य प्रतिभा खोज परीक्षा में मुख्य रूप से फूलबदन कश्यप, प्रवीण कश्यप, रोहन कश्यप, सीता कश्यप, दीपक कश्यप, रणजीत जी, जय प्रकाश सर, कृष्ण कुमार जी, रीता कश्यप, सोनू सर इत्यादि शिक्षको का सहयोग रहा।

शहर के चंद्रशेखर पार्क में शुरू हुआ योगाभ्यास

Image
सुशासन सप्ताह अंतर्गत अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत  बलिया। मुख्य राजस्व अधिकारी अनिल कुमार अग्निहोत्री ने बताया है कि चंद्रशेखर पार्क में योगाभ्यास की शुरुआत सर्वेश कुमार के प्रशिक्षण में शुरु कर दी गई है। अब प्रतिदिन यहां योग होगा।  उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन के अवसर पर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास एक बहुत ही आवश्यक दिनचर्या है इसे हम सभी लोगों को अपनाना चाहिए। योग प्रशिक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि योग तन, मन और मस्तिष्क को आपस में जोड़ता है जिससे शरीर निरोगीत रहता है। हम सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर दिन सुबह में योगाभ्यास दिखाया जाएगा जिसमें कोई भी आ के भाग ले सकता है। रिपोर्ट: असगर अली