शहर के चंद्रशेखर पार्क में शुरू हुआ योगाभ्यास

सुशासन सप्ताह अंतर्गत अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत 
बलिया। मुख्य राजस्व अधिकारी अनिल कुमार अग्निहोत्री ने बताया है कि चंद्रशेखर पार्क में योगाभ्यास की शुरुआत सर्वेश कुमार के प्रशिक्षण में शुरु कर दी गई है। अब प्रतिदिन यहां योग होगा। 

उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन के अवसर पर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास एक बहुत ही आवश्यक दिनचर्या है इसे हम सभी लोगों को अपनाना चाहिए। योग प्रशिक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि योग तन, मन और मस्तिष्क को आपस में जोड़ता है जिससे शरीर निरोगीत रहता है। हम सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर दिन सुबह में योगाभ्यास दिखाया जाएगा जिसमें कोई भी आ के भाग ले सकता है।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी