गायत्री शक्तिपीठ परिसर में चल रहे तैयारियों का सिटी मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा

शक्तिपीठ प्रभारी बिजेंद्र नाथ चौबे ने तिलक लगाकर किया अभिनंदन
बलिया। गायत्री परिवार द्वारा एक जनवरी से आयोजित गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव और 108 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियों का जायजा सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट डा. सुरेश कुमार ने किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने परिसर में स्थापित गायत्री माता की विधिवत पूजन अर्चन भी किया। 
तहसीलदार उपेंद्र चौरसिया को लेकर आए सिटी मजिस्ट्रेट ने गायत्री शक्तिपीठ के प्रभारी बिजेन्द्र नाथ चौबे से चार दिवसीय आयोजन की विधिवत जानकारी ली। एक जनवरी को आयोजित कलश यात्रा के मार्ग को विधिवत जाना। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि गायत्री परिवार के सभी सदस्यों को कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखने को भी कहा। नगर मजिस्ट्रेट ने परिसर गायत्री माता की प्रतिमा का विधिवत पूजन अर्चन भी किया। शक्तिपीठ प्रभारी बिजेंद्र नाथ चौबे ने तिलक लगाकर नगर मजिस्ट्रेट डा. सुरेश कुमार का परिसर में अभिवादन भी किया।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन