बलिया रोडवेज के एआरएम व यात्री कर अधिकारी ने चलाया चेकिंंग अभियान

अवैध गाड़ियों की चेकिंग कर पांच गाड़ियों का किया गया चालान
बलिया। जनपद के डिपो क्षेत्र अंतर्गत उत्तर प्रदेश शासन के मंशा अनुरूप स्वतंत्र प्रभार राज्य परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर पूरे प्रदेश भर में अवैध डग्गामार संचालित वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में बलिया एआरएम उमाकांत मिश्र के नेतृत्व में यात्री कर अधिकारी आर पी गौतम के संयुक्त टीम के साथ मिलकर गुरुवार की सुबह अभियान चलाकर अवैध गाड़ियों की चेकिंग कर पांच गाड़ियों का चालान किया गया।

इस मौके पर मिश्र ने सभी अवैध संचालित वाहन स्वामियों को चेताया की कोई भी सवारी गाड़ी डिपो के आस पास सवारी न बैठाए। रोडवेज डिपो से एक किलोमीटर दूर ही वाहन स्वामियों एवं चालकों को सवारी बैठाने की सलाह दी।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन