पत्नी दहेज नहीं लाई तो दोस्तों से कराया दुष्कर्म
बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक कई बार गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च जयपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के बसेड़ी इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर रूह कांप उठे। महिला ने अपने पति पर दोस्तों से रेप कराने का केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पति ने इस घटना को इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि वह शादी के बाद दहेज नहीं लाई थी तो उसने अपने दोस्तों को सौंप दिया और उनसे पैसे वसूल कर लिए। महिला के साथ लगातार दो दिन में कई बार दुष्कर्म होता रहा। घटना 26 जून से 28 जून की बताई जा रही है। महिला को दो दिन बंधक बनाकर रखा गया था। मामले का खुलासा बुधवार को हुआ है। महिला ने अपने भाई और भाभी के साथ जाकर थाने में पूरी कहानी बताई, इसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए। रिपोर्ट में बताया गया कि 26 जून उसके पति ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने अपने दोस्त के साथ मिल उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी, दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। दोनों ने मिलकर महिला के गुप्तांग में बाम लगा दिया। इसके अलावा भी कई गंदी हरकतें कीं। पीड़ित महिला ने बताया कि उ...