Wednesday, June 30, 2021

पत्नी दहेज नहीं लाई तो दोस्तों से कराया दुष्कर्म

बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक कई बार गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च
जयपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के बसेड़ी इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर रूह कांप उठे। महिला ने अपने पति पर दोस्तों से रेप कराने का केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पति ने इस घटना को इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि वह शादी के बाद दहेज नहीं लाई थी तो उसने अपने दोस्तों को सौंप दिया और उनसे पैसे वसूल कर लिए। महिला के साथ लगातार दो दिन में कई बार दुष्कर्म होता रहा।

घटना 26 जून से 28 जून की बताई जा रही है। महिला को दो दिन बंधक बनाकर रखा गया था। मामले का खुलासा बुधवार को हुआ है। महिला ने अपने भाई और भाभी के साथ जाकर थाने में पूरी कहानी बताई, इसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए। रिपोर्ट में बताया गया कि 26 जून उसके पति ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने अपने दोस्त के साथ मिल उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी, दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। दोनों ने मिलकर महिला के गुप्तांग में बाम लगा दिया। इसके अलावा भी कई गंदी हरकतें कीं।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 14 जनवरी 2021 को हुई थी। इसका पति मार्बल फिटिंग का काम करता है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही परिजन उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। परिजन दहेज में 3 लाख रुपए देने की मांग करते जब पीड़िता मना करती तो उसके साथ मारपीट की जाती। पीड़िता ने ये बात अपने पिता को भी बताई। इसके बाद पीड़िता का पिता उसकी ससुराल आया और सभी से समझाइश की।

इस दौरान 26 जून को उसका पति अपने एक दोस्त के साथ करीब 12 बजे घर पर आया और अपने दोस्त के साथ मिल उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला चिल्लाई तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके प्राइवेट पार्ट पर पहले तो मिर्ची लगा दी। उसके बाद झंडू बाम लगा डाली। इस दर्द को सहते सहते वह बेहोश हो गई। इस दौरान सुलेमान ने अपनी पत्नी को कमरे में बंद रखा और उसके साथ कई लोगों से रेप करवाया। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि बसेड़ी थाने में महिला की शिकायत दर्ज कर ली गई है, लेकिन पति और उसके परिजन फरार हैं, इनकी तलाश जारी है।

पीड़ित महिला के भाई और भाभी ने बताया कि युवक शादी के बाद से सिर्फ पैसों की डिमांड कर रहा था। शादी के वक्त उन्होंने जो हो सका वह सब किया, लेकिन उन्होंने बहन को सताना नहीं छोड़ा। एक बारगी तो उसने धमकियां भी दीं, लेकिन परिवार ने लोक लाज की शर्म से हर बार समझाइश की। पीड़िता का कहना है कि शादी के छह महीने बाद ही उसका पति उसके साथ ऐसा करेगा इसकी कल्पना उसने सपने में नहीं की थी। उसने बताया कि परिवार वाले अक्सर मारपीट करते हैं।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...