सपा ने 11 जिलाध्यक्षों को किया बर्खास्त

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में नामांकन दाखिल नहीं कर पाने पर जिलाध्यक्षो पर हुई कार्रवाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनावों में मिली करारी शिकस्त के बाद सपा ने अपने 11 जिलों के अध्यक्षों को बर्खास्त कर दिया है। हटाए गए जिलाध्यक्षों में मुरादाबाद, गोरखपुर, आगरा, झांसी, गौतमबुद्धनगर, भदोही श्रावस्ती, बलरामपुर, मऊ, गोंडा और ललितपुर शामिल हैं।

पार्टी ने इन सभी जिलों के पार्टी अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। दरअसल समाजवादी पार्टी कई जिलों में अपने प्रत्याशियों का नामांकन तक दाखिल करवा सकी। जिसकी वजह से खराब प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी ने ये फैसला लिया है। मुरादाबाद, झांसी, हमीरपुर सहित कई जिलों में पार्टी को प्रस्तावक तक नहीं मिले। जिसकी वजह से सपा के प्रत्याशियों को रेस से बाहर होना पड़ा।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन