छोटे लोहिया स्व.जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस पर आयोजित होगा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन
कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय एव प्रांतीय वरिष्ठ नेता भी करेंगे भागेदारी बलिया। जनपद के बैरिया तहसील अन्तर्गत शोभनथही ग्राम सभा जो कि समाजवाद के पुरोधा छोटे लोहिया स्व.जनेश्वर मिश्र की जन्मभूमि है। उस जन्मभूमि पर स्व.जनेश्वर मिश्र के जयंती 5 अगस्त 2021 को उन्हें याद करते हुए समाजवादी प्रवुद्ध सभा के तत्वाधान में जनपद के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन समाजवादी पार्टी द्वारा किया जाएगा। प्रबुद्ध समाज के बीच समाजवादी पार्टी के नीतियों और विचारों को रख कर उस पर प्रबुद्ध वर्ग को भी सुना जाएगा तथा समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ने का आग्रह किया जाएगा। इस सम्बंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का निर्देश पूर्व में हो चुका है कि इस वर्ष मुख्य कार्यक्रम सोभनथही बलिया में ही जिले के लोग आयोजित करेंगे। उसी के तहत सपा जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने आज प्रदेश अध्यक्ष मा. नरेश उत्तम पटेल से वार्ता करने के उपरान्त सम्पूर्ण कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर घोषित किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय एव प्रांतीय वरिष्ठ नेतागण भी भागेदार...