दुर्धटना से बचाव हेतु सागर सिंह राहुल ने भरा सड़क के गड्ढे को

मरम्मत की बाट जोह रही नगर की जर्जर सड़के 
बलिया। नगर की सड़के क्षतिग्रस्त होकर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। इन गड्ढो के कारण एक तरफ उनमे बरसात का पानी भरा रहता है वही दूसरी तरफ आने -जाने वालों को गड्ढे का अनुमान नही लग पाता है। इन गड्ढो के कारण लोग चोटिल भी हो रहे है।

शनिवार को ऐसी एक घटना को देखकर समाजसेवी सागर सिंह राहुल का मन द्रवित हो गया। उन्होंने अपने प्रयास से उस सड़क के गड्ढो की मरम्मत की। उल्लेखनीय है कि जब वे जगदीशपुर हॉस्पिटल रोड़ से गुजर रहे थे तभी सेंट थॉमस स्कूल व डॉक्टर अशोक सिंह जी के बीच रास्तों में दर्जनों गड्ढे होने के कारण उनके आंखों के सामने एक बाइक सवार अपनी पत्नी व बच्चों के साथ उस गड्ढे की वजह से असंतुलित होकर गिर पड़े। इस घटना से उद्देलित सागर सिंह ने  रविवार को अपने सहयोगी मित्रो के साथ मिलकर यथाशक्ति टूटे हुए गड्ढे की मरम्मत करने का एक छोटा सा प्रयास किया।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन