Friday, July 9, 2021

सौतेली बहन पर गलत नजर की शिकायत की

तो बड़े भाई ने कर दी छोटे भाई की हत्या
भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड जिला अंतर्गत गोहद में बड़े भाई ने सौतेले छोटे भाई की पत्थर पटककर हत्या कर दी। दरअसल आरोपित बड़ा भाई अपनी सौतेली बहन पर गलत नजर रखता था। यह बात छोटे भाई ने घर में बता दी थी। इससे घर में करीब डेढ़ माह से कलह हो रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे छोटा भाई प्रसाधन के लिए कीरतपुरा गांव के स्कूल के पीछे झाड़ियों में गया तो यहां पीछे -पीछे बड़ा भाई भी पहुंच गया। यहां उसने अपने छोटे भाई का काम तमाम कर दिया और मौके से भाग निकला। 

एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी का कहना है कि उनकी टीमें आरोपित की तलाश कर रही हैं। आरोपित को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के कीरतपुरा वार्ड क्रमांक 17 निवासी 11 वर्षीय भोला पुत्र भगवान सिंह जाटव सुबह करीब 11 बजे प्रसाधन के लिए घर से निकला। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। दोपहर में करीब 3 बजे भोला का शव घर से करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल के पीछे झाड़ियों में पड़ा देखा गया। आसपास रहने वाले लोहपीटा समाज के लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना की। गोहद चौराहा पुलिस और एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी मौके पर पहुंच गए। भोला को बुरी तरह से पत्थर से कुचलकर मारा गया था। पुलिस ने शिनाख्त के लिए लोगों को बुलाया तब मृतक की पहचान भोला पुत्र भगवान सिंह जाटव के तौर पर हुई। 

भोला की मां श्यामवती ने पुलिस को बताया कि सौतेला बेटा चिंटू, भोला की बड़ी बहन पर गलत नजर रखता था। इसकी शिकायत भोला ने घर में कर दी थी। इसी बात से आरोपित चिंटू ने भोला को टारगेट कर लिया था। शुक्रवार को भोला जब प्रसाधन के लिए गया तो चिंटू उसके पीछे लग गया। सरकारी स्कूल के पीछे झाड़ियों के पास सुनसान पाकर उसने भोला को पत्थर से कुचलकर मार डाला। पुलिस ने पीएम के बाद शव स्वजन के सुपुर्द किया है।

एक ही घर में रहते थे आरोपित और मृतक
एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी का कहना है कि भगवान सिंह जाटव ने दो शादी की हैं। पहली शादी माया देवी से हुई थी, जिससे बेटा चिंटू और बेटी कृष्णा है। माया का निधन हो गया है। भगवान सिंह ने वर्ष 2013 में श्यामवती के साथ दूसरी शादी की। श्यामवती के पति सालिगराम का निधन हो चुका है। श्यामवती का बड़ा बेटा दिनेश बाहर रहता है। 17 वर्षीय बेटी और भोला साथ रहता था। इसी घर में चिंटू और उसकी बहन कृष्णा रहती है। चिंटू अपनी सौतेली बहन पर गलत नजर रख रहा था। उसे भोला ने कोई हरकत करते देखा, जिसकी उसने शिकायत कर दी। इसको लेकर पिछले करीब डेढ़ माह से कलह हो रही थी। शिकायत से खफा चिंटू ने सौतेले छोटे भाई की हत्या कर दी।

गांव में आवारा युवकों में शुमार है आरोपित
एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि चिंटू गांव में आवारा युवकों में शुमार है। ग्रामीणों ने भी बताया है कि वह शराब का नशा भी करता है। वहीं पुलिस की पड़ताल के दौरान यह भी सामने आया है कि भगवान सिंह की दूसरी पत्नी श्यामवती चिंटू और उसकी बहन को ठीक से खाना नहीं देती थी। इससे भी चिंटू नाराज रहता था। इससे भी चिंटू अपनी सौतेली मां और उसके बच्चों से जलन रखता था। हालांकि इस कहानी की पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...