Posts

Showing posts from February, 2022

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जनपद में आगमन एक मार्च को

Image
फेफना, बांसडीह एवं नगरा में आयोजित जनसभा को करेंगे संबोधित बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद अखिलेश यादव का जनपद में एक मार्च दिन मंगलवार को बलिया जनपद में आगमन हो रहा है। इस दौरान वे पार्टी प्रत्याशियो के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।  अखिलेश यादव वाराणसी से हेलीकॉप्टर द्वारा जनपद के फेफना विधानसभा में पहुँचेंगे। यहां ग्राम कटरिया में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के पिण्डहरा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे जनता इंटर कालेज नगरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रदेश में अब ट्रिपल इंजन की सरकार चलेगी : राजनाथ सिंह

Image
रविवार को बैरिया विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को रक्षामंत्री ने किया संबोधित बलिया। भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि यूक्रेन के मामले में हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कर रहे हैं उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।   रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को जनपद के बैरिया विधान सभा क्षेत्र में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले दुनिया के मंचों पर भारत की आवाज़ सुनी नहीं जाती थी। आज  अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब   बोलते हैं तो दुनिया उस आवाज़ को सुनती है। अपने सम्बोधन में रक्षामंत्री ने सपा के ऊपर हमला करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को समाजवाद का स तक नहीं मालूम है। सच्चा समाजवादी वह होता है जो जनता को भय और भूख से छुटकारा दिला दे। जो जनता को भय और भूख से छुटकारा नहीं दिला सकता वह सच्चा समाजवादी नहीं हो सकता। सच्चा समाजवादी हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। रक्षामंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश ...

दो साल में यूपी को बनाएंगे नम्बर एक अर्थव्यवस्था : अमित शाह

Image
कहा: पांच साल तक यूपी के किसानों को मिलेगी मुफ्त बिजली  भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी को भारी मतों से जिताने की की अपील बलिया। समाजवादी पार्टी के शासन में उत्तर प्रदेश की जनता मच्छर और माफिया दोनों से परेशान थी। भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई अभियान चलाया और प्रदेश की जनता को मच्छर और माफिया दोनों से मुक्त कराया। भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को बलिया जिले के फेफना विधान सभा क्षेत्र में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि चार चरण के चुनाव हो चुके हैं। इसमें सपा- बसपा का सूपड़ा साफ हो चुका है। तीन सौ से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा सरकार बनने का रास्ता साफ हो चुका है। पांचवें चरण में इस इमारत को बड़ा करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज भाजपा ही ला सकती है। 2017 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनी। पांच साल में योगी ने यूपी से माफियाओं को चुन चुन कर साफ किया। सपा की सरकार गलती से भी बनी तो अतीक, मुख्तार और आजम खान जेल में नहीं रहेंगे। ये माफिया तभी तक जेल में हैं जब तक भाजपा की सरकार है। गृहमंत्री ने कहा कि एक जमाना था जब यूपी में त...

सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने के आरोप में दो गिरफ्तार

Image
उत्पाती व्यक्तियों के विरूद्ध की गयी 151/ 107/ 116 जा0फौ0 की कार्यवाही बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर द्वारा विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्गत आदेश के अनुपालन में रविवार को उ0नि0 थाना दुबहड़ शोभ नाथ यादव मय हमराह के क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि थाना क्षेत्र के ग्राम मोहन छपरा में दो व्यक्ति प्रथम पक्ष के हेमन्द्र कुमार पाण्डेय पुत्र सुरेश पाण्डेय, निवासी मोहन छपरा, थाना दुबहड जनपद बलिया व द्वितीय पक्ष के बसन्त कुमार पाण्डेय पुत्र सुरेश पाण्डेय, निवासी मोहन छपरा, थाना दुबहड, जनपद बलिया को समय करीब एक बजे शान्ति व्यवस्था भंग व उत्पात मचाने के कारण थाना दुबहड पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शुदा उत्पाती व्यक्तियो के विरुद्ध नियमानुसार आवश्य कार्यवाही करते हुए उपरोक्त व्यक्तियों का चालान अन्तर्गत धारा 151/107/ 116 जा0 फौ0 में न्यायालय उपजिला मजिस्ट्रेट सदर बलिया भेजा जा रहा है जहाँ से अभियुक्त को नियमानुसार जेल भेजा जायेगा।

बगैर नीतीश जी के बिहार मॉडल के संभव नही है यूपी का विकास: राजीव रंजन

Image
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले:  प्रदेश की पांच सीटों पर लहरेगा जनता दल यूनाईटेड का परचम बलिया। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह रविवार को फेफना के एक निजी होटल में पत्रकारों से रूबरू होकर उत्तर प्रदेश में पांच विधानसभा सीटों पर जीत का दावा किया।  कहा कि हमारी पार्टी पूरे प्रदेश में 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें से पांच सीटों पर जनता दल यूनाइटेड को अपार समर्थन मिल रहा है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि य​दि हम 2017 से ही प्रयास करते तो निश्चित रूप से 2022 का परिणाम और व्यापक होता, लेकिन कोई बात नहीं। अब उप्र में जनता दल यूनाइटेड जनसंपर्क अभियान तेज करने के साथ पार्टी की नीतियों को जन—जन तक पहुंचाने काम करेगी, जिसके फल स्वरूप 2027 में जनता दल यूनाइटेड अप्रत्याशित मुकाम हासिल करेगी।  उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि हमारा गठबंधन बिहार में परिस्थितिवश है, लेकिन इसका मतलब यह कत्तई नहीं कि हम कहीं भी चुनाव लड़ेंगे तो वहां भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे। कहा कि हम लोग मणिपुर में अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। आंध्र प्...

किसी तीर्थ स्थल से बडा है शहीदो के स्मारक : गोपीनाथ चौबे

Image
क्रांतिकारी स्मारक समिति के तत्वावधान मे आजाद पार्क गोपालपुर मे हुई श्रद्धांजलि सभा  चिलकहर (बलिया)। जिसके शहादत से क्रान्ति की बलिवेदी भी गौरवांवित हो उठी, जिसके जीवन दर्शन ने शौर्य को भी परिभाषित कर दिया, जिसके पिस्टल की एक गोली ने इंकलाब को भाषा दे डाली, स्वतंत्रता संग्राम के उस महानायक वीरता धीरता शौर्य के अप्रतिम प्रतिमान अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद को शत शत नमन है। यह कहना था गोपी नाथ चौबे अध्यक्ष शहीद चन्द्र शेखर आजाद पार्क गोपालपुर का जो अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क गोपालपुर के प्रांगण में महान क्रांतिकारी आजाद के 91वें शहादत एवं मुर्ति स्थापना के 50व़े वर्ष पर क्रांतिकारी स्मारक समिति के तत्वावधान मे आयोजन श्रद्धांजलि सभा मे व्यक्त किया। श्री चौबे ने कहा कि मातृ भूमि को आ्ंग्ल दासता से मुक्त कराने के लिए क्रांति के बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति दे क्रांति का अमर दीप जलाने वाले माँ भारती के महान सपुत को श्रद्धा सुमन अर्पित करना हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाला है। श्रद्धांजलि सभा मे महान हुतात्मा के प्रतिमा पर चन्द्रशेखर आजाद पार्क के उपाध्यक्ष स...

प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

Image
पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न बलिया। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड द्वारा प्रायोजित एवं माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया द्वारा सोहांव ब्लॉक में संचालित एफपीओ सोहांव नारायण फार्मर डेयरी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, नरही के निदेशक मंडल के सदस्यों एवं मुख्य कार्यकारी (सीईओ) का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सेंट ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान,जीराबस्ती, बलिया में संचालित किया गया।  प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन श्रीराम इनसाईट कंपनी के महाप्रबंधक अवधेश कुमार सिंह ने शेयर धारकों की संख्या को अपने कम्पनी में किस प्रकार बढ़ा सकते हैं, साथ ही उनके हितों का ध्यान कम्पनी कैसे रखेगी, इस पर विस्तार पूवर्क प्रकाश डाला। समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक अखिलेश कुमार झा ने उम्मीद जताई कि पांच दिन तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एफपीओ के संचालन एवं उसको किस प्रकार व्यवस्थित रूप से विकास की तरह बढ़ा जा सकता है इसकी जानकारी प्राप्त हो गई होंगी। साथ ही इस दौरान बैकिंग संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि एफपीओ के व्यवसाय को पारदर्श...

सकुशल सम्पन्न हुई वर्ग 9वीं की प्रथम दिन की परीक्षा

Image
प्रथम पाली में विज्ञान एवं द्वितीय पाली में हुई गणित की परीक्षा बलिया बेलोन (कटिहार)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वर्ग 9वीं की परीक्षा शनिवार को शुरू हुई। जिसके तहत क्षेत्र के कई विद्यालयों में परीक्षा सम्पन्न हुई। भौनगर पंचायत अंतर्गत स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भौनगर सादापुर में आयोजित वर्ग 9वीं की परीक्षा में 31 छात्र एवं 49 छात्राएं कुल 81 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।  प्रथम पाली में विज्ञान एवं द्वितीय पाली में गणित विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई। इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मानव कुमार साह, शिक्षकगण राजेश कुमार सिंह, सीता कुमारी, मो0 इकराम हैदर, मो0 निसार अहमद, बबिता कुमारी, राकेश कुमार आनंद परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने में लगे रहे। इस दौरान विद्यालय में शिक्षकगण मो0 शाकिर हुसैन, मो0 नदीम अख्तर, शिक्षा सेवक मेघनाथ कुमार राय आदि मौजूद रहे।  शेखपुरा पंचायत अंतर्गत स्थित उ0 उ0 मा0 विद्यालय रोशनगंज में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार गुप्ता, शम्भू नाथ चौधरी, संजय कुमार सरकार आदि के निर्देशन में 9वी की परीक्षा सम्पन्न ह...

तानाशाही सरकार के विनाश हेतु अजय शंकर पांडेय के साथ हूँ खड़ा: मुकेश साहनी

Image
कनक पांडेय के समर्थन में आयोजित हुआ विशाल जनसभा रेवती (बलिया)। बांसडीह विधान सभा के हालपुर के खेल मैदान के प्रांगण में शनिवार को विकास इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने पार्टी के प्रत्याशी अजय शंकर कनक के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में श्री साहनी ने भाजपा सरकार पर जम कर हमला बोला और अजय शंकर पाण्डे कनक के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम को हमारे पूर्वजों ने राक्षसों के नाश करने के लिए नाव से नदी पार कराया था। उसी तरह मैं मल्लाह का पुत्र बांसडीह बिधान सभा मे तानाशाही सरकार को विनाश करने के लिए अजय शंकर कनक  को साथ खड़ा हूँ। बांसडीह के विकास के लिए अजय शंकर कनक की जीत जरूरी है। मुकेश साहनी ने कहा कि वीआईपी ने हमेशा भाजपा को समर्थन दिया ताकि भाजपा निषाद समाज के लिए अच्छे दिन लाए। लेकिन निषाद समाज के समर्थन से सत्ता पर काबिज होने के बाद वे सारे वायदे भूल गए। कहा कि भाजपा को हराने के लिए सपा, बसपा, काग्रेस किसी को भी जिताएंगे। बांसडीह विधान सभा के विकास से लड़ता रहूंगा: अजय शंकर पांडेय  बांसडीह विधा...

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Image
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं  ने मतदाताओं को किया जागरूक देवरिया। जनपद के सदर विधान सभा के अंतर्गत बैतालपुर कस्बे में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया।  इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्य सभा सांसद एवं पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश बृज लाल जी, हिंदू जागरण मंच गोरक्ष प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ विजय प्रताप आर्य, विद्या भारती गोरखपुर के जिला मंत्री चंद्रमणि ओझा देवरिया के विभाग अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, जनपद देवरिया के जिला अध्यक्ष शुभम नाथ, वरिष्ठ समाजसेवी जनपद देवरिया संजय सिंह, जनपद मऊ के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह, कुशीनगर जिले के जिला अध्यक्ष राजेश जी, आदर्श जी, भानु सिंह, अतुल राय जी, धीरज जी, विवेक भूषण जी, विशाल जी, ग्राम प्रधान दुर्गेश सिंह, जितेंद्र, अशोक यादव, संजय यादव, अवनीश जी, अंगद यादव सहित दर्जनों राष्ट्र रक्षक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

एफपीओ के ब्यवसाय को गतिशील बनाये रखने हेतु साख को बढ़ाना जरूरी: अरविंद कुमार सिंह

Image
प्रशिक्षण कार्यक्रम का चौथा दिन बलिया। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड द्वारा प्रायोजित एवं माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया द्वारा सोहांव ब्लॉक में संचालित एफपीओ सोहांव नारायण फार्मर डेयरी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, नरही के निदेशक मंडल के सदस्यों एवं मुख्य कार्यकारी (सीईओ) का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सेंट ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, जीराबस्ती, बलिया में चल रहा है।  प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन पशु चिकित्सक डॉ उदय शंकर राय ने पशुपालन से सम्बंधित जानकारी देते हुए पशुओं की विभिन्न प्रकार की प्रजातियों की जानकारी देने का कार्य किए। साथ ही उन पशुओं के रखरखाव तथा उनमें होने वाले तमाम रोगों से बचने के लिए आवश्यक जानकारी प्रशिक्षण के दौरान दी गई। इस दौरान कम लागत में अधिक दूध की बढ़ोतरी, गर्भाधान आदि विषय पर जानकारी देने के साथ साथ उठाये गए सवालों का उचित जानकारी देने का कार्य किया गया। आर सेटी, बलिया के निदेशक डी के सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान बैकिंग संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि एफपीओ के व्यवसाय को पारदर्शिता लाने के लिए प्रतिदिन के खर्चों को रजिस्टर प...

राष्ट्रीय लोक अदालत को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से हुई बैठक

Image
बैंक प्रबंधकों के साथ हुई दीवानी न्यायालय में बैठक बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया विक़ार अहमद अंसारी के आदेशानुसार, हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में एवं प्रभारी सचिव/ सिविल जज (सी0डि0) सर्वेश कुमार मिश्र के संचालन में शुक्रवार को एडीआर भवन दीवानी न्यायालय, बलिया में जनपद के समस्त बैंक    प्रबन्धकगण की बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12 मार्च को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी। बैठक में आगामी 12 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा इसका व्यापक प्रचार- प्रसार किये जाने हेतु चर्चा की गयी। हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी लोक अदालत, बलिया एवं सिविल जज (सीनियर डिविजन )/ प्रभारी सचिव, सर्वेश कुमार मिश्र द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त बैंक प्रबंधक गण को निर्देशित किया गया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में एनपीए एकाउंटस से संबंधित नोटिसों को शीघ्र- अति- शी...

कलेक्ट्रेट सभागार में स्थापित हुआ कंट्रोल रूम, जारी हुआ नंबर

Image
पी श्रीधरन को बनाया गया फेफना, बलिया नगर, बांसडीह और बैरिया विधान सभा क्षेत्र का व्यय प्रेक्षक बलिया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार महेश देवराम अखाड़े को बेल्थरा रोड, रसड़ा और सिकंदरपुर विधानसभा का व्यय प्रेक्षक बनाया गया है। इसी प्रकार पी श्रीधरन को फेफना, बलिया नगर, बांसडीह और बैरिया विधान सभा क्षेत्र का व्यय प्रेक्षक बनाया गया है। श्री अखाड़े का मोबाइल नंबर 9129647251 है। वही पी श्रीधरन का मोबाइल नंबर 9005948919 है। व्यय प्रेक्षक ने बताया है कि चुनाव में होने वाली किसी भी तरह की लोकलुभावन या जनता को प्रभावित करने के लिए पार्टियों द्वारा किए जा रहे लेनदेन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए उनसे संपर्क किया जा सकता है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जहां पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा कर लोगों की शिकायतें सुनी जाती हैं। कंट्रोल रूम का संपर्क नंबर 223317,223318, 223319 और 223320 है। इन नम्बरों पर फोन करके चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की जा सकती है।

प्रशिक्षण में पशुओं में होने वाले रोगों व उससे बचाव हेतु दी गई जानकारी

Image
पांच दिवसीय प्रशिक्षण का तीसरा दिन बलिया। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड द्वारा प्रायोजित एवं माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया द्वारा सोहांव ब्लॉक में संचालित एफपीओ सोहांव नारायण फार्मर डेयरी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, नरही के निदेशक मंडल के सदस्यों एवं मुख्य कार्यकारी (सीईओ) का पांच दिवसीय प्रशिक्षण जो सेंट ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, जीराबस्ती, बलिया में चल रहा है।  प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन पशु चिकित्सक डॉ उदय शंकर राय ने पशुपालन से सम्बंधित जानकारी देते हुए पशुओं में होने वाले तमाम रोगों की जानकारी देने का कार्य किए। साथ ही पशुओं में होने वाले तमाम रोगों से बचने के लिए आवश्यक दवाओं की जानकारी प्रशिक्षण के दौरान दी गई। इस दौरान दूध की बढ़ोतरी, गर्भाधान आदि विषय पर जानकारी देने का कार्य किया गया। आर सेटी, बलिया के निदेशक डी के सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान बैकिंग संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि एफपीओ के व्यवसाय को बढ़ाने में बैंक बहुत ही सहायक होगा। बेहतर पशुपालन के साथ साथ बैकिंग ब्यवस्था सुदृढ हो तो तीब्रता से हमें अपने लक्ष्यों ...

एफपीओ के माध्यम से सरकार की योजनाओं से जुड़ कर सकते हैं कार्य

Image
पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन बलिया। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड द्वारा प्रायोजित एवं माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया द्वारा सोहांव ब्लॉक में संचालित एफपीओ सोहांव नारायण फार्मर डेयरी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, नरही के निदेशक मंडल के सदस्यों एवं मुख्य कार्यकारी (सीईओ) का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 फरवरी से 26 फरवरी तक सेन्ट ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, जीराबस्ती, बलिया में चल रहा है।  प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन आर सेटी,बलिया के निदेशक डी के सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि नाबार्ड द्वारा वित्तिय सहयोग से स्थापित यह जिले का पहला डेयरी एफपीओ बलिया जनपद में डेयरी उत्पाद को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। इस प्रशिक्षण के उपरांत अन्य दुग्ध उत्पादक भी शेयर धारक के रूप में जुड़ेंगे, जिससे एफपीओ के व्यवसाय को बढ़ाने में सहायक होगा। प्रशिक्षण के दौरान पशुपालन के साथ साथ बैकिंग ब्यवस्था की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि एफपीओ में ब्यवसाय के वित्तिय लेनदेन बैंक के माध्यम से करने की सलाह दी। साथ ही इससे...

कैसा रहेगा आपका आज का दिन जाने अपना राशिफल

Image
23 फरवरी 2022 दिन बुधवार  मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  'जपें ॐ रां राहवे नम:।' आज का भविष्य : घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोध होगा। विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें। वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।' आज का भविष्य : शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्‍ट संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  'जपें ॐ सों सोमाय नम:।' आज का भविष्य : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहे...

अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान

Image
पकड़े जाने पर होगी कठोर कार्यवाही: एएसपी बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराते हेतु मंगलवार को तहसील सिकंदरपुर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें सभी शराब की दुकानों को पुष्टि के साथ चेक किया गया।  वही उन वाहनों को चेक किया जा रहा है जो वाहनों के माध्यम से शराब आने की संभावना होती है, जैसे अंबेस्टर, ट्रक और छोटी गाड़ियों का चेक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी शराब की दुकानों में अवैध रूप से पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। सिकंदरपुर में चुनावी जनसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के दौरान पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी थी। जिसमें सीओ सिकंदरपुर, सीओ बांसडीह, एसओ खेजुरी एवं एसओ सिकंदरपुर ने अपने पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 872 यात्री, वसूले गए पांच लाख से अधिक जुर्माना

Image
सारनाथ एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनों में चलाया गया सघन टिकट चेकिंग अभियान वाराणसी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के निर्देशन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) जंगबहादुर राम के नेतृत्व में 22 फरवरी मंगलवार को  सम्पूर्ण वाराणसी मंडल के स्टेशनों पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टिकट जाँच टीम के सदस्यों द्वारा बनारस- लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, सिकंदराबाद एक्सप्रेस, बनारस- गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस,  गोरखपुर- लोकमान्य तिलक काशी दादर एक्सप्रेस, लखनऊ- वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस,ताप्तिगंगा एक्सप्रेस,गोदान एक्सप्रेस, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस, क्लोन सम्पर्क एक्सप्रेस, लोहित एक्सप्रेस, मौर्या एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, राप्ती सागर एक्सप्रेस समेत गोरखपुर-वाराणसी सिटी, गोरखपुर-सीवान, छपरा- गोरखपुर, भटनी- सीवान, भटनी- वाराणसी सिटी, भटनी- सीवान, बनारस- प्रयागराज रामबाग,  बलिया- शाहगंज, मऊ- प्रयागराज एवं बनारस-भटनी आदि सवारी गाड़ियों में...

प्रतिमा खण्डित करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोंगपा ने किया प्रदर्शन

Image
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा खंडित किए जाने के विरोध में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेंजा ज्ञापन बलिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा को छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत गुरसिंया जिला- कोरबा में 10 फरवरी 2022 को उनके अनुयायियों द्वारा श्रद्धापूर्वक स्थापित किया गया था जिसे अज्ञात असमाजिक तत्वों के द्वारा दुर्भावनापूर्वक 17 फरवरी 2022 को खण्डित कर दिया गया था। जिसकी वजह से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं व दादा मरकाम जी के अनुयायियों में राष्ट्रव्यापी आक्रोश व्याप्त हो गया।  इसी क्रम में 22 फरवरी मंगलवार को राष्ट्रव्यापी आन्दोलन के तहत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व समस्त फ्रंटल संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए गोंडवाना रत्न गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम जी की प्रतिमा विखण्डीत करने वालों पर भारतीय दण्ड विधान की धारा 124, 124(क), 295(क), 153(क), 427, 288 के तहत राजद्रोह, लोकसम्पत्ति को क्षतिग्रस्त करने, निर्माण गिरा...

पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ चल रही है आंधी: लीलावती कुशवाहा

Image
आयोजित हुआ समाजवादी महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत समारोह बलिया। ग्राम सभा टकरसन में समाजवादी महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीलावती कुशवाहा का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि साथियो पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ आधी चल रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने इस सत्ता परिवर्तन के महासंग्राम सारथी बन प्रदेश को महंगाई, बेरोजगारी से निजात दिलाने हेतु जो संघर्ष छेड़ा है उसे अंजाम तक पहुचाने का समय आ गया है। आप सभी लोग एकजुट होकर लग जाइये। सपा में ही आप का मान सम्मान बढेगा। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि हम आप के है आप हमारे है। आप का दुःख और सुख दोनों मेरा भी है। बचपन से आज तक आप के बीच रहा हूँ और बचन देता हूँ कि आजीवन आप के बीच ही रहूंगा।

जनपद में डेयरी उत्पाद को बढ़ाने में सहायक होगा डेयरी एफपीओ: राजकुमार पाण्डेय

Image
पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज से हुआ शुभारंभ बलिया। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड द्वारा प्रायोजित एवं माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया द्वारा सोहांव ब्लॉक में संचालित एफपीओ सोहांव नारायण फार्मर डेयरी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, नरही के निदेशक मंडल के सदस्यों एवं मुख्य कार्यकारी (सीईओ) का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 फरवरी से 26 फरवरी तक सेन्ट ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, जीराबस्ती, बलिया में प्रारंभ किया गया।  प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एलडीएम राजकुमार पाण्डेय ने द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया। अपने संबोधन में श्री पाण्डेय ने कहा कि नाबार्ड द्वारा वित्तीय सहयोग से स्थापित यह डेयरी एफपीओ जनपद में डेयरी उत्पाद को बढ़ाने में सहायक होगा। साथ ही इस प्रशिक्षण के उपरांत इससे अन्य दुग्ध उत्पादक भी जुड़ेंगे तथा अपने व्यवसाय को बढ़ाने में सहायक होंगे। आर सेटी, बलिया के निदेशक डी के सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि किसी भी कंपनी या समूह में वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता लाने से समूह या कंपनी में सदस्यों, शेयर धारकों के साथ- सा...

आयेशा इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलोजी का सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

Image
कार्यक्रम में 60 छात्र- छात्राओं को किया गया पुरस्कृत बलिया। नगर के जलालपुर स्थित शैक्षणिक संस्था आयेशा इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलोजी द्वारा सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रविवार को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कुल 60 छात्र- छात्राओं पुरष्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अधिकारी नगर बलिया भूषण वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज कल के परिवेश में ही नहीं बल्कि भविष्य के लिए भी आईटी सेक्टर अत्यंत ही जरुरी है। इसके बगैर शिक्षा अधुरा है। आईटी सेक्टर में विभिन्न सम्भावनाये हैं। उन्होंने कहा की शिक्षित व्यक्ति समाज को भी साथ लेकर चलते हैं। हमारी शुभकामनाए हैं कि आप जिस क्षेत्र में जाएँ प्रगति करें। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि प्रवक्ता शशि प्रेम देव ने कहा कि कम्प्यूटर शिक्षा के माध्यम से ही प्रगति का मार्ग सुनिश्चित है। क्यूंकि कम्प्यूटर शिक्षा हमें हर क्षेत्र में सफलता के मार्ग को सरल बनाता है। अगले क्रम में अभिषेक सिंह ने कहा कि सफलता और असफलता सिक्के के दो पहलु हैं। जो भी छात्र थोडा कम मार्क्स पायें हो उन्हें हताश होने की आवश्यकता नहीं है। उसे स...

बांसडीह से भाजपा नेत्री केतकी सिंह को वैश्य समाज के तरफ से समर्थन की घोषणा

Image
व्यापारी नेता अरविंद गांधी ने वैश्य समाज से की भारी मतों से जीतने की अपील बांसडीह (बलिया)। विधानसभा क्षेत्र बांसडीह से भाजपा निषाद गठबंधन की प्रत्याशी भाजपा नेत्री केतकी सिंह को वैश्य समाज के तरफ से समर्थन की घोषणा व्यापारी नेता अरविंद गांधी द्वारा की गई। सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा, भाजपा निषाद गठबंधन की प्रत्याशी भाजपा नेत्री केतकी सिंह तथा केसरवानी कल्याण समिति रेवती के उपाध्यक्ष पप्पू केशरी की उपस्थिति में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने अबकी बार भाजपा नेत्री केतकी सिंह को समर्थन किये जाने की घोषणा की। श्री गांधी ने समस्त वैश्य समाज के लोगों से कमल के फूल में मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से जीतने की अपील की। इस दौरान काफी संख्या में वैश्य समाज के लोग व व्यापारीगण उपस्थित रहे।

छात्र- छात्राओं हेतु निःशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स का विशेष बैच 25 फरवरी से

Image
आई ई एल इंस्टीट्यूट, बलिया द्वारा होगा संचालित बलिया। आई ई एल इंस्टीट्यूट, बलिया द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँतिइस वर्ष भी छात्र- छात्राओं हेतु निःशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स का विशेष बैच प्रारम्भ करने जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के डायरेक्टर एस एम मिश्रा ने बताया कि यह बैच दिनाँक 25 फरवरी को दोपहर एक बजे से शुरू होगा। यह कोर्स उन सभी लोगों को मदद करेगा जिन्हें इंग्लिश को लेकर बहुत डर, संकोच है। जो अंग्रेजी न जानने की वजह से आत्म विश्वास की कमी या शर्म से कई मौके चूक जाते हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से या हिन्दी मीडियम के छात्र रहे हों और अंग्रेजी पर विशेष ध्यान नहीं दिया हो। इस विशेष स्पोकेन इंग्लिश कोर्स में रोज-मर्रा की लाइफ में उपयोग होने वाले इंग्लिश के वाक्य, बहुत उपयोगी वर्ड पावर,  बेसिक ग्रामर, पर्सनालिटी डेवेलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल व इंटरव्यू की तैयारी कराई जाएगी। यह कोर्स सभी जाति, धर्म के छात्र- छात्राओं के लिए है। कहा कि IEL के इस निःशुल्क सामाजिक शैक्षणिक कार्य का यह 11 वाँ निरन्तर वर्ष है। सभी से सहयोग अपेक्षित है। सहयोग रूप में आप अप...

नारद राय के समर्थन में सोसायटी द्वारा सम्मान समारोह 23 फरवरी को

Image
 चंद्रशेखर नगर वेलफेयर सोसाइटी ने सपा प्रत्याशी   नारद राय को दिया समर्थन बलिया। चंद्रशेखर नगर वेलफेयर सोसाइटी, बलिया द्वारा समिति के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक सचिव पराग श्रीवास्तव एडवोकेट के आवास पर आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सोसाइटी के अध्यक्ष रतन प्रकाश राय ने प्रस्ताव रखा कि कालोनी निवासी पूर्व मंत्री नारद राय को समाजवादी पार्टी द्वारा बलिया विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया गया है। हम सभी कॉलोनी के लोग इस बार उनका समर्थन देकर उन्हें विजय दिलाने का कार्य किया जाय। इस पर सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव का समर्थन किया। इस दौरान सभी सदस्यों ने 23 फरवरी को चंद्रशेखर नगर में स्थित महादेव मंदिर पार्क में कॉलोनी निवासी व प्रत्याशी नारद राय को सम्मानित व समर्थन देने के लिए सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सचिव पराग श्रीवास्तव ने कॉलोनी परिवार के वरिष्ठ सदस्य पूर्व मंत्री नारद राय को पूरे चंद्रशेखर नगर परिवार से समर्थन व सहयोग देने की अपील की। बैठक में प्रमुख रूप से कवींद्र राय, रमेश कुमार यादव, इम्तियाज अंसारी, स...

मजबूत राष्ट्र के निर्माण में मतदाताओं का निर्णय अहम

Image
मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत स्वयं सेवकों द्वारा चलाया गया महासंपर्क अभियान बलिया। लोक जागरण मंच, गोरक्षप्रांत के तत्वावधान व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बलिया के जिला प्रचारक सत्येन्द्र जी के नेतृत्व में रविवार को बलिया जिले के नगर क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा महासंपर्क अभियान चलाया गया।       सम्पर्क के क्रम में स्वयंसेवकों ने लोगों से एक एक वोट का महत्व बताया कि मजबूत राष्ट्र के निर्माण में मतदाताओं का निर्णय अहम होता है। हर मतदाता समाज व राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि मानकर मतदान केंद्र तक जरूर जाएं और अपना, अपने परिवार के प्रत्येक सदस्यों का मत दिलवाने के बाद अपने आस पड़ोस के लोगों को मतदान हेतु सहायता करें। यह महासम्पर्क सीतापुर आंख अस्पताल से निकलकर सुभाष नगर, बनकटा, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, अधिवक्ता नगर, विजयीपुर, जगदीशपुर आदि मोहल्लों में मतदाताओं के घरों पर जाकर मतदान करने व मतदान के महत्व को परिभाषित करने वाले पत्रक भी बांटे। इस अवसर पर सह जिला संघचालक डॉ. विनोद जी, सह नगर संघचालक परमेश्वरन...

शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी का आकस्मिक निधन

Image
व्यापारी नेताओ सहित नगरवासियो ने दी श्रद्धांजलि बलिया। शहर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ व्यापारी, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष, रौनियार समाज के रत्न भोला जी रौनियार का शुक्रवार की रात्रि में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन के समाचार सुनते ही नगर सहित व्यापारी समाज मे शोक की लहर दौड़ गई।  निधन का समाचार मिलते ही अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी अरविंद गांधी, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, भाजपा नेता दयाशंकर सिंह सहित काफी संख्या में व्यापारी एवं शुभेच्छु शोक प्रकट करने हेतु पहुँचे। साथ ही साथ उनको पुष्पांजलि अर्पित करके अंतिम विदाई दिया और शव यात्रा में शामिल हुए। व्यापारी नेता अरविंद गांधी ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दे। उल्लेखनीय है कि स्व0 भोला जी रौनियार भाजपा के बलिया नगर के सोशल मीडिया प्रमुख संजय कुमार गुप्ता के छोटे चाचा जी थे।

व्यापारी व बैंक से संबंधित ग्राहकों को बताये गए टिप्स

Image
इंडियन बैंक के बलिया शाखा में ग्राहक सेवा का एक दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न बलिया। इंडियन बैंक शाखा बलिया बैंक में ग्राहक सेवा का एक दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।                ग्राहक संगोष्ठी में में उपस्थित लोग इंडियन बैंक वराणसी मंडल के उप महा प्रबन्धक राजेश ने शाखा परिसर बलिया मे उपस्थित सभी सम्मानित खाता धारको को अपने बैंक के बारे में बताया कि हमारा बैंक लोन के सम्बन्ध में प्राइवेट या सरकारी के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा बैंक कार्यशैली काफी सराहनीय रहा। इसके अलावा जो भी बकायादार है, वह बैंक से सम्पर्क कर बकाया धनराशि को तत्काल जमा करे और विधिक कार्यवाही से बचे।उन्होने यह भी कहा कि हमारे छोटे या बडे व्यापारियों के विकास के लिये हर प्रकार की सुविध देगें। वह ईमानदारी से अपना प्रतिष्ठान चलाये व समय से पूर्व अपना बकाया चुकाए। गोष्ठी में बैक के शाखा प्रबन्धक संजय कुमार ने आये सभी सम्मानित ग्राहक को घन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर राजेश अग्रवाल, विवेक, दीपक सिंह, संजीव कुमार, श्री भगवान पर्वत, ब्रिज तिवारी उपस्थित रहे।

दोहरीकरण सह विद्युतीकरण आदि कार्यो का पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण

Image
छपरा- फेफना-इंदारा-भटनी- गोरखपुर रेल खण्ड के विण्डो ट्रेलिंग का किया निरीक्षण वाराणसी। दोहरी करण सह विद्युतीकरण कार्यों की प्रगति का संज्ञान लेने के दृष्टिकोण से महा प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे अनुपम शर्मा ने 19 फरवरी शनिवार को  निरीक्षण विशेष गाड़ी से वाराणसी मंडल के छपरा– फेफना- इंदारा- भटनी- गोरखपुर  रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।          महाप्रबन्धक अनुपम शर्मा ने रेल परिचालन में सुगमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छपरा जं रेलवे स्टेशन से निरीक्षण विशेष गाड़ी से रवाना होकर रियर विण्डो ट्रेलिंग के माध्यम से निरीक्षण करते हुये इस रेल खण्ड पर चल रहे दोहरीकरण सह विद्युतीकरण कार्यो दृष्टिकोण से मिट्टी के कार्य, रेलपथ जड़ाई, बैलास्ट फैलाई, ट्रैक अलाइनमेंट, ओवर हेड ट्रैक्शन, ट्रैक्शन पोल के संस्थापन, कलर लाइट सिगनल के संस्थापन, सूचना/ चेतावनी बोर्ड, प्लेटफार्म के उन्नयन एवं विस्तार, स्टेशन सेक्शन एवं ब्लॉक सेक्शन में दोहरीकरण के अनुरूप बदलाव कार्य, समपार फाटकों के बदलाव आदि का निरीक्षण किया और सभी कार्यों को मानक के अनुरूप...

आज किसे होगा धन लाभ जाने अपना राशिफल

Image
19 फरवरी 2022 दिन शनिवार मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।' आज का भविष्य : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। रोमांस में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।' आज का भविष्य : डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। प्रमाद न करें। मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।' आज का भविष्य : कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ दे...

आज का दिन क्या लाया है आपके लिए जाने अपना राशिफल

Image
18 फरवरी 2022  दिन शुक्रवार  मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें-  'ॐ सों सोमाय नम:।' आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें-  'ॐ बुं बुधाय नम:।' आज का भविष्य : कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें। मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें-  'ॐ रां राहवे नम:।' आज का भविष्य : सुख के साधन प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग ...

फोफी खाने के बाद बीमार हुए भाई- बहन की मौत

Image
फूड प्वाइजनिंंग से मौत की जताई जा रही आशंका पटना। बिहार के बेगूसराय जिले में भाई-बहन की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों बच्चों की मौत फूड प्वाइजनिंग की वजह से हुई है। घटना बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा कि प्रवीण पंडित की पत्नी अपने 7 साल के पुत्र आदित्य कुमार और 4 साल की पुत्री कोमल भारती के साथ बखरी थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव गई थी जहां पर बच्चों ने खरीद कर फोफी खाई थी। जिसके बाद बुधवार की देर शाम दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी तो देर रात दोनों को बखरी के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां एक बच्चे की मौत हो गई फिर दूसरे बच्चे को गंभीर हालत में बेगूसराय लाया गया जहां आज उसकी मौत हो गई.भाई-बहन की मौत के बाद हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना पर नावकोठी थाना पुलिस मृतक के घर पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल की है। मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि बच्चों के द्वारा फोफी खरीद कर खाया गया था जिसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्ट...

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु किया गया विचार विमर्श

Image
लंबित मामलों के लोक अदालत में निस्तारण हेतु हुई बैठक बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विक़ार अहमद अंसारी के आदेशानुसार, हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश/ नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में एवं प्रभारी सचिव/सिविल जज (सी0डि0) सर्वेश कुमार मिश्र के संचालन में 17 फरवरी दिन गुरुवार को ए0डी0आर0 भवन दीवानी न्यायालय में जनपद न्यायालय बलिया के समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट की बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12 मार्च को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी। उक्त बैठक में 12 मार्च को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया। हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या- 03 /नोडल अधिकारी लोक अदालत बलिया एवं सर्वेश कुमार मिश्र सिविल जज (सी0डि0)/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया द्वारा बैठक में  उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 12 मार्च को, अपने न्यायालय में लम्बित मामलों का अधिक...

मतदान कर्मी फैसिलिटेशन सेंटर पर डाक मतपत्र के जरिए कर सकेंगे अपना मतदान

Image
80 वर्ष से ऊपर के मतदाता भी डाक मतपत्र के जरिए दे सकेंगे वोट बलिया। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में इस बार मतदान कर्मियों के अलावा 80 प्लस मतदाता भी डाक मतपत्र के जरिए मतदान कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि 80 वर्ष से ऊपर मतदाताओं को उनके निवास स्थान पर टीम भेजकर मतदान संपन्न कराया जाएगा।  उन्होंने बताया कि मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण के समय प्रशिक्षण स्थल टीडी कालेज में 19, 20, 21 व 22 फरवरी को विधान सभावार स्थापित फैसिलिटेशन सेंटर पर प्रदान करने डाक मतपत्र के जरिए अपना मतदान कर सकेंगे। होमगार्ड मतदाता, जो इन फैसिलिटेशन सेंटर पर मतदान करने में असमर्थ होंगे, उनके लिए 28 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कलेक्ट्रेट या मॉडल तहसील में सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्थापित नामांकन कक्ष में स्थापित फैसिलिटेशन सेंटर पर मतदान संपन्न होगा।

चेकिंग के दौरान बरामद हुए चार लाख रुपये

Image
चेकिंग के दौरान बरामद हुए चार लाख रुपये बलिया। आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया कि 17 फरवरी को थाना कोतवाली रसड़ा कस्बे में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जिसके पास से कुल 4,15,790 रुपये बरामत किया गया है। जिसमें एफएसटी टीम को बुलाकर सीज करा दिया गया है, पूछताछ जारी है।     विजय त्रिपाठी ,अपर पुलिस अधीक्षक, बलिया श्री त्रिपाठी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को पूर्व में भी निर्देशित किया गया है कि हर वाहनों को चेक किया जाए और पूरी तसल्ली के बाद उनको छोड़ा जाए। आगामी तीन मार्च को होने वाले विधान सभा चुनाव में अपना बलिया जनपद का एक अलग पहचान है इस पहचान को बरकरार रखें। विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को सकुशल संपन्न कराने हेतु शांतिपूर्ण ढंग से बलिया पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के देखरेख में संपन्न कराया जाएगा। रिपोर्ट: असगर अली

कैसा बीतेगा आपका आज का दिन जाने अपना राशिफल

Image
17 फरवरी 2022 दिन गुरुवार  मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ रां राहवे नम:।' आज का भविष्य : लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें-  'ॐ बृं बृहस्पतये नम:।' आज का भविष्य : शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है। नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें-  'ॐ बृं बृहस्पतये नम:।' आज का भविष्य : धार्मिक कार्य में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार- व्यवसाय लाभदायक रह...