बांसडीह से भाजपा नेत्री केतकी सिंह को वैश्य समाज के तरफ से समर्थन की घोषणा

व्यापारी नेता अरविंद गांधी ने वैश्य समाज से की भारी मतों से जीतने की अपील
बांसडीह (बलिया)। विधानसभा क्षेत्र बांसडीह से भाजपा निषाद गठबंधन की प्रत्याशी भाजपा नेत्री केतकी सिंह को वैश्य समाज के तरफ से समर्थन की घोषणा व्यापारी नेता अरविंद गांधी द्वारा की गई।

सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा, भाजपा निषाद गठबंधन की प्रत्याशी भाजपा नेत्री केतकी सिंह तथा केसरवानी कल्याण समिति रेवती के उपाध्यक्ष पप्पू केशरी की उपस्थिति में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने अबकी बार भाजपा नेत्री केतकी सिंह को समर्थन किये जाने की घोषणा की। श्री गांधी ने समस्त वैश्य समाज के लोगों से कमल के फूल में मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से जीतने की अपील की। इस दौरान काफी संख्या में वैश्य समाज के लोग व व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन