आंदोलन की सफलता हेतु पर्चा वितरित कर प्रचार-प्रसार का शुभारंभ
आगामी 30 मार्च को बांसडीह तहसील पर आयोजित है धरना- प्रदर्शन
बलिया। मा.प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग- 3 लखनऊ शासनादेश 3 नवम्बर 2021 द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश का कड़ाई से अक्षरशः अनुपालन कराने, गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी करने की मांग को लेकर 30 मार्च 2026 दिन सोमवार को बांसडीह तहसील पर आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन की सफलता हेतु पर्चा वितरित कर प्रचार-प्रसार का शुभारंभ 20 मार्च दिन शुक्रवार को बांसडीह तहसील से किया गया।
इस मौके पर ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही।
Comments
Post a Comment