Posts

Showing posts from January, 2023

बालिका सीनियर ग्रुप में खुश्बू कश्यप व जूनियर ग्रुप में संजना रही प्रथम

Image
पांच ग्रुप में हुआ एकलव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन बलिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी "परमज्ञान एकलव्य सेवा संस्थान एवं एकलव्य मिशन बलिया" के द्वारा एकलव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन पांच ग्रुपों में रामपुर चिट, चितबड़ागांव में किया गया। जिसमें बालिकाओं का दो ग्रुप जूनियर और सीनियर और बालकों का तीन ग्रुप जो 14 वर्ष से 16 वर्ष के सीनियर ग्रुप 11 से 13 वर्ष के मध्यम ग्रुप तथा 8 से 10 वर्ष के जूनियर के रूप में एकलव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सुचारू रूप से किया गया।  एकलव्य दौड़ में बालिका सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान खुश्बू कश्यप, द्वितीय मंजू राजभर, तृतीय बंदना राजभर, खुश्बू भारती व जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान संजना, द्वितीय में मुस्कान शर्मा व तृतीय में करिश्मा राजभर स्थान हासिल की। बालकों में 14-16 वर्ष में गोलू यादव प्रथम, विजय यादव द्वितीय, विजय कश्यप तृतीय, व पंकज प्रसाद, राजू यादव, अखिलेश यादव को सांत्वना पुरस्कार, 8-10  वर्ष में शिवजी प्रथम, अजय द्वितीय, विक्की तृतीय स्थान तथा 11-13 वर्ष में पियूष राजभर प्रथम, अनुराग यादव द्वितीय, लल्लू कश...

चेकिंग के दौरान चोरी की मोटर साइकिल बरामद

Image
पुलिस की गिरफ्त में आया एक नफर अभियुक्त  बलिया। थाना सिकन्दरपुर  पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की एक मोटर साइकिल के साथ एक नफर अभियुक्त को  गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस  अधीक्षक बलिया राजकरन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 31.01.2023 दिन मंगलवार को थाना सिकन्दरपुर के उ0नि0 वंश बहादुर सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल ले जा रहे एक नफर अभियुक्त 1.राजनाथ यादव उर्फ गागा पुत्र स्व0 सूर्यदेव यादव निवासी मिल्की थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को नगरा मोड़ तिराहे पर गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी की एक अदद मोटर साइकिल बरामद हुई। इस सम्बन्ध में थाना सिकन्दरपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया। पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 33/23 धारा 411,413,414 भादवि0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।   गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- 01. राजनाथ यादव उर्फ गागा पुत्र स्व0 सूर्यदेव यादव निवासी मिल्की थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया। बराम...

ब्लॉक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Image
नेहरू युवा केंद्र बलिया के तत्वावधान में हुए विविध खेल प्रतियोगिताएं बलिया। नेहरू युवा केंद्र बलिया के तत्वावधान में गौरी भैया महाविद्यालय सागरपाली में ब्लॉक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय गौरी भैया की पत्नी ममता सिंह व विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्रचार्य डा० प्रदीप सिंह जी रहे।  खेलकूद प्रतियोगिता में लगभग 200 युवा व युवतियों को खो-खो, स्लो साइकिलीन, 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ कराया गया। सागर शेखर ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र, खेल मंत्रालय भारत सरकार की संस्था है और इस संस्था द्वारा युवा व युवतियों को संगठित करने हेतु खेल-कूद प्रतियोगिता, सिलाई- कढाई प्रशिक्षण व कई सारी ब्लाक स्तरीय, जिला स्तरीय व प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम कराया जाता है। प्रतियोगिता के समापन पर विशिष्ट अतिथि डा० प्रदीप सिंह जी ने नेहरू युवा केन्द्र का आभार प्रकट करते हुए ऐसे संगठनात्मक प्रतियोगिताओ को हर बार कराने का निवेदन किया जिससे कि युवा व युवतियां संगठित रहे। प्रतियोगिता की अध्यक्षता पू...

विद्यार्थियों में सीखने की ललक को ललित कला विभाग करेगा पूरा: डॉ.सत्यप्रकाश पाण्डेय

Image
चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय ‘कला महोत्सव’ का हुआ समापन बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में ‘कला महोत्सव’  का समापन कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय के संरक्षण में मंगलवार को संपन्न हुआ।  इस अवसर पर डॉ.सत्यप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि कला का महत्त्व हमारे जीवन में मनुष्य बनने के लिए आवश्यक है। अगर व्यक्ति स्थिर चित्त नहीं है तो उसे कला के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है। डॉ.पाण्डेय ने यह भी कहा कि परिसर के विद्यार्थियों में सीखने की ललक है। इस प्रयास की पूर्ति ललित कला विभाग पूरा करेगा। डॉ.इफ्तेख्रार खां ने कहा कि बलिया के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नही है। यह विभाग और यहाँ पढ़ने वाले विद्यार्थी विश्वविद्यालय और बलिया का नाम रोशन करेंगे। डॉ. साहब ने यह भी बताया की एक कलाकार अपने कला के माध्यम से ग़रीब और मजलूम की आवाज को उठाते है।  कार्यशाला के समापन सत्र की अध्यक्षता कर रहे प्रो.दयालानद राय ने कहा कि समाज के सकारात्मक पक्ष को कला के माध्यम से चित्रित करे जिससे समाज में बेहतर माहौल का निर्माण हो सके। प्रो.राय ने यह भ...

सदा जीवन उच्च विचार के समर्थक थे रज्जू भैया: विनय जी

Image
मनाई गई आरएसएस के चौथे सरसंघचालक रज्जू भैया' जी की जयंती बलिया। मातृभूमि के लिए सर्वस्व समर्पित करने वाले राष्ट्र चिंतक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चौथे सरसंघचालक, परम पूजनीय प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह 'रज्जू भैया' जी की जयंती पर रविवार को नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर में संघ के शीत शिविर के क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं तथा विद्यालय परिवार द्वारा उनके चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन किया गया तथा उनके कृत्रित्व व व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर उनके विषय में बताते हुए गोरक्षप्रान्त के सह प्रांत कार्यवाह विनय जी ने कहा कि प्रोफेसर राजेंद्र सिंह जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चौथे सरसंघचालक थे, जिन्हें सर्वसाधारण जन से लेकर संघ परिवार तक सभी जगह रज्जू भैया के नाम से भी जाना जाता है। वह 1994 से 2000 के बीच संघ के प्रमुख थे। रज्जू भैया ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और भौतिकी विभाग के प्रमुख के रूप में काम किया लेकिन 1960 के दशक के मध्य में आरएसएस क...

13 मार्च से होगा घेरा डालो- डेरा डालो जेल भरो आंदोलन

Image
गोंड, खरवार जाति प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए आंदोलन होगा शुरू बलिया। भारत के राष्ट्रपति राजपत्र संविधान शासनादेश द्वारा बलिया जिले में निवास करने वाले गोंड, खरवार को अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता दी गई है जिसका घोर अवहेलना/अवमानना करते हुए बलिया जिले के तहसीलदार व लेखपाल गण द्वारा गोंड खरवार जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। अनावश्यक रूप से परेशान व उत्पीड़न किया जा रहा है। जाति प्रमाण पत्र के अभाव में गोंड, खरवार छात्र नौजवान अगली कक्षा में प्रवेश, छात्रवृत्ति और नौकरी के लिए आवेदन फार्म भरने से वंचित हो जा रहे हैं।उत्पीड़न चरम पर है।  ऑल गोंडवाना स्टूडेंट एसोसिएशन व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बलिया मांडल तहसील पर बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की गई। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन प्रसाद गोंड ने कहा कि गोंड खरवार आदिवासी जनजाति समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आर- पार का निर्णायक संघर्ष संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से छेड़ा जाएगा। इंडियन पीपुल्स सर्विसेज(आईपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गोंडव...

सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हुए मनोनीत हुए रामगोविंद चौधरी

Image
मनोनयन से पार्टी में एक नई ऊर्जा आएगी: कान्ह जी बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य  राम गोविंद चौधरी को मनोनीत होने पर बलिया में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।  रामगोविंद चौधरी 1977 में पहली बार तत्कालीन चिलकहर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा के सदस्य चुने गए जहां से लगातार 5 बार विधायक बने तथा जनता दल की सरकार में पहली बार प्रदेश मंत्रिमंडल में कैबिनेट का दर्जा प्राप्त हुआ। तत्पश्चात रामगोविंद चौधरी 2002 में बसाडीह विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए तथा उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बने और 2012 में पूर्व विधायक बने। 2017 में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने के बाद उत्तर प्रदेश की विधानसभा में विपक्ष के नेता बने। रामगोविंद चौधरी विद्यार्थी राजनीति से निकले टीडी कॉलेज छात्र संघ की राजनीति में महामंत्री अध्यक्ष रहने के दौरान जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में जेल गए श्री चौधरी सच्चे समाजवादी एवं जमीनी नेता है। सपा जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि रामगोविंद चौधरी के मनोनयन से पार्टी...

कला से अभिव्यक्ति का मिलता है अवसर: प्रो. कल्पलता पाण्डेय

Image
कला महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ उदघाटन बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कला महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन रविवार को कुलपति प्रो.कल्पलता पाण्डेय ने किया।  कुलपति ने कहा कि कला से अभिव्यक्ति का अवसर मिलता है। जिससे समाज में सद्भावना और आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है। समाज के युवा वर्ग में बहुत ज्यादा निराशा और नकारात्मक ऊर्जा भरी हुई है। कलाओं का प्रशिक्षण इस निराशा और नकारात्मकता को दूर कर उनके बहुमुखी विकास को प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि ललित कला विभाग शुरू करने का मुख्य उद्देश्य स्थानीय विद्यार्थियों को कला के क्षेत्र में रोजगारपरक ज्ञान देना है। अतिथि वक्ता डॉ. सत्य प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि कला का आध्यात्मिक पक्ष जीवन की  बेहतरी से जुड़ा होता है। कला विद्यालय अपने आप में एक विश्वविद्यालय होता है। इस तरह के प्रयास से बलियावासियों को निश्चित रूप से लाभ होगा। मुख्य अतिथि श्रवण सिंह ने कहा कि अपनी अभिव्यक्ति को कला के माध्यम से व्यक्त करना ही कला की सबसे बड़ी अभिव्यक्ति है।  डॉ. इफ़्तेख़ार खां ने कला के क्षेत्र मे...

चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के छात्रों को मिली इंटर्नशिप

Image
महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद् की इंटर्नशिप मिली  बलिया। समाज कार्य विभाग के छात्रों को महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद् के अंतर्गत कुल नौ छात्रों को इंटर्नशिप प्रदान किया गया है। कुलपति प्रो0 कल्पलता पाण्डेय ने विभाग के प्रथम और तृतीय सत्र के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप में चयनित होने पर बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं दी। कुलपति ने कहा कि शिक्षा विकास का एक ऐसा माध्यम है जिससे हम किसी भी उचाईयों को हासिल कर सकते हैं। कुलपति महोदया ने छात्रों पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि, आप सभी ने मां पिता, गुरुजनों  और समाज कार्य विभाग के अध्यापकों के प्रयास से विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस इंटर्नशिप के अंतर्गत छात्रों को ग्रामीण शिक्षा के साथ- साथ ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक कार्य के माध्यम से ग्रामीण समुदाय का विकास एवं शिक्षा के विकास कि मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा एवं उन ग्रामीण उद्यमों की सफलता की कहानियों का दस्तावेजीकरण किया जायेगा। जो कि जैविक कृषि, हस्त कला उद्योग, इत्यादि गतिविधियों को सफलता पूर्वक कर रहे हैं।  इस क...

तीन दिवसीय कला महोत्सव का शुभारंभ 29 जनवरी से

Image
कला को रोजगारपरक बनाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य  बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में दिनांक 29 से 31 जनवरी 2023 तक कला महोत्सव का आयोजन कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय के संरक्षण में किया जा रहा है। इस महोत्सव में विश्वविद्यालय परिसर एवं संबंधित समस्त महाविद्यालय प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने  लिए पंजीकरण कराना आवश्यक है। इस तीन दिवसीय कार्यशाला में फ़ाईन आर्ट्स परिचय रोजगार और संभावना एवं ग्राफिक्स,  डिजाइन, प्रिंटिंग, वाटर कलर, फ़ोटोग्राफी, एनिमेशन, स्कल्पचर, लैंडस्कैप, क्रिएटिव पेंटिंग इत्यादि का अभ्यास कराया जाएगा।  कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कला को रोजगारपरक बनाना है। जिससे इस क्षेत्र या कला में रुचि रखने वाले उन सभी विद्यार्थियों को सुनियोजित जानकारी और सुवसर प्राप्त हो सके। रिपोर्ट: विनय कुमार

जनपद के 30 प्रशिक्षित टोली द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम

Image
ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी, एक घंटा सामूहिक जप व पूर्णाहुति के कार्यक्रम निर्धारित बलिया। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग बलिया  द्वारा जन्म शताब्दी वर्ष 2026 तक जनपद बलिया 950 ग्राम सभा में ग्रामे ग्रामे यज्ञ- गृहे गृहे देव स्थापना कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के 30 प्रशिक्षित टोली द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार - रविवार को आयोजित किया गया है।  जिसके प्रथम दिन- ग्राम तीर्थ परिक्रमा, सायंकाल - दीप महायज्ञ तथा द्वितीय दिन-- गायत्री महायज्ञ, संस्कार, एवं कम से कम 24 घरों में देवस्थापना- गंगा जली एवं युग साहित्य के स्थापना का कार्य होगा। दिनांक- 18- 19 मार्च 2023 से यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा।  एक वर्षीय महा पुरश्चरण 24 घंटा सामूहिक अखंड जप युग तीर्थ के रूप में विकसित गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग बलिया में 17 ब्लॉक 25 वार्ड अपने निर्धारित तारीख को शाम 4:00 बजे से अगले दिन शाम 4:00 बजे तक जप टोली द्वारा सुनिश्चित किया गया है। युग तीर्थ यात्रा- 11 फरवरी से प्रारंभ- गायत्री शक्तिपीठ बलिया से अयोध्या, नेमीशरण, आवल खेड़ा गुरुग्राम, त...

गायत्री शक्तिपीठ में सिटी मजिस्ट्रेट ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Image
दीप प्रज्वलन कर किया बसंत पर्व समारोह का शुभारंभ बलिया। बसंत पंचमी के पावन पर्व व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ गुरुवार को नगर मजिस्ट्रेट डॉ सुरेश कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस मौके पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में गायत्री परिजनों ने बड़ी श्रद्धा उल्लास के साथ आहूतियां समर्पित की। बसंत पर्व समारोह का शुभारंभ  सिटी मजिस्ट्रेट डॉ सुरेश कुमार ने दीप प्रज्वलन एवं देव पूजन बसंत पर्व पूजन कर किया। इसके पश्चात एलईडी स्क्रीन पर डां चिन्मय पंड्या भाई साहब का गायत्री शक्तिपीठ के उद्देश्य एवं बसंत पर्व के पावन पर्व पर वीडियो संदेश सुनाया गया।गायत्री शक्तिपीठ पर एक वर्षीय महापुरश्चरण सामूहिक अखंड जप प्रारंभ किया गया। जिसमें 17 ब्लॉक व 25 वार्ड का निर्धारित तारीख की घोषणा विजेंद्र नाथ चौबे जी ने किया, जो सायं 4:00 बजे जप टोली आएगी और दूसरे दिन शाम 4:00 बजे टोली का विदाई होगा। जन्म शताब्दी वर्ष 2026 तक ग्रामे ग्रामे यज्ञ- गृहे गृहे देव स्थापना कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के 950 ग्राम सभा में प्रशिक्षित 30 टोली के माध्यम से दो दिवसीय कार्...

व्यापारी नेता अरविंद गांधी ने कृषि मंडी समिति बलेऊर में किया झंडातोलन

Image
सहतवार (बलिया)। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कृषि मंडी समिति, बलेऊर में गुरुवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने झंडा तोलन किया।  इस अवसर पर मंडी के अध्यक्ष विजय तुरैहा, सुरेश तुरैहा, राजेश तुरैहा, भगवानदास मझवार, राजकुमार तुरैहा, लक्ष्मण तुरैहा, भरत तुरैहा, कन्हैया तुरैहा,अशोक तुरैहा, मनोज वर्मा, गप्पू गुप्ता आदि बहुत सारे लोग उपस्थित रहे।

छेड़खानी से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Image
बलिया। थाना सिकंदरपुर पुलिस द्वारा छेड़खानी से संबंधित वांछित अभियुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा वांछित/वारन्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना सिकंदरपुर के उ0नि0 सूर्यनाथ यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना सिकन्दरपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-29/23 धारा 354,506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त विवेक कुमार पुत्र स्व0 हरीशचन्द गोड़ सा0 सिसोटार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को बस स्टैन्ड सिकन्दरपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा रहा है। अभियुक्त का नाम पता- 1. विवेक कुमार पुत्र स्व0 हरीशचन्द गोड़ सा0 सिसोटार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।   सम्बन्धित अभियोग- *पंजीकृत मु0अ0सं0- 29/23 धारा 354,506 भा0द0वि0 थाना सिकन्दरपुर बलिया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 1.उ0नि0 श्री सूर्यनाथ यादव थाना सिकन्दरपुर, बलिया। 2.कां0 जगदीश यादव थाना सिकन्दरपुर, बलिया। रिपोर्ट: असगर अली

चंद्रशेखर विवि में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Image
वसंतोत्सव अंतर्गत विभिन्न गीत- संगीत की हुई प्रस्तुति बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में वृहस्पतिवार को 74वाँ गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर कुलपति प्रो० कल्पलता पाण्डेय द्वारा  ध्वजारोहण किया गया।  अपने उद्बोधन में कुलपति ने गणतंत्र के महत्त्व को बताया। कहा कि हमें केवल संविधान द्वारा प्रदत्त मूल अधिकारों का ही नहीं बल्कि मूल कर्तव्यों का भी ध्यान रखना होगा। राष्ट्र के विकास का रास्ता प्रत्येक नागरिक द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में निष्ठा से कर्तव्य पालन करने से ही खुलेगा। इस अवसर पर एनसीसी के कैडेट्स द्वारा कुलपति को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया जिसमें कुलपति द्वारा कुछ कैडेट्स को पदोन्नति के फलस्वरूप बैज लगाकर सम्मानित भी किया गया।  तत्पश्चात आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी अकादमिक भवन  में ज्ञान और कला की देवी माँ सरस्वती का पूजन वैदिक मंत्रों के साथ किया गया। वसंतोत्सव के आयोजन के क्रम में विश्वविद्यालय के संगीत विभाग द्वारा विभिन्न गीत- संगीत की प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम का संचालन डॉ० प्रमोद शंकर पा...

सेवा सदन स्कूल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

Image
सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत नरही (बलिया)। माँ सुरसरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित सेवा सदन स्कूल, कथरिया पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 74वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।  इस दौरान स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई जिसको उपस्थित अभिभावकों ने काफी सराहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर एवं स्कूल के प्रबंधक डॉ सुधीर कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रीय तिरंगा झण्डा फहराया गया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान डॉ सुधीर कुमार सिंह के साथ ही सुमन सिंह, राजनारायण सिंह, गौरव सिंह, अशोक सिंह, भोला यादव ने अपने- अपने विचार व्यक्त करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।  कार्यक्रम का संचालन एकेडमिक कोऑर्डिनेटर राजनारायण सिंह एवं स्कूल की प्रिंसिपल सुमन सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा कई बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान स्कूल के शिक्षक अशोक कुमार सिंह, मोहित यादव, सुन...

बुजुर्ग ने 28 साल की बहू से रचाई शादी

Image
फोटो वायरल होने के बाद लोगों को इस बारे में चला पता लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 70 साल के एक बुजुर्ग शख्स ने अपनी 28 साल की बहू से शादी कर ली। मामला गोरखपुर जिले के छपिया उमरो गांव का है। सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बुजुर्ग की 42 साल छोटी लड़की से शादी से हर कोई अचंभित है।  जानकारी के अनुसार बड़हलगंज थाने में चौकीदार के तौर पर काम करने वाले छपिया गांव निवासी कैलाश यादव की पत्नी की 12 साल पहले मौत हो गई थी और उनके तीसरे बेटे की भी कुछ समय बाद मौत हो गई। कैलाश ने अपनी विधवा बहू पूजा की दूसरी शादी करवा दी, लेकिन शादी ज्यादा नहीं चली। इसके बाद वह घर लौट आई और अपने पूर्व पति के घर रहने लगी। कैलाश ने आस- पड़ोस या गांव में किसी को बताए बिना चुपचाप पूजा से शादी कर ली और फोटो वायरल होने के बाद लोगों को इस बारे में पता चला। खबरों के मुताबिक बड़हलगंज थाने के चौकीदार कैलाश यादव ने अपनी बहू पूजा के साथ मंदिर में सात फेरे लिए। इस समय यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय है। कुछ लोगों को कहना है कि ससुर ने रिश्तों को तार...

तुरैहा समाज का जो भी समस्या है उसका समाधान किया जाएगा: केतकी सिंह

Image
तुरैहा चेतना महा सम्मेलन 2023 सम्पन्न बलिया। भारतीय तुरैहा चेतना महासभा बलिया के तत्वावधान में  गुरुवार को सहतवार स्थित कृषि मंडी समिति बलेउर में "तुरैहा चेतना महा सम्मेलन 2023"  का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केतकी सिंह विधायक बासडीह, पूर्व विधायक शंकर चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष जय प्रकाश साहू, राजेश पूरा प्रदेश अध्यक्ष फिशरमैन अनुसूचित मोर्चा उत्तर प्रदेश, अरविंद गांधी, प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश, भगवान दास मझवार, प्रदेश उपाध्यक्ष, फिशरमैन अनुसूचित मोर्चा उत्तर प्रदेश के अलावा विभिन्न जनपदों के तुरैहा समाज के लोग भारी संख्या में शामिल हुए। मुख्य अतिथि श्रीमती केतकी सिंह ने कहा कि तुरैहा समाज का जो भी समस्या है उसका समाधान किया जाएगा और मेरी सरकार व मैं  तुरैहा समाज के साथ खड़े हैं।  विशिष्ट अतिथि शिव शंकर चौहान ने कहा कि समाज के गरीब कमजोर लोगों की लड़ाई में लड़ता रहा हूं, लड़ता रहूंगा। विशिष्ट अतिथि अरविंद गांधी, प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उ...

बलिया: नदी किनारे मछली मारने गये लोगों पर तेदुआ का हमला

Image
वन विभाग एवं पुलिस टीम का संयुक्त रूप से खोज जारी चिलकहर (बलिया)। गोपालपुर भदपा के बीच में स्थित लकडा नदी के किनारे मछली मारने गये लोगों पर तेदुआ जैसा जानवर द्वारा हमला कर दिया गया है जिसमें एक आदमी घायल हो गया है। क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार हजौली गांव के सुभाष चंद्र पुत्र राधा राम अपने साथियों के साथ लगभग 2-3 बजे दिन में नदी में मछली पकड़ने गये थे जिन पर घात लगाकर झांकियों में बैठा तेदुआ से मिलता जुलता कोई खुखार जंगली जानवर अचानक हमला बोल दिया जिससे सुभाष चंद्र राम घायल हो गया है। क्षेत्र में तेदुआ के सूचना मिलने पर वन विभाग एवं गडवार पुलिस दल की संयुक्त टीम नदी किनारे चक्रमण कर रही है। अभी भी हमला करने वाले का पता नहीं लगा है वन विभाग की टीम उसी क्षेत्र में कैम्प डाली है। रिपोर्ट: गोपीनाथ चौबे

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर किया गया ध्वाजारोहण

Image
  प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर पुलिस के 23 लोगों को किया गया सम्मानित  बलिया। 74वें “गणतंत्र दिवस” के शुभ अवसर गुरुवार को मुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरन नय्यर एवं अन्य अधि0/कर्म0गण  की उपस्थिति में पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गयी व परेड का निरीक्षण किया गया तथा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु शपथ दिलायी गयी।  इस अवसर पर मंत्री जी द्वारा जनपद बलिया पुलिस के कुल 23 लोगों को (गृह मंत्रालय भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट/ उत्कृष्ट सेवा पदक)  प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस परेड ग्राउण्ड में बलिया पुलिस के साइबर सेल, यातायात पुलिस व डायल 112 द्वारा स्टाल लगाकर पम्पलेट आदि वितरित कर लोगो को जागरूक किया गया। पुलिस परेड ग्राउण्ड में विभिन्न स्कूली छात्र/ छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए जिनके उत्साहवर्धन हेतु...

शहीद स्मारकों, शिक्षा संस्थानों, पंचायत भवन एवं अमृत सरोवर पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

Image
गोपालपुर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस चिलकहर (बलिया)। भारत के 74 वें गणतंत्र दिवस पर वृहस्पतिवार को शहीद पार्क गोपालपुर के प्रांगण स्थित पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान श्रीमती सुमन पाण्डेय द्वारा प्रतिनिधि विन्देश्वरी पाण्डेय "सोनू, धनंजय चौबे अधिवक्ता, समाजसेवी श्रीमती शशि चौबे एवं ग्रामीणो के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।  गणतंत्र दिवस पर अमृत सरोवर पर झण्डा फहराने में व्यवधान पैदा करने का प्रयास की बात भी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा कही गई। प्रधान प्रतिनिधि विन्देश्वरी पाण्डेय "सोनू" पूर्व ग्राम प्रधान डां ब्रज भूषण चौबे, धनंजय चौबे अधिवक्ता, समाज सेविका श्रीमती शशि चौबे, प्रवीण कुमार चौबे, डॉ पवन कुमार चौबे, निखिल कुमार चौबे, श्रीमती सुलोचना दीपक पंचायत सहायक, नन्द राम रोजगार सेवक, राजेन्द्र कुमार एवं दिनेश्वर चौहान, प्रा0 उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक,  दुर्गेश ठाकुर आदि ग्रामीणो द्वारा महान क्रांतिकारी शहीद चन्द्रशेखर आजाद शहीदे आजम भगत सिंह, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, डां भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा एवं डां मुखर्जी स्मृति...

तुरैहा चेतना महासम्मेलन 2023 आज

Image
सहतवार स्थित कृषि मंडी समिति बलेउर में होगा आयोजन बलिया। भारतीय तुरैया चेतना महासभा बलिया के तत्वावधान में  26 जनवरी दिन गुरुवार को समय 1:00 बजे दिन में कृषि मंडी समिति बलेउर, सहतवार में तुरैहा चेतना महासम्मेलन 2023 का आयोजन किया गया है।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केतकी सिंह जी विधायक बासडीह, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, बलिया भाजपा जिला अध्यक्ष जय प्रकाश साहू, राजेश पूरा प्रदेश अध्यक्ष फिशर मैन अनुसूचित मोर्चा उत्तर प्रदेश, अरविंद गांधी, प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश, भगवान दास मझवार, प्रदेश उपाध्यक्ष, फिशरमैन अनुसूचित मोर्चा उत्तर प्रदेश, बलिया जनपद के अलावा विभिन्न जनपदों के तुरैहा समाज के लोग भारी संख्या में शामिल होंगे। इसकी जानकारी भारतीय तुरैहा चेतना महासभा बलिया के जिला अध्यक्ष दिनेश तुरैहा दी है।

आर्थिक गणतंत्र की स्थापना की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Image
इंडियन पीपुल्स सर्विसेज व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा  राष्ट्रपति जी को प्रेषित किया गया ज्ञापन बलिया। देश में गणतंत्र की सर्वोच्च अवस्था समाजवादी आर्थिक गणतंत्र की स्थाना करने व भारतीय संविधान की उद्देशिका को शतप्रतिशत पूर्ण रूप से लागू अनुपालन करने की मांग को लेकर 25 जनवरी दिन बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस व गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पर संवैधानिक, लोकतांत्रिक व गणतांत्रिक तरीके से शान्तिपूर्ण प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन पत्रक महामहिम राष्ट्रपति जी को प्रेषित किया गया।  इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश महासचिव गोपाल जी खरवार ने कहा कि आजादी, लोकतंत्र व गणतंत्र की सार्थकता ही यही है कि हर आदमी को काम मिले, हर आदमी को भर पेट खाना व समुचित इलाज की गारंटी सहित सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय व मूल-भूत आवश्यकता की पूर्ति, यदि समाज का कोई एक भी व्यक्ति इससे वंचित रहता है तो इस आजादी, लोकतंत्र व गणतंत्र का कोई म...

डॉ. प्रवीण तोगड़िया का आगमन 30 जनवरी को

Image
विचार गोष्ठी सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे सम्मिलित बलिया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक बुधवार को एलआईसी रोड स्थित हिन्दू केंद्र में हुई। यह बैठक में राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बताया गया है कि आगामी 30 जनवरी टाउन हॉल बापू भवन में संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का प्रवास होने जा रहा है। इसके साथ ही आगे का कार्यक्रम भी प्रायोजित है। संबंधित कार्यक्रम की रूप रेखा, व्यवस्था सहित अन्य विषयों को लेकर संभाग, जिला, नगर, ब्लाक व ग्रामों में लगातार कार्यकारिणों की बैठक की जा रही है। आयोजित बैठक का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष बबलू पटना, महामंत्री रजनीश पांडेय व जिला उपाध्यक्ष चंदन मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। महामंत्री अरविंद ठाकुर सभी का आभार जताया। मंच का संचालन सौरव मिश्रा ने किया।  इस मौके पर विशाल पांडेय, अभिषेक गुप्ता, रंजीत गुप्ता, मनोज तिवारी, राहुल सिंह टाइगर, अवधेश चौबे, संदीप गुप्ता, अभिषेक पांडे, विक्रांत सिंह, रजनीश पाठक, विष्णु कांत मिश्...

सतीश चंद्र कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Image
चंद्रशेखर विवि के शिक्षा संकाय अध्यक्ष डॉ देवेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखा किया रैली को रवाना  बलिया। सतीश चंद्र कॉलेज बलिया के प्राचार्य डॉ बैकुंठ नाथ पांडेय के निर्देशन में बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा स्वयं सेविकाओं और रोवर्स/रेंजर्स तथा छात्र-छात्राओ को अपने देश की‌ लोक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष, एवं शान्तिपूर्ण मतदान की गरिमा को बनाए रखने एवं अक्षुण्ण बनाए रखने के लि शपथ दिलाई गयी। मतदाता जागरूकता रैली को कॉलेज के प्राचार्य एवं जननायक चंद्रशेखर विश्व विद्यालय शिक्षा संकाय के संकाय अध्यक्ष डॉ देवेंद्र सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। रैली सतीश चंद्र कॉलेज बलिया के रसायन शास्त्र विभाग के कैंपस से प्रारंभ होकर कालेज चौराहा, शहीद भगत सिंह नया चौक चौराहा, जापलिनगंज पुलिस चौकी भृगु आश्रम, संत रविदास मंदिर होते हुए कॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग के कैंपस में समाप्त हुई। इस रैली में गणित विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नेहा रानी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अंज...

चंद्रशेखर विवि में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हुआ आयोजन

Image
शिक्षको एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों को दिलाया गया मतदान की शपथ बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन हुआ।  इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पाण्डेय, कुलसचिव एसएल पाल और डॉ दयाला नंद राय द्वारा सभी शिक्षकगण और कर्मचारियो को मतदान की शपथ दिलाया गया। रिपोर्ट: विनय कुमार

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Image
जनपद के 14 विद्यालयों के 200 छात्र- छात्राओं ने किया प्रतिभाग बलिया। तेरहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार बलिया में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सभी प्रतियोगिताएं डिप्टी कलेक्टर अरुण कुमार मिश्र की देखरेख एवं कार्यक्रम के संयोजक राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के कला अध्यापक डॉ इफ़्तेख़ार खान के कुशल नेतृत्व एवं  निर्देशन में संपन्न हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद के 14 विद्यालयों के लगभग 200 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतियोगिता का उद्देश्य मतदाता जन जागरूकता से संबंधित था।  पोस्टर कला प्रतियोगिता में अधिक प्रतिभागी होने के कारण प्रतियोगिता को 3 वर्ग समूह में बाटकर किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 8 तक में राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के आयुष सोनी को प्रथम, गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज बलिया की वर्षा को द्वितीय, डॉ रामविचार रामरति सरस्वती बा.वि.मं. रामपुर की प्रज्ञा पाठक को तृतीय एवं सनबीम स्कूल अगऱसंडा के आदर्श को सांत्वना पुरस्कार मिला। पोस्टर कला के सीनियर वर्ग में अमन कुमार वर्मा रहे प्रथम प...

चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक गिरफ्तार

Image
थाना सिकन्दरपुर द्वारा सुसंगत धाराओं में किया गया अभियोग पंजीकृत  बलिया। जनपद के थाना सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद करने में पुलिस ने सफलता पाई है। जानकारी के अनुसार पुलिस  अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिकन्दरपुर पुलिस को सफलता  मिली है। 23 जनवरी दिन सोमवार को थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर जमुई चट्टी के पास से विपुल राजभर पुत्र निठाली राजभर निवासी मुड़ियापुर वार्ड न0 2 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी की एक अदद मोटर साइकिल बरामद हुई। उक्त के सम्बन्ध में थाना सिकन्दरपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभि0 का चालान मा0 न्यायालय किया गया। पंजीकृत अभियोग-  मु0अ0सं0- 25/2023 धारा धारा 41,411,414,420 भादवि0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया  ।   गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- 1. विपुल राजभर पुत्र निठाली राजभर निवासी मुड़ियापुर वार्ड न0 2...

मानव श्रृंखला बना यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

Image
सड़क सुरक्षा माह अन्तर्गत नेताजी के जयंती पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम बलिया। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में बलिया पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों के साथ शहर से लेकर सुखपुरा थाना क्षेत्र तक मानव श्रृंखला बनाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में बलिया पुलिस द्वारा नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जंयती के अवसर पर सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत स्कूली छात्रों व पुलिस द्वारा मानव श्रृखला बनाकर एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलाने का जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद शहर क्षेत्र में पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगणों, विभिन्न कालेज के छात्र-छात्राओं व आमजन के साथ मानव श्रृंखला का निर्माण करते हुए यातायात सुरक्षा माह, यातायात जागरूकता सम्बन्धित शपथ लेते हुए यातायात सम्बन्धी नियमों के पालन करने के प्रति जागरूक कर नियमों को पालन करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया। वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व सीट बेल्ट लगाने की हिदायत भी दी गयी। यह भी बताया गया कि या...

एससी कॉलेज की एनएसएस टीम ने कर्म के साथ मनाया पराक्रम दिवस

Image
मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जयंती बलिया। आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जयंती पराक्रम दिवस के अवसर पर सोमवार को सतीश चन्द्र कॉलेज बलिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक - सेविकाओं ने कर्म का परिचय देते हुए महाविद्यालय प्रांगण को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य किया।  कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बैकुंठ नाथ पाण्डेय ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. जय शंकर सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर, शिक्षा शास्त्र ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. शुभनीत कौशिक, असिस्टेंट प्रोफेसर मध्य कालीन इतिहास ने स्वयं सेवियों के कर्म को प्रोत्साहित करते हुए तथा जीवन के आवश्यक कालो में पराक्रम दिखाने हेतु नेताजी के पराक्रमी जीवन को बखूबी परोसा।  कार्यक्रम में डॉ. दशरथ चौहान असिस्टेंट प्रो.समाज शास्त्र डॉ. माला कुमारी, एसोसिएट प्रोफेसर रसायन शास्त्र, डॉ अशोक सिंह यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान और स्वयं सेवियों  सहित महाविद...