Posts

Showing posts from January, 2022

राज्य में सात फरवरी से खुल सकते है स्कूल

Image
क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में स्कूलों से जुड़े बड़े निर्णय की है पूरी संभावना  पटना। राज्य में सात फरवरी से स्कूल खुल सकते हैं। राज्य में कम होते कोरोना के केस, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में स्कूल खुलने और प्राइवेट स्कूलों के आंदोलन की चेतावनी स्कूल खुलने हेतु अहम कारण हो सकते है।  बाकी राज्यों में भी धीरे-धीरे स्कूल खोले जा रहे हैं, इस कारण भी बिहार सरकार दबाव में है। चर्चा है कि राज्य सरकार पांच फरवरी को स्कूल खोलने पर निर्णय लेगी। बता दें, राज्य में प्राइवेट स्कूल संचालकों के साथ कर्मचारी सात फरवरी से आंदोलन की तैयारी में हैं। राज्य में कोरोना का डाउन फॉल है। संक्रमण दर तेजी से घटकर अब 0.85% हो गई है। रविवार को राज्य में 1.50 लाख लोगों की कोरोना जांच हुई, जिसमें 1,238 लोग पॉजिटिव पाए गए। राज्य में अब एक्टिव मामलों की संख्या 6,557 है।  महाराष्ट्र और कर्नाटक सहित देश के आधा दर्जनों राज्यों में बिहार से अधिक संक्रमण था। कोरोना का खतरा भी काफी अधिक रहा है, इसके बाद भी कई राज्यों में स्कूल को सामान्य दिनों की तरह खोला जा रहा है। देश के कई राज्यों का यह निर्णय ...

प्रदेश में अब एक फरवरी से खुलेंगे स्कूल

Image
50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगी कक्षाएं भीपाल। मध्य प्रदेश में कल से अर्थात एक फरवरी से स्कूल फिर से खुलेंगे। कक्षा 1 से 12 तक सभी कक्षाएं 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल खोलने के संबंध में चिकित्सा ने विशेषज्ञों से विचार विमर्श के बाद फैसला लिया। आवासीय विद्यालय और छात्रावास भी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी। परीक्षाओं की पूरी तैयारी हो चुकी है। कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इसकी डेट आगे बढ़ाई जा सकती है। स्कूल खोलने को लेकर उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल बंद करने का निर्णय कोरोना की स्थिति का अध्ययन करने के बाद लिया था। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर स्कूल बंद किए थे। आज तक स्कूल बंद हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा अभी हम क्या कर सकते हैं अवगत कराया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर 31 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश हुआ था। कई प्रदेशों में पहले ही ...

बिना सुविधा शुल्क दिए नही होता नहीं है कोई काम

Image
प्रधान डाकघर बनता जा रहा भ्रष्टाचार का अड्डा रसड़ा (बलिया)। प्रधान डाकघर रसड़ा भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबता जा रहा है। यहां बिना लेनदेन या सुविधा शुल्क के कोई भी कार्य संभव नहीं है। अगर आप डाकघर के कर्मचारियों को सुविधा शुल्क नहीं देते हैं तो डाकघर का चक्कर काटते काटते समय का कोई निर्धारित नहीं या महीनों लग जाएंगे।  लोगो का आरोप है कि चाहे आधार कार्ड का संशोधन हो, आधार कार्ड बनाना या पासबुक प्रिंट कराना हो या नया बचत खाता खोलना हो, पोस्टल ऑर्डर ₹10 लेना हो या कोई भी कार्य हो बिना अतिरिक्त शुल्क दिए आपका काम हो ही नहीं सकता। इस डाकघर में आए दिन लिंक फेल रहता है जिससे लोग काफी परेशान हाल रहते हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए सरकार ने डाकघर में अभिकर्ता योजना लागू कर रखी है। अभिकर्ताओं को यहां डिपॉजिट पर आधा प्रतिशत कमीशन मिलता है परंतु डाकघर के कर्मचारी बिना रिश्वत लिए अभिकर्ताओं का कोई काम नहीं करते हैं। इस समस्या के बारे में उच्च अधिकारी भी अवगत हैं लेकिन नतीजा ज्यों का त्यों रहता है। रिपोर्ट: लल्लन बागी

स्वतंत्रता सेनानी पं0 राम रहीम ओझा की प्रतिमा का कराया जीर्णोद्धार

Image
उपेक्षित महापुरुषों की प्रतिमाओ के पुनः सुंदरीकरण के प्रति सागर सिंह राहुल ने जताई प्रतिबद्धता बलिया। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम रहीम ओझा की प्रतिमा का जीर्णोद्धार रविवार को सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के नगर अध्यक्ष सागर सिंह राहुल ने अपने निजी खर्चे से किया।     स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम रहीम ओझा  ज्ञातव्य है कि सागर सिंह राहुल इसके पहले भी आधे दर्जन से अधिक महापुरुषों की प्रतिमाएं रंग रखाव करवा चुके हैं। श्री सिंह ने बताया कि जिनकी वजह से हम खुले हवा में सांस लेते हैं उनकी कुर्बानियां हम भुला नहीं सकते। हम समस्त देशवासियों को खास तौर पर आजकल के नौजवानों को जहां भी ऐसे महापुरुषों की प्रतिमाएं उपेक्षित दिखे उसे संभव हो तो अपने खर्चे से या चंदा इकट्ठा कर कर प्रतिमाओं का सुंदरीकरण करा देना चाहिए क्योंकि जिला प्रतिनिधि व जिला प्रशासन को लूट का सूट करने से फुर्सत नहीं है। श्री सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह मैसेज दिया गया है कि जनपद के किसी भी कोने में महापुरुषों की प्रतिमाएं अगर उपेक्षित है तो उनकी तस्वीर मेरे व्हा...

गाँधी के बताए रास्ते पर चल कर ही देश को बनाया जा सकता है विश्व गुरु

Image
राष्ट्रपिता के शहादत दिवस पर सपा कार्यालय पर आयोजित हुआ प्रार्थना सभा  बलिया। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के शहादत दिवस पर रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमे उपस्थित लोगो ने कहा कि  महात्मा गाँधी के देश मे गाँधी के बताए रास्ते पर चल कर ही देश को विश्वगुरु बनाया जा सकता है। वक्ताओं ने कहा कि आज कुछ शक्तियां देश के लोगों को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं  गांधी के विचार धारा से देश को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। गोडसे को पूजने वाली वही शक्तियां गांधी के ही देश में गांधी को कमतर बताने की कोशिश कर रही हैं जिसे हिंदुस्तान के लोग कभी स्वीकार नहीं करेंगे। आज दो तरह की विचारधारा के लोग आमने सामने है। एक तरफ गांधी को पूजने वाले लोग गांधी को मानने वाले लोग गांधी के रास्ते पर चलने वाले लोग है तो दूसरी तरफ गोडसे का मंदिर बनाने वाले लोग और गोडसे का महिमामंडन करने वाले लोग है। हम समाजवादी आज ऐसे समय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर गांधी के विचारों को समाज में बढ़ाने और उसे अपनाने का शपथ लेते हैं। प्रार्थना सभा को सं...

परिजनों से बिछड़ी महिला को मिला अपना परिवार

Image
सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल के प्रयास से परिजनों से हुआ संपर्क बलिया। विगत एक सप्ताह से महिला की तलाश कर रहे परिजन शनिवार की रात्रि बलिया पहुँचे। हैदराबाद से आए महिला के दोनों पुत्र हॉस्पिटल में महिला से मिले।एक दूजे से मिलकर माँ व पुत्र भावुक हो गए।          अपने पुत्रों के साथ महिला एवं साथ मे            सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल  बता दे कि दिल्ली यात्रा के दौरान से पति- पत्नी 22 जनवरी से लापता हो गए थे। पति सदन्की देवेंद्र अभी भी लापता है। सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल के प्रयास से महिला अपने परिवार से संपर्क स्थापित करने में सफल रही। महिला के परिजन उसे ले जाने हेतु शनिवार की रात्रि बलिया आए। ज्ञातव्य है कि दिनांक 24 जनवरी दिन सोमवार की रात्रि सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल को सूचना प्राप्त हुआ कि एक महिला शास्त्री नगर में मदहोश हालत में पड़ी हुई है।  जिसे अपने सहयोगियों की मदद से महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मदहोश हालत में होने की वजह से व अलग भाषा होने की वजह से व...

किसको मिलेगा मान सम्मान किसे मिलेगी खुशखबरी जाने आज क्या कहता है आपका राशिफल

Image
29 जनवरी 2022 दिन शनिवार मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।' आज का भविष्य : बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।' आज का भविष्य : मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।' आज का भविष्य : व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। समय का अपव्यय होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्...

प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थान 6 फरवरी तक रहेंगे बंद

Image
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने जारी किया आदेश लखनऊ। प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थान 6 फरवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। इस संबंध में प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को आदेश जारी किया है। कोरोना के मद्देनजर इस तरह का निर्णय लिया है।  उल्लेखनीय है कि राज्य में करीब एक महीने से स्कूल बंद चल रहे हैं। यूपी में कोरोना भले ही कम हो रहा है लेकिन बच्चों की सेहत को लेकर सरकार किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है। इससे पहले सरकार ने 31 जनवरी तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया था। इससे शुक्रवार को आदेश जारी करके 6 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया है।

बिहार में अब शराबियों को ढूंढेंगे शिक्षक

Image
चारी-छुपे शराब पीने वाले या उसकी आपूर्ति करने वाले की पहचान कर मद्यनिषेध विभाग को देनी होगी सूचना पटना। नीतीश सरकार ने शिक्षकों को नया टास्क दिया है। सभी शिक्षकों को जिम्मेदारी गई गई है कि उन्हें चोरी-छिपे शराब पीने वालों और उसकी आपूर्ति करने वालों की पहचान कर उसकी सूचना मद्यनिषेध विभाग को देनी होगी। अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग, बिहार, पटना संजय कुमार द्वारा 28 जनवरी शुक्रवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा), सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता) तथा सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) को जारी पत्र में नशा मुक्ति अभियान को गति देने एवं समाज में जागरूकता पैदा करने के संबंध में कहा गया है कि अभी भी कतिपय लोगों द्वारा चोरी-छुपे शराब का सेवन किया जा रहा है। इसका दुष्परिणाम शराब पीने वाले और उनके परिवार पर पड़ रहा है। इसे रोकना अति आवश्यक है। इस संबंध में निदेश दिया जाता है कि प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शिक्षा समिति की ब...

शिक्षा के लिये अपना सर्वस्व समर्पित करने वाला योद्वा थे स्व0 जगदीश सिंह: भृगु जी

Image
आयोजित हुआ सरस्वती शिक्षा परिषद के मालवीय स्व0 जगदीश सिंह की श्रद्धांजलि सभा बलिया। शिक्षा के क्षेत्र का अग्रणी विद्यालय नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माल्देपुर, बलिया के रज्जू भैया साभागर में शुक्रवार को ‘‘सरस्वती शिक्षा परिषद’’ के मालवीय आदरणीय स्व0 जगदीश सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में अनिल सिंह, मंत्री, सरस्वती शिक्षा परिषद ने विद्यालय के अध्यक्ष तथा सरस्वती शिक्षा परिषद के मालवीय श्रद्धेय जगदीश सिंह के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके साथ बिताये पल को याद करते हुए भाव-विभोर हो गये। कहा कि वे सबका भला करने वाले इंसान थे किसी को सताये नहीं। उनकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेगी। कार्यक्रम में राम प्रताप जी, विभाग संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया विभाग ने विद्यालय के अध्यक्ष तथा सरस्वती शिक्षा परिषद के मालवीय श्रद्धेय जगदीश सिंह के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके साथ बिताये पल को याद करते हुए भाव-विभोर हो गये। कार्यक्रम में भृगु जी, जिला संघचालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, जिला ...

सामाजिक कार्यकर्ता के प्रयास से मिल गया स्वरूपा को अपना परिवार

Image
विगत एक सप्ताह से परिजन कर रहे थे महिला की तलाश बलिया। सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल के अथक प्रयास से एक और बिछडा अपने परिवार से संपर्क स्थापित करने में सफल रहा। उस महिला के परिजन उसे ले जाने हेतु बलिया आ रहे है। जानकारी के अनुसार दिनांक 24 जनवरी दिन सोमवार की रात्रि 11 बजे सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल को सूचना प्राप्त हुआ कि एक महिला शास्त्री नगर में मदहोश हालत में पड़ी हुई है।  संभवतः वह महिला गर्भ से है। जिसे तत्काल गुड्डू वर्मा, मदन जी वर्मा व अमित कुमार के साथ महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परन्तु महिला अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि वह गर्भवती नही है। मदहोश हालत में होने की वजह से व अलग भाषा होने की वजह से वह महिला अपना नाम पता बताने में असमर्थ थी। उपचार के दौरान हालात में कुछ सुधार हुआ व अपना नाम पता बताई जिसके वजह से उनके परिवार से संपर्क किया गया। इनके दो पुत्र व इनके एक भाई आंध्र प्रदेश के राजधानी हैदराबाद से ट्रेन से आ रहे हैं। जो कल दिनांक 29 जनवरी दिन शनिवार को बलिया में 22 तारीख से लापता महिला स्वरूपा के बीच उपस्थित होंगे।  ...

बलिया के फेफना विस से उपेंद्र तिवारी को मिला टिकट

Image
भाजपा ने जारी की 91 प्रत्याशियो की सूची  लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए शुक्रवार को भाजपा ने एक और कैंडिडेट लिस्ट जारी की है। उत्तर प्रदेश चुनाव चुनाव के लिए भाजपा ने 91 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान किया है। इस लिस्ट में अधिकांशतः चौथे और पांचवें चरण के उम्मीदवारों के नाम हैं। भाजपा की इस कैंडिडेट लिस्ट में अयोध्या सीट से वेद प्रकाश गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है, वहीं आजमगढ़ से अखिलेश मिश्रा गुड्डू को टिकट दिया है।  योगी सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी को फेफना से टिकट दिया गया है। वही बलिया जिले के बेल्थरा रोड (अजा) से छट्टू राम, रसड़ा से बब्बन राजभर तथा सिकंदरपुर से संदय यादव को टिकट प्रत्याशी बनाया गया है।   भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशियो की सूची 1. बिसवां से निर्मल वर्मा 2. तिलोई से मयंकेश्वर सिंह 3. सलोन (अजा) से अशोक कोरी 4. सरेनी से धीरेन्द्र बहादुर सिंह 5. जगदीशपुर (अजा) से सुरेश कुमार पासी 6. कादीपुर (अजा) से राजेश गौतन 7. भोगनीपुर से राजेश सचान 8. तिंदवारी से रमाकेश निषाद 9. रामपुर खास से नागेश प्रताप सिंह 'छोटे सरकार' 10. बाबागंज (अजा) से केश...

आज क्या कहते हैं आपके सितारे जाने अपना राशिफल

Image
28 जनवरी 2022 दिन शुक्रवार मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।' आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जा सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। कार्यभार व अधिकार में वृद्धि हो सकती है। वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।' आज का भविष्य : विवाद को बढ़ावा न दें। बेवजह कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रह सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। समय शीघ्र सुधरेगा। मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।' आज का भविष्य : मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। शत्रु ...

एनटीपीसी की परीक्षा के रिजल्ट में धांधली के खिलाफ छात्र संगठनों का 28 जनवरी को बिहार बंद

Image
महागठबंधन ने छात्र संगठनो के 28 जनवरी के बिहार बंद को दिया समर्थन पटना। रेलवे भर्ती को लेकर उग्र प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में अब छात्र संगठन आगे आए हैं। छात्र संगठनों ने आगामी 28 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान किया है। छात्र संगठन आइसा- इनौस ने बिहार बंद का आह्वान किया है। वही आरआरबी- एनटीपीसी रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों के आंदोलन के बाद छात्र संगठनों के 28 जनवरी को बिहार बंद का महागठबंधन ने भी समर्थन किया है। राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने साथी दलों के नेताओं के साथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए इसकी घोषणा की है। आरआरबी और एनटीपीसी की परीक्षा के रिजल्ट में धांधली के खिलाफ आइसा व नौजवान संगठन इंकलाबी नौजवान सभा छात्र संगठन अब छात्रों के साथ खड़ा हो गया है। आंदोलनरत अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, मुकदमा व गिरफ्तारी के खिलाफ छात्र- युवा आंदोलन के समर्थन में छात्र संगठनों ने आगामी 28 जनवरी को बिहार बंद का आह्वान किया है। इनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक मनोज मंजिल, आइसा के महासचिव व विधायक संदीप सौरभ, इनौस के मानद प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अजीत कुशवाहा ने संयुक्त प्रे...

अखण्ड भारत के मानचित्र पर जलाए गए ग्यारह सौ दीपक

Image
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर परिसर में आयोजित हुआ भारत माता पूजन व आरती कार्यक्रम बलिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बलिया के सायँ विभाग के स्वयं सेवकों के द्वारा 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2022 को सायँ विश्व कल्याण और संपूर्ण मानवता की सुख समृद्धि की कामना के साथ साथ देश की एकता और अखंडता के परिकल्पना को साकार करने हेतु संकल्प के लिए सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के परिसर में भारत माता पूजन और भारत माता आरती के कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वप्रथम माँ भारती, चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह व सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर पुष्पार्चन के बाद अखण्ड भारत का मानचित्र पर ग्यारह सौ दीपक जलाया गया। उसके बाद संघ के जिला कार्यवाह हरनाम जी का पाथेय प्राप्त हुआ। इस अवसर पर माँ भारती के श्री चरणों मे सादर नमन करते हुए श्री हरनाम जी ने बताया कि आज पूरा भारत वर्ष अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। स्वतन्त्रता आंदोलन में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ज्ञात अज्ञात अमर बलिदानियों को स्मरण करने का भी दिन है। अखण्ड भारत का संकल्प लेकर सभी स्वयंसेवक कार्य कर रहें हैं। भारत की भू...

खत्म हुआ वीकेंड कर्फ्यू व ऑड- ईवन सिस्टम

Image
दिल्ली में 50% क्षमता के साथ काम करेंगे सरकारी कार्यालय नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वालों को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को डीडीएमए की बैठक में वीकेंड कर्फ्यू और ऑड-इवन सिस्टम को खत्म करने का फैसला किया गया है। हालांकि, नाइट कर्फ्यू अब भी जारी रहेगा. इसके साथ ही, बार, रेस्तरां और सिनेमा हॉल के लिए 50% क्षमता के साथ खुलेंगे, जबकि सरकारी कार्यालय 50% क्षमता के साथ काम करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू खत्म, नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। डीडीएमए की अगली बैठक में स्कूलों को खोलने पर विचार होगा। शादियां अधिकतम 200 लोगों या 50% क्षमता के साथ होंगी। बार, रेस्तरां और सिनेमा हॉल के लिए 50% क्षमता के साथ खुलेंगे। सरकारी कार्यालय 50% क्षमता के साथ काम करेंगे। डीडीएमए के अधिकारी ने मीडिया को बताया कि दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू को हटा दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने बताया कि नाइट कर्फ्यू पहले की ही तरह जारी रहेगा। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में स्कूल बंद रहेंगे। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में ऑड-इवन सिस...

आज कैसे होगा नौकरी व्यापार में लाभ जाने अपना राशिफल

Image
27 जनवरी 2022 दिन गुरुवार  मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।' आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। लाभ होगा। वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  'जपें ॐ सों सोमाय नम:।' आज का भविष्य : दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  'जपें ॐ रां राहवे नम:।' आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य...

निर्दोष छात्रों के ऊपर जुल्म ढाने वाले लोगों पर हो करवाई: सुशील पांडेय

Image
प्रयागराज के घटना की सपा बलिया ने की निंदा सपा नेता सुशील पांडेय कान्हजी ने बलिया। प्रदेश के प्रयागराज शहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के ऊपर पुलिस द्वारा बर्बरता की जा रही है।भाजपा सरकार आखिरी बर्बर जो है। यह घटना निश्चित ही नौजवानों को उद्वेलित करेंगी और उस आक्रोश में उत्तर प्रदेश की लाठी वाली सरकार के जुल्मों का अंत होगा।  उक्त उद्गार समाजवादी पार्टी बलिया के प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" के हैं जो इलाहाबाद में छात्रों के ऊपर बर्बर पुलिस अत्याचार के संबंध में प्रेस को जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है तब से सबसे अधिक अत्याचार छात्रों के ऊपर हुआ है। कभी प्रश्न पत्र आउट हो जाता है तो कभी ऐन मौके पर परीक्षाएं निरस्त कर दी जाते हैं। जिससे परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों का भविष्य अंधकार में चला जाता है। वर्तमान भाजपा सरकार रोजगार एवं छात्र युवा विरोधी है तथा वह चाहती नहीं की युवाओं को रोजगार मिले। इसीलिए इसके बड़े ओदेदार भी छात्रों को पकौड़े तलने की सलाह दे डाले हैं। प्रयागराज के घटना की समाजवादी पार्टी बलिय...

गणतंत्र दिवस पर पंचायत भवन पर नहीं फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

Image
मामला ब्लाक के ग्राम पंचायत गोपालपुर के मिनी सचिवालय "पंचायत भवन" का चिलकहर(बलिया)। पूरे भारत मे मे जहां सरकार स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव समारोह आयोजित कर रही हैं।  वही गणतंत्र दिवस पर ब्लाक चिलकहर के ग्राम पंचायत गोपालपुर के अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद पार्क के प्रांगण में स्थित ग्राम पंचायत का मिनी सचिवालय "पंचायत भवन" पर ग्राम प्रधान, किसी पंचायत प्रतिनिधि या सरकार द्वारा नियुक्त पंचायत सहायक (डाटा आपरेटर) द्वारा तिरंगा झण्डा भी नही फहराया गया। इस उपेक्षा पूर्ण व्यवहार से लोगो मे आक्रोश व्याप्त है। रिपोर्ट: गोपी नाथ चौबे

नई पीढ़ी संविधान के संरक्षण के लिए सतत प्रयत्नशील रहकर करें नेतृत्व: अनिल कुमार सिंह

Image
नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर वरि0 मा0 विद्यालय माल्देपुर में आयोजित हुआ गणतंत्र दिवस समारोह  बलिया। संविधान का निमार्ण सामाजिक आथिर्क व राजनितिक न्याय के लक्ष्य का प्राप्ति एवं व्यक्ति की गरिमा तथा अधिकारों के रक्षण हेतु किया गया था। किसी भी लोकतंत्र की सफलता उसमें निवास करने वाले व्यक्तियों को अवसरों की समानता उपलब्ध करके ही किया जा सकता है। संवैधानिक अधिकारों के सम्यक व उद्देश्यपूर्ण प्रयोग द्वारा संविधान के निमार्ताओं द्वारा देखे गए सशक्त भारत की संकल्पना पूर्ण की जा सकती है। इसके लिए आवश्यक है कि नई पीढ़ी उचित मागदर्शन में संविधान में संरक्षण के लिए सतत प्रयत्नशील रहकर नेतृत्व करें। उक्त उद्गार नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर वरि0 मा0 विद्यालय माल्देपुर बलिया में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में अनिल कुमार सिंह प्रबन्धक नागाजी विद्यालय माल्देपुर ने व्यक्त किए। कायर्क्रम के अध्यक्ष के रुप में बोलते हुए सह-नगर संचालक परमेश्वरन श्री ने कहा कि समरसता बन्धुत्व धामिर्क सद्भावना एवं सहयोग आदि मानवीय गुणों को आत्मसात् करने की युवा पीढ़ी को आवश्यकत...

NTPC परीक्षा पर रेलवे भर्ती बोर्ड ने लगाई रोक

Image
छात्रों के विरोध के बाद जांच के लिए कमेटी के गठन का निर्णय नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने छात्रों के विरोध के बाद  NTPC और रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के लेवल एक की परीक्षाओं पर रोक लगा दी है। जानकरी के अनुसार रेल मंत्रालय ने पास या फेल हुए कैंडिडेट की सुनवाई के लिए एक कमेठी का गठन किया गया है। जिसके बाद कमेटी विरोधी छात्रों की आपत्तियां सुनेगी और इन पर विचार करने के बाद रेल मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उल्लेखनीय है कि  रेलवे भर्ती बोर्ड की NTPC रिजल्ट और ग्रुप डी में CBT-2 की परीक्षा के खिलाफ युवाओं का जमकर व‍िरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मंगलवार को आरा में एक पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लगा दी थी।

क्या कहती है आज आपकी राशि जाने अपना राशिफल

Image
26 जनवरी 2022 दिन बुधवार (गणतंत्र दिवस) मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।' आज का भविष्य : पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी न करें। वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।' आज का भविष्य : सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। समय की अनुकूलता है। मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।' आज का भविष्य : व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से...

गणतंत्र की सार्थकता ही यही है कि हर आदमी को मिले काम: अरविंद

Image
समाजवादी आर्थिक गणतंत्र की स्थापना हेतु राष्ट्रपति को प्रेषित किया ज्ञापन बलिया। देश में गणतंत्र की सर्वोच्च अवस्था समाजवादी आर्थिक गणतंत्र की स्थापना करने की मांग को लेकर गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर मंगलवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से बलिया जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित किया।  ज्ञापन में प्रमुख रूप से देश में समाजवादी आर्थिक गणतंत्र की स्थापना करने, भारतीय संविधान की उद्देशिका को शतप्रतिशत पूर्णरूप से लागू करने तथा स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार, है हम सबका जन्मसिद्ध अधिकार। निःशुल्क चिकित्सा, स्नातकोत्तर तक निःशुल्क शिक्षा सहित रोजगार की गारंटी को मौलिक अधिकार घोषित किये जाने की मांग प्रमुख रही। इस अवसर पर इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविन्द गोंडवाना ने कहा कि आजादी, लोकतंत्र व गणतंत्र की सार्थकता ही यही है कि हर आदमी को काम मिले, हर आदमी को भरपेट खाना व समुचित इलाज की गारंटी सहित ...

युवाओ में जगाया राष्ट्रवाद का अलख: द्विजेंद्र कुमार मिश्रा

Image
मनाई गई स्व. अंजनी कुमार पांडेय के द्वितीय पुण्य तिथि रसड़ा (बलिया)। क्रांतिकारी समारक समिति के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एवं क्रांतिकारी विचारक स्व. अंजनी कुमार पांडेय के संघर्ष के परिणाम स्वरूप ही केजीएस इंटर कालेज का नाम बदलकर अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज किया गया। साथ ही उन्होंने अनेकानेक क्रांतिकारियों की प्रतिमाआें को लगवाकर युवाआें में राष्ट्रवाद का अलख जगाया। हम उनके आदर्शों को आत्मसात करके सशक्त भारत का नव निर्माण करने का संकल्प लेना होगा।  उपर्युक्त बातें लोकतंत्र सेनानी द्विजेंद्र कुमार मिश्रा ने कही। वह मंगलवार को रसड़ा के भगत सिंह तिराहे के समीप क्रांतिकारी स्मारक समिति के रसड़ा स्थित कार्यालय पर स्व. अंजनी कुमार पांडेय के द्वितीय पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए कही। इसके पूर्व उन्होंने कार्यक्रम संयोजक सियाराम यादव, कृष्णानंद पांडेय, सुरेश राम सहित शुभांशु शेखर पांडेय, कामरेड लक्ष्मण यादव, मार्कंडेय, शिवेंद्र बहादुर सिंह, पुरूषोत्तम यादव, आनंद श्याम पांडेय, रामइकबाल सिंह पूर्व विधायक, संजय यादव, उत्तीर्ण पांडेय, राजेश गुप्ता आदि के साथ स्व. अंजनी पांडेय ...

कैसा बीतेगा आज का दिन जाने अपनी राशिफल से

Image
दैनिक राशिफल 25 जनवरी 2022, मंगलवार मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।' आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। लाभ देगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा। वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।' आज का भविष्य : एकाएक स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें। मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।' आज का भविष्य : विवेक का प्रयोग करें। समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्...

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जनपद की दो बेटियो को किया सम्मानित

Image
पिता के अस्वस्थ होने पर बेटिया निभा रही जिम्मेदारी बलिया। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सोमवार को जनपद की दो बेटियो आकांक्षा व पूजा को सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल द्वारा अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पिता के अस्वस्थ होने के बाद से ही दोनों बहने शहर के आर्य समाज रोड स्थित अपने प्रतिष्ठान को बखूबी जिम्मेदारी के साथ चलाती है व प्रतिदिन आकांक्षा व पूजा अपने पिता को सुबह व शाम खुद हाथ पकड़ कई घंटों तक टहलाती है।जिससे समाज मे एक संदेश जाता है कि बेटियां हो तो आकांक्षा और पूजा की तरह।

दर्जनो पत्रकारो ने ग्रहण की भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की सदस्यता

Image
मतलूब अहमद को मिली तहसील इकाई की जिम्मेदारी रसड़ा (बलिया)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ तहसील इकाई रसड़ा की एक बैठक सोमवार को मतलूब अहमद के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में दूसरे संगठन से आए रसड़ा तहसील क्षेत्र के लगभग डेढ़ दर्जन पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।           बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ देश के चौदह राज्यो में पत्रकारों एवं साहित्यकारों के हित में काम करता है तथा लोकतांत्रिक ढंग से चट्टी चौराहों पर कार्यरत पत्रकार भी अपने परिश्रम के बदौलत संगठन में शीर्ष स्तर पर पहुंच सकता है। मण्डल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हित के लिए सदैव तत्पर है। कभी भी किसी पत्रकार के साथ कोई घटना होती हैं तो हमारा संगठन पीड़ित पत्रकार के साथ हर जगह खड़ा मिलेगा।  बैठक में मतलूब अहमद, शिवानंद वागले, अखिलेश सैनी, संजय शर्मा, सुरेश चंद, हरिंद्र वर्मा, गोपाल जी गुप्त, लल्लन गुप्ता बागी, विनोद कुमार शर्मा, जफर अहमद, अशोक वर्मा, डीएन प्रजापति, विनोद कुमार...

देश को तबाह करने वाली नीतियों को अपनाने में कोई संकोच नही है भाजपा को

Image
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से संबोधन में कही उक्त बातें बलिया। वर्तमान भाजपा सरकार का लोकतांत्रिक ढांचे से कोई लगाव नही है और आम जनमानस के दुःख दर्द से भी इन्हें कुछ लेना देना नही है। ये लोग एन केंन सिर्फ सत्ता में बने रहना चाहते है। चुनावी सफलता के लिए जनता को कुचलने और देश को तबाह करने वाली नीतियों को अपनाने में भाजपा को कोई संकोच नही है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर  जनपद के युवा एवं छात्रों को सोशल मीडिया के माध्यम से संबोधन में कही। प्रदेश में भर्तियों और छात्रसंघ चुनाव रोके जाने का जिक्र करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि छात्रसंघ राजनीति की नर्सरी है। छात्र संघ हमारे लोकतांत्रिक प्रणाली को बजबूती प्रदान करने का एक बजबूत स्तम्भ है। सत्ता में बैठे लोग ऐसी संस्थाओं को अतिक्रमित कर लोकतंत्र को पंगु बनाने का सपना देख रहे है जिसके खिलाफ छात्रों एव युवाओं को एकजुट होकर जबाब देना होगा। आज अगर ऐसे सत्तालोलुप मानसिकता ...

आराम की जिंदगी की जगह देश को आजादी दिलाने की चुना था राह: सीडीओ

Image
पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वी जयंती पीआरडी के जवानों ने जेपी गुप्ता के नेतृत्व में दी सलामी बलिया। आईसीएस की योग्यता होने के बाद भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आराम की जिंदगी जीने की जगह देश को आजादी दिलाने की राह चुना था। उक्त उदगार मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को नेताजी की 125वीं जयंती पर आयोजित पराक्रम दिवस व्यक्त करते हुए कहा कि अपने ऐसे पूर्वजों के सपनों का भारत बनाने के लिये हमें स्वस्थ, स्वच्छ, समर्थ भारत बनाने के लिये वैक्सीन लगवानी होगी, कोविड नियमों का पालन करना होगा।  इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिवार की ओर से नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी कुमार तिवारी ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पीआरडी के जवानों ने जेपी गुप्ता के नेतृत्व में सलामी दी।  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद मंत्री, सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने कहा कि आजाद हिंद फौज के पौरुष से ब्रितानी सरकार को घुटनों के बल बैठाने वाले सेनानी नेताजी स...

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आज मनाया जायेगा पराक्रम दिवस

Image
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मारक पर होगा आयोजन बलिया। स्वाधीन भारत के प्रथम सेनापति, प्रथम राष्ट्र प्रमुख नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती पर दिनांक - 23 जनवरी 2022 दिन रविवार को समय पूर्वाहन 10 बजे से स्थान- नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मारक कलेक्ट्रेट परिसर बलिया में पराक्रम दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद बलिया के मंत्री शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि - प्रवीण वर्मा आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी बलिया होंगे। वही विशिष्ट अतिथि - विवेक कुमार श्रीवास्तव पीसीएस, मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया होंगे।

सरस्वती शिक्षा परिषद के अध्यक्ष जगदीश सिंह के निधन पर शोक

Image
नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर के परिसर में 28 जनवरी को आयोजित है श्रद्धांजलि सभा बलिया। जनपद बलिया के मालवीय, सरस्वती शिक्षा परिषद के अध्यक्ष व विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह के आकस्मिक निधन पर नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माल्देपुर बलिया परिवार, सरस्वती शिक्षा परिषद से चलने वाले नगर के समस्त विद्यालय के आचार्य परिवार एवं नगर के सम्मानित बन्धु गण, प्रबन्ध समिति के सम्मानित सदस्य गण, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी गण, किसान संघ के सम्मानित पदाधिकारीगण तथा विचार परिवार के समस्त सदस्य गण इसके साथ ही लगभग हजारों की संख्या में उपस्थित सम्मानित नागरिक बन्धु अत्यंत दुखी एवं शोक संतप्त है।  समस्त जनों ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि दिवंगत आत्मा को शांति प्राप्त हो और परिवार को इस असीम आघात को सहने की ईश्वर क्षमता दे। साथ ही विद्यालय परिवार के समस्त आचार्य बंधु और आचार्या बहनों ने विद्यालय के परिसर में उपस्थित होकर दो मिनट का मौन रखकर पवित्र आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर व.मा.वि...

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर विशेष

Image
सशस्त्र जनक्रांति के द्वारा बलिया, मिदनापुर, सतारा में सत्ता छीनकर स्वराज सरकार बनाने को नेताजी ने ठहराया था सही बलिया के लोगों ने अपने घरों पर नेताजी की मूर्ति लगाकर दिया सम्मान बलिया। स्वराज के अधिकार मांगने से नहीं मिलते उसे छीनना पड़ेगा। दिल्ली चलो 05 जुलाई 1943 को सिंगापुर के टाऊनहाल मैदान में आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च कमाण्डर की हैसियत से सलामी लेने के बाद भारत के भू-भाग वर्मा - म्यांमार, कोहिमा और इंफाल पर कब्जा कर लेने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस की सशस्त्र बगावत की बदौलत ब्रितानिया हुकूमत को भारत छोड़कर जाना पड़ा था। साहित्यकार शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने बताया कि जब 1942 में बलिया जिले की जनता ने थानों, डाकघरों, रेलवे स्टेशनों को लूट फूंक दिया। रेल पटरियों को उखाड़ दिया था, पुलों को तोड़ दिया था तो तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व के अहिंसावादी सभी नेताओं इस घटना से पल्ला झाड़ लिया था। वह इसे अराजकता फैलाने की साजिश करार दे दिए। यद्यपि कि इस विद्रोह में नरम दल - गरम दल दोनों धड़े के कार्यकर्ता शामिल हुए थे। उस समय सिंगापुर से नेताजी ने बलिया, मिदनापुर, सतारा जिले की जनता की पी...

असाधारण समाजवादी योद्धा थे जनेश्वर मिश्रा: यशपाल सिंह

Image
मनाई गई छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि बलिया। समाजवादी विचारधारा के अग्रदूत  बागी बलिया के सपूत छोटे लोहिया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि शनिवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के जीवन एवं उनके जीवन से जुड़े अनेक स्मृतियों पर चर्चा किया।  वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा समाजवादी विचारधारा के वाहक एवं अस्पष्ट वक्ता के लिए युगो युगो तक याद किए जाएंगे। समाजवादी पार्टी को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में छोटे लोहिया का योगदान  अद्वितीय रहा है। समाजवादी पार्टी ने भी उनकी स्मृतियों को अक्षुण बनाए रखने के लिए अपने शासनकाल में जनेश्वर मिश्रा ग्राम विकास योजना चलाकर प्रदेश के कोने- कोने में उनके नाम को अमरत्व प्रदान किया साथ ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा पार्क बनाकर उनकी मूर्ति स्थापना किया। जो यह दर्शाने के लिए काफी है कि समाजवादी पार्टी और इसके नेता अखिलेश यादव के लिए स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा जी का विचार कितना महत्वपूर्ण है। इस अवसर ...