स्वतंत्रता सेनानी पं0 राम रहीम ओझा की प्रतिमा का कराया जीर्णोद्धार

उपेक्षित महापुरुषों की प्रतिमाओ के पुनः सुंदरीकरण के प्रति सागर सिंह राहुल ने जताई प्रतिबद्धता
बलिया। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम रहीम ओझा की प्रतिमा का जीर्णोद्धार रविवार को सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के नगर अध्यक्ष सागर सिंह राहुल ने अपने निजी खर्चे से किया।
   स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम रहीम ओझा

 ज्ञातव्य है कि सागर सिंह राहुल इसके पहले भी आधे दर्जन से अधिक महापुरुषों की प्रतिमाएं रंग रखाव करवा चुके हैं। श्री सिंह ने बताया कि जिनकी वजह से हम खुले हवा में सांस लेते हैं उनकी कुर्बानियां हम भुला नहीं सकते। हम समस्त देशवासियों को खास तौर पर आजकल के नौजवानों को जहां भी ऐसे महापुरुषों की प्रतिमाएं उपेक्षित दिखे उसे संभव हो तो अपने खर्चे से या चंदा इकट्ठा कर कर प्रतिमाओं का सुंदरीकरण करा देना चाहिए क्योंकि जिला प्रतिनिधि व जिला प्रशासन को लूट का सूट करने से फुर्सत नहीं है। श्री सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह मैसेज दिया गया है कि जनपद के किसी भी कोने में महापुरुषों की प्रतिमाएं अगर उपेक्षित है तो उनकी तस्वीर मेरे व्हाट्सएप नंबर पर भेजें जिससे उपेक्षित प्रतिमा का पुनः सुंदरीकरण किया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन