बिना सुविधा शुल्क दिए नही होता नहीं है कोई काम

प्रधान डाकघर बनता जा रहा भ्रष्टाचार का अड्डा
रसड़ा (बलिया)। प्रधान डाकघर रसड़ा भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबता जा रहा है। यहां बिना लेनदेन या सुविधा शुल्क के कोई भी कार्य संभव नहीं है। अगर आप डाकघर के कर्मचारियों को सुविधा शुल्क नहीं देते हैं तो डाकघर का चक्कर काटते काटते समय का कोई निर्धारित नहीं या महीनों लग जाएंगे। 

लोगो का आरोप है कि चाहे आधार कार्ड का संशोधन हो, आधार कार्ड बनाना या पासबुक प्रिंट कराना हो या नया बचत खाता खोलना हो, पोस्टल ऑर्डर ₹10 लेना हो या कोई भी कार्य हो बिना अतिरिक्त शुल्क दिए आपका काम हो ही नहीं सकता। इस डाकघर में आए दिन लिंक फेल रहता है जिससे लोग काफी परेशान हाल रहते हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए सरकार ने डाकघर में अभिकर्ता योजना लागू कर रखी है। अभिकर्ताओं को यहां डिपॉजिट पर आधा प्रतिशत कमीशन मिलता है परंतु डाकघर के कर्मचारी बिना रिश्वत लिए अभिकर्ताओं का कोई काम नहीं करते हैं। इस समस्या के बारे में उच्च अधिकारी भी अवगत हैं लेकिन नतीजा ज्यों का त्यों रहता है।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी