"आदर्श चिकित्सक" को समाज हमेशा देता है सम्मान
चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे "चिकित्सा भूषण" सम्मान से होंगे सम्मानित चिकित्सक दिवस पर विशेष बलिया। हर साल एक जुलाई पूरे देश में "डॉक्टर्स डे" के रूप में मनाया जाता है। चिकित्सक को धरती पर भगवान का रूप माना जाता है क्योंकि यह लोग मरीज के दर्द को खत्म करने का प्रयास करने के साथ कई बार तो उनकी जिंदगी वापस लौटाने का काम करते हैं। अपने मरीज के प्रति समर्पण और ईमानदारी के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। हर वर्ष की भांति इस साल भी इस अवसर पर कई आयोजन किए जाएंगे। इसी क्रम में आईएमए की बलिया शाखा द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए "चिकित्सा भूषण" सम्मान देने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष यह सम्मान जिला महिला अस्पताल स्थित प्रश्वोत्तर केंद्र पर तैनात वरिष्ठ नवजात शिशु एवं बाल विशेषज्ञ डॉक्टर सिद्धार्थ मणि दुबे को भी दिया जाएगा। यहां यह बताना उचित होगा की डॉ दुबे को कोरोनाकाल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 2020 से लेकर अभी तक हर वर्ष सम्मानित किया जाता रहा है। वर्ष ...