निवर्तमान जिलाधिकारी को पत्रकारों ने भेट किया गुलदस्ता

संस्कृति विभाग लखनऊ का विशेष सचिव बनने पर दी शुभकामनाएं
बलिया। निवर्तमान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार का स्थानांतरण बलिया से विशेष सचिव संस्कृति विभाग लखनऊ में हुआ है। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी असगर अली ने आज उनके आवास पर गुलदस्ता देकर भेंट की।
 
पत्रकार सागर गुप्ता निवर्तमान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को गुलदस्ता भेंट करते हुए

निवर्तमान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद बलिया एक अलग पहचान रखता है। बलिया के लोग एवं पत्रकार बहुत ही अच्छे हैं। इस मौके पर पत्रकार सागर गुप्ता ने भी गुलदस्ता देकर भेंट की।

वही प्रभारी सूचना अधिकारी, बलिया जितेंद्र सिंह यादव ने निवर्तमान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को गुलदस्ता भेंट किया।जिलाधिकारी ने कहा कि सूचना विभाग द्वारा सरकार के हर योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाता है। जिलाधिकारी ने सूचना अधिकारी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।

चित्र परिचय: निवर्तमान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को गुलदस्ता भेंट करते हुए वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी असगर अली

 

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन