छात्र सहायता समिति ने स्नानार्थियों के सहायतार्थ लगाया सेवा शिविर


श्रद्धालुओं को निःशुल्क शीतल जल एवं शर्वत कराया गया उपलब्ध
बलिया। मां गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जनपद की समाजसेवी संस्था छात्र सहायता समिति बलिया के तत्वावधान में रविवार को प्रातः महावीर घाट गंगा जी मार्ग पर गंगा जी जाने वाले स्नानार्थियों एवं श्रद्धालुओं के सहायतार्थ शिविर लगाया गया।

इस मौके पर छात्र सहायता समिति के अध्यक्ष सर्वदमन कुमार जायसवाल उर्फ राजू ने कहा कि प्यासे को पानी उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। इस सेवा शिविर के माध्यम से स्नानार्थियों एवं श्रद्धालुओं को इस भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के उद्देश्य से निःशुल्क शीतल जल, शर्वत एवं मीठा उपलब्ध कराया जा रहा है। 

इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में मुख्य रूप से लक्ष्मण यादव, उपाध्यक्ष राकेश आनंद, महामंत्री धनंजय सिंह, अखिलेश सिंह, गुड्डू यादव, आशीष अग्रहरी, गणेश जी चौरसिया, बाला जी गुप्ता, बबलू वर्ना, वृक्षपाल, सोनू गुप्ता, अखिलेश चंद गुप्ता, नारायण जी, नवीन यादव उर्फ दीपू, शंकर प्रसाद, संतोष सिंह, रतन प्रकाश वर्मा, प्रह्लाद खरवार आदि का विशेष योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-