शोक सभा कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि

दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से की गई प्रार्थना
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पूर्व प्रतिनिधि एवं जिला सरकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन साथ ही जनपद के कई शिक्षण संस्थान से जुड़े भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलेश कुमार सिंह की धर्मपत्नी स्व गीता सिंह के निधन पर शहर क़दम चौराहा पर स्थित भाजपा के नेता सियाराम यादव के आवास पर शोक सभा आयोजित किया गया। जिसमें दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर डा अजय कुमार मिश्रा, जितेन्द्र नाथ राय, सतेन्द्र साहनी, सभासद ददन यादव, हीरालाल वर्मा, लाल बाबू, शत्रुध्न तिवारी, क्लू, संतोष तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-