Posts

Showing posts from May, 2024

तकनीकी विकास के साथ ही हिंदी पत्रकारिता का लगातार हो रहा विकास: प्रो. ओम प्रकाश सिंह

Image
जेएनसीयू मे हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय मे प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गुरुवार को संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसका विषय 'कृषि एवं ग्रामीण विकास में हिंदी पत्रकारिता का योगदान' रहा।  इस कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह पूर्व निदेशक एवं प्रोफेसर महामना मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी रहे।   कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं माता सरस्वती और जननायक चंद्रशेखर जी के चित्र पर पुष्प अर्चन कर हुआ। इस अवसर प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह ने पत्रकारिता और उसके जीवन चक्र पर प्रकाश डाला और बताया कि किस प्रकार पत्रकारिता के माध्यम से सूचना संचार से आम लोगों को भी काफी लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने पत्रकारिता और कृषि से जुड़ी अनेक मुद्दों पर विस्तार से बताया। आज के युग में स्मार्ट मीडिया और नेटवर्किंग और अन्य स्रोतों के माध्यम से कृषि बीज उपज भरण पोषण आदि की सूचना सुलभ हो गया है। इसी के साथ उन्होंने ब...

लोकतंत्र की मजबूती के लिए करना होगा कलम का उपयोग: कृष्णकांत पाठक

Image
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से आयोजित हुई संगोष्ठी दुबहर (बलिया)। देश की आजादी की लड़ाई लड़ने या लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने में पत्रकार समाज भी कभी पीछे नहीं हटा। इतिहास गवाह है कि पत्रकारों ने पत्रकारिता के लिए समय-समय पर अपने प्राणों की आहुति दी है।  उक्त बातें हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर गुरुवार को पत्रकार वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के सौजन्य से आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जनपद के वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकान्त पाठक ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है जो विभिन्न संस्थाओं की गतिविधियों को आम जनता तक पहुंचाने का काम करता है। उन्होंने आज के पत्रकारों को सीख देते हुए कहा कि कलम तलवार से भी बड़ी है और इसका उपयोग हमेशा समाज की भलाई, विकास और लोकतंत्र की मजबूती के लिए करना होगा तभी जाकर के हमारा राष्ट्र उन्नति करते हुए विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा होगा।  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष ...

देश के कलमकार सदैव अपनाएं रखें जागते रहने की पुरानी आदत

Image
हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार प्रमोद उपाध्याय एवं पुष्पेन्द्र तिवारी को किया गया सम्मानित बलिया। हिन्दी पत्रकारिता मिशन एवं राष्ट्रीयता के संघर्षशील डगर से भटकने न पायें इसके लिए अति प्रासंगिक है कि देश के कलमकार सदैव जागते रहने की पुरानी आदत अपनाएं रखें।  कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर गुरुवार को चन्द्रशेखर नगर में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार उपाध्याय एवं प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव पुष्पेन्द्र तिवारी को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने कहा कि पूरा राष्ट्रीय भारतीय राजनीति के तेज एवं तेवर के मध्य हिंदी पत्रकारिता की ओर निगाहें गड़ाये हुएं हैं। वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा की संकल्प व सत्य की ईमारत होती है पत्रकारिता। उन्होंने ट्रस्ट के इस तरह के कार्यक्रम के लिए बधाई दिया।  इस अवसर पर बलिया पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार उपाध्याय, राजेश तिवारी, संजय ...

गर्मी से बेहाल हैं तो प्रकृति का नियम भी जानना है जरुरी: डाॅ.शिवकुमार सिंह कौशिकेय

Image
कहा: आग बरसाने वाली गर्मी भी है आवश्यक बलिया। रोहिणी नक्षत्र का नौतपा की गर्मी से बेहाल हैं तो प्रकृति का नियम भी जानना जरुरी है। इस संबंध में डाॅ.शिवकुमार सिंह कौशिकेय बताते हैं कि एसी कूलर कल्चर ने लोगों का मिजाज बदल दिए हैं। इस झुलसाने वाली गरमी का संबंध जीवन से जुड़ा हुआ है।  श्री कौशिकेय ने कहा कि ज्येष्ठ महीने के रोहिणी नक्षत्र में सूर्य अपने नौतपा से क्या करता है इसे समझिए।   दो मूसा  दो कातरा,  दो तीड़ी  दो ताय।  दो की बादी जल हरै, दो विसधर दो वाय।  अर्थात नौतपा के पहले दो दिन का ताप चूहों की आबादी को नियंत्रित करता है, इसके बाद दो दिन का ताप कातरा फसलों को नष्ट करने वाले कीटों के अंडजों को नष्ट करता है , अगले दो दिन की गर्मी में टिड्डियों के अंडे को समाप्त करती है। इसके आगे दो दिन का ताप बुखार के विषाणुओं को जला कर मार डालता है। इसके अगले दो दिन की तपती गर्मी में विषधर जीवों साँप बिच्छू की आबादी नियंत्रित होती है और अगले दो दिन का लू और ताप आँधी को नियंत्रित करता है। डाॅ.कौशिकेय ने कहा कि अपनी सभ्यता संस्कृति से अनजान लोग प्रक...

अनाथ हुई पांच बच्चियों का देखभाल करेगा मदद संस्थान

Image
रेवती ब्लॉक के दल छपरा में माता-पिता के निधन के बाद बेसहार बच्चियों के सहायता हेतु बढ़े हाथ बलिया। मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए बनी मदद संस्थान रेवती ब्लाक के दल छपरा गांव में आज मदद संस्थान की टीम  रविवार के दिन शिवकुमार गौड़ के अनाथ हुई पांच बेटियों के बीच उनके घर के लिए रवाना हुआ। जहां रास्ते में गायघाट में पहले से मौजूद मदद संस्थान उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने वहा के स्थानीय कई सदस्यों के साथ टीम का स्वागत किया। साथ में दल छपरा के लिए साथ में सभी लोग रवाना हुए। जहां पहुंचकर मदद संस्थान की टीम ने पांच बच्चियों से मुलाकात की और  सदस्यो द्वारा दी गई सामग्री जैसे पन्नालाल जी गुप्ता बयासी के तरफ से 25 किलो आटा, पवन गुप्ता बयासी बीडीसी की तरफ से 25 किलो चावल, हीरा सेठ के तरफ से दाल तथा टीम के सदस्य और कथा वाचक पंडित पवन कुमार तिवारी जी के तरफ से ₹2100 नगद और गायघाट की टीम द्वारा तेल बिस्किट, नमकीन, मशाला एवं अन्य सामग्री के साथ ही मदद संस्थान द्वारा ₹5000 का चेक काटकर उसे परिवार को प्रदान किया गया। जिसमें उजियार भरौली के साथी प्रिंस राय का 50...

अनाथ हुई पांच बच्चियों का देखभाल करेगा मदद संस्थान

Image
रेवती ब्लॉक के दल छपरा में माता-पिता के निधन के बाद बेसहार बच्चियों के सहायता हेतु बढ़े हाथ बलिया। मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए बनी मदद संस्थान रेवती ब्लाक के दल छपरा गांव में आज मदद संस्थान की टीम  रविवार के दिन शिवकुमार गौड़ के अनाथ हुई पांच बेटियों के बीच उनके घर के लिए रवाना हुआ। जहां रास्ते में गायघाट में पहले से मौजूद मदद संस्थान उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने वहा के स्थानीय कई सदस्यों के साथ टीम का स्वागत किया। साथ में दल छपरा के लिए साथ में सभी लोग रवाना हुए। जहां पहुंचकर मदद संस्थान की टीम ने पांच बच्चियों से मुलाकात की और  सदस्यो द्वारा दी गई सामग्री जैसे पन्नालाल जी गुप्ता बयासी के तरफ से 25 किलो आटा, पवन गुप्ता बयासी बीडीसी की तरफ से 25 किलो चावल, हीरा सेठ के तरफ से दाल तथा टीम के सदस्य और कथा वाचक पंडित पवन कुमार तिवारी जी के तरफ से ₹2100 नगद और गायघाट की टीम द्वारा तेल बिस्किट, नमकीन, मशाला एवं अन्य सामग्री के साथ ही मदद संस्थान द्वारा ₹5000 का चेक काटकर उसे परिवार को प्रदान किया गया। जिसमें उजियार भरौली के साथी प्रिंस राय का 501...

अवलेश सिंह का सपा जिला कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत

Image
जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे लखनऊ में ग्रहण की थी सपा की सदस्यता बलिया। जनता दल यू के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता प्रदेश कार्यालय लखनऊ में ग्रहण करने के बाद अवलेश सिंह बुधवार को पहली बार सपा जिला कार्यालय पर पहुंचे जहां पार्टी नेताओ और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।      इस अवसर पर पार्टी के साथियों एवं प्रेस के लोगो को संबोधित करते हुए अवलेश सिंह ने कहा कि पांच चरणों के हुए चुनाव में जनता के रुझान को देखते हुए अब स्पष्ट हो गया है कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार प्रचंड बहुमत से बन रही हैं। समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के सवाल पर लवलेश सिंह ने कहा कि मैं शुरू से ही समाजवादी विचारधारा का पोषक रहा हूं। जब नीतीश कुमार जी ने इंडिया गठबंधन छोड़ कर भाजपा से गठबंधन किया तो मै सबसे पहले इसका विरोध किया और तब हमने समाजवादी पार्टी को भाजपा से लड़ने में अग्रणी देखा। इसलिए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मेरे व्यक्तिगत रिश्ते पहले से भी बहुत मधुर थे। ...

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 26 मई को होगा बलिया में आगमन

Image
बेल्थरारोड एवं कटरिया में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित बलिया।  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बलिया जनपद में आगामी 26 मई रविवार को दो चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।    उक्त जानकारी देते हुए सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी" ने प्रेस को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी पहले बेल्थरारोड में सलेमपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी रामाशंकर राजभर के समर्थन में जे एम एम इण्टर कालेज में जनसभा करेंगे। फिर वहां से हेलीकाप्टर से आकर फेफना विधानसभा के कटरिया में बलिया संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

ड्राइंग एवं स्केच के अंतर्गत संयोजन के सिद्धांत से बच्चे हुए परिचित

Image
ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला का प्रथम दिन बलिया। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज बलिया के सभागार में प्रातः 7:00 से 10:00 तक ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला में प्रशिक्षण चल रहा है।  चित्रकला प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन कला शिक्षक डॉ. इफ़्तेख़ार खान ने ड्राइंग एवं स्केच के अंतर्गत संयोजन के सिद्धांत को बच्चों को बताया तथा अभ्यास कराया। उनके बाद विषय विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित चित्रकार इरशाद अहमद अंसारी (M. Des, मास्टर ऑफ डिजाइन आईआई टी पवई, मुंबई) ने लाइट एंड शेड (छाया एवं प्रकाश) के सिद्धांत पर व्याख्यान देते हुए हंस पक्षी का सुन्दर चित्र बनाकर छाया प्रकाश को दर्शाते हुए डेमोंस्ट्रेशन दिये। प्रशिक्षण कार्यशाला के संयोजक डॉ. इफ्तेखार खान ने बताया कि प्रशिक्षण के पश्चात राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।  इस मौके पर अवृटि श्रीवास्तव, अभिनव वर्मा, रितु यादव, ज्योति यादव, नव्या सिंह, नितेश राज पांडे, दिविषा, शिवांश गुप्ता, कैरवी सिंह, आंच...

बुध पूर्णिमा पर गृहे -गृहे महायज्ञ का होगा आयोजन

Image
गायत्री शक्तिपीठ के निर्देशन में होगा प्रातः 9 से 12 बजे तक होगा महायज्ञ बलिया। प्राणकेंद्र गुरूधाम शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा समय-समय पर हर मनुष्य में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग के अवतरण हेतु एवं वसुधैव कुटुंबकम् के भाव संग युग निर्माण योजना को गति प्रदान करने हेतु एक साथ एक ही समय पर आयोजित किए जाने वाले विश्व स्तरीय सामूहिक गायत्री महायज्ञ के प्रयोग में हम सब इस बार भी 23 मई 2024 दिन गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा के पावन दिवस पर प्रातः 9 से 12 के मध्य अपने अपने स्थान- घर पर ही गायत्री महायज्ञ अवश्य करें। उक्त बाते शहर के महावीर घाट गंगा जी मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने कही। श्री चौबे ने सभी से विशेष निवेदन करते हुए कहा कि हम सब स्वयं भी इस सौभाग्य से न चूकें और न ही अपने स्वजनों को वंचित रहने दें। सब तक इसे आंदोलन रूप में पहुंचाने का प्रयास करें और यथा संभव गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग बलिया के व्हाटशैप समूह में एकाध चित्र भी डालें। यदि चित्र की अवस्था न हो पाने पर कम से कम अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर व साथ यज्ञ किए स्वजनों की संख...

हमें संवेदनशील बनती है कला: राम विचार पांडेय

Image
25 दिवसीय ग्रीष्मकालीन   चित्रकला कार्यशाला का हुआ उद्घाटन  बलिया। राज्य ललित कला अकादमी उ. प्र. लखनऊ की ओर से आयोजित होने वाला ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ 21 मई दिन मंगलवार को श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के सभागार में 25 दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।  इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम विचार पांडेय ने कहा कि कला हमें संवेदनशील बनती है। हमारे अंदर के मनोभावों को कागज पर उतारना एक बहुत बड़ा हुनर है।‌ ऐसे कार्यशाला में गर्मी की छुट्टी में बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है।‌ विशिष्ट अतिथि श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.अखिलेश सिन्हा ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि कॉलेज में इस तरह के आयोजन हो‌ रहे हैं। ‌इससे बच्चों की प्रतिभाओं को एक न एक नई उड़ान मिलेगी। रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने कहा कि कला हमें एक बेहतर मनुष्य बनाती है। वर्तमान समय में बच्चों को किसी ना किसी कला से जरूर जोड़ना चाहिए। इससे बच्चों की आंतरिक प्रतिभा निखरती है और उनमें आत्मविश्वास ...

एड्स, टीबी जागरूकता कार्यक्रम का मदरसा में हुआ आयोजन

Image
कार्यक्रम में एचआईवी, टीबी के बारे में विस्तार से दी गई जानकारी सिकन्दरपुर (बलिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर के परामर्शदाता नवीन कुमार सिंह एवं टीबी क्लीनिक के संजीव कुमार मिश्रा, महमुद जी एल, टी रवि ने नगर पंचायत में स्थित मदरसा में युवक - युवतियों को एचआईवी, टीबी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।  इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सकारात्मक देखभाल / एचआईवी दवा, एचआईवी के साथ रहने वाले रोगियों के लिए समर्पित एक चिकित्सा पद्धति है। एचआईवी मानव इम्यूनो डिफिशिएंसी वायरस के लिए खड़ा है और इससे एक्वायर्ड इम्यून डेफिसिएंसी सिंड्रोम (एड्स) हो सकता है। एचआईवी मानव प्रतिरक्षा प्रणाली की कोशिकाओं को प्रभावित करता है, जो समय के साथ, संक्रमण और बीमारी से लड़ने की शरीर की क्षमता को रोकता है। आज, एचआईवी / एड्स को एचआईवी दवाओं के साथ प्राथमिक देखभाल सेटिंग में एक पुरानी बीमारी के रूप में प्रबंधित किया जा सकता है। एचआईवी दवाएं एचआईवी संक्रमण को ठीक नहीं कर सकती हैं, लेकिन वे एचआईवी वाले लोगों को लंबे समय तक जीवित रहने, स्वस्थ जीवन जीने और एचआईवी संचरण के जोखिम को कम करने मे...

नगर विधानसभा के दर्जन भर गांवों में पब्लिक संग भाजपा उम्मीदवार ने की चर्चा

Image
परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह, नागेंद्र पांडेय, पूर्व प्रमुख बब्लू तिवारी भी रहे मौजूद बलिया। लोकतंत्र के भगवान “जनता जनार्दन” से बलिया लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के मिलने का क्रम अनवरत जारी है। सोमवार को भी नीरज शेखर नगर विधानसभा क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों में सुबह से शाम तक भ्रमण किए और एक भक्त की तरह भगवान का आशीर्वाद लिए। लोगों संग चर्चा किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और खुद के लिए आशीर्वाद मांगा। जनसंवाद कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धि बताते हुए नीरज शेखर को दिल्ली भेजने की पुरजोर सिफारिश की। धर्मेंद्र सिंह ने नगर विधानसभा क्षेत्र में बह रही विकास की गंगा की धारा को और प्रबल करने के लिए नीरज शेखर का दिल्ली में बतौर लोकसभा सांसद रहना आवश्यक बताया। भाजपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र पांडेय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रसव से लेकर मरण की चिंता हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी के लिए किए हैं। सभी को इज्जत घर, आवास दिया। गरी...

निःशुल्क समर कैंप में पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Image
सेवा सदन स्कूल कथरिया में मंगलवार को मोबाइल तारामंडल का होगा प्रदर्शन बलिया। मां सुरसरी सेवा संस्थान द्वारा सोहाव ब्लाक में स्थित सेवा सदन स्कूल कथरिया पर कक्षा 8वी तक के ग्रामीण बच्चों के लिए निःशुल्क समर कैंप का आयोजन दिनांक 13 मई से 20 मई तक प्रातः 08 बजे से 12 बजे तक किया जा रहा है। समर कैंप का उद्घाटन सोमवार को स्कूल के प्रबन्धक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने बताया कि निःशुल्क समर कैंप का आयोजन पहली बार ग्रामीण क्षेत्र में कक्षा 8वी तक के बच्चों के लिए किया गया है। जिससे वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा में निखार ला सके। आज बच्चों ने देश की विविधता को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और उसे पोस्टर पर प्रदर्शित किया। साथ ही छोटे छोटे बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इसके साथ ही कई तरह की गतिविधि आयोजित की गई जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। स्कूल की प्रिंसिपल सुमन सिंह ने कल आयोजित होने वाली गतिविधि के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कल अन्य गतिविधि के साथ ही निःशुल्क मोबाइल तारामंडल का प्...

भीषण गर्मी को देखते हुए नपा द्वारा चलाया जा रहा विशेष सफाई अभियान

Image
रोडवेज बस स्टैंड, गुलाब देवी स्कूल के पास नालों का हो रहा साफ सफाई बलिया। प्रमुख सचिव नगर विकास मंत्रालय उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के मार्गदर्शन में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया सुभाष कुमार द्वारा इन भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है।  इस अभियान में स्वयं अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार द्वारा कार्यों को कराया जा रहा है। जिसमें अहमद नदीम सफाई निरीक्षक के साथ पूरी सफाई टीम मेहनत से कार्य कर रही है। रोडवेज बस स्टैंड के पास नल की सफाई इसके अलावा गुलाब देवी स्कूल के पास नालों की सफाई और सभी नालियों की सफाई किया जा रहा है। जिसमें कीटनाशक दवा का भी छिड़काव किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने सभी नगरवासियों से अपील किया है कि साफ सफाई में सहयोग करें, तभी साफ सुथरा दिखेगा और नगर सफाई हो जाने के बाद अपने दुकानों के सामने गलियों में कूड़ा न फेके कूड़ा उचित स्थान पर ही फेके। हमारे सफाई कर्मचारी आपके यहां जाएगा कूड़ा ले लेगा, लेकिन सफाई होने के बाद कूड़ा न फेके यह नगर आपका है आपसे हमें पूरा सहयोग म...

नॉमिनेशन के दौरान भारी संख्या में तैनात रही पुलिस फोर्स

Image
जांच पड़ताल के बाद ही जिला निर्वाचन कार्यालय में मिल रहा प्रवेश बलिया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक बलिया देवरंजन वर्मा के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालय पर नॉमिनेशन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा दोनों अधिकारियो के देखरेख में भारी संख्या में पुलिस व्यवस्था हर बैरिकेडिंग पर पुलिस फोर्स तैनात रहे। जिसमें जिलाधिकारी कैंपस में रसड़ा के क्षेत्राधिकार मोहम्मद कयूम मेन गेट पर तथा क्षेत्राधिकार नगर गौरव वर्मा पूरी मुस्तादी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे।  इनके साथ नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी आए हुए प्रत्याशियों का पूरा जांच पड़ताल करने के बाद स्थानीय अधिसूचना इकाई की टीम के साथ राजेश कुमार दुबे वाहन जांच करते हैं, जैसे अंदर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है, झोला ले जाना प्रतिबंधित है, सिर्फ कागज बाकी पॉकेट में कुछ नहीं उसके बाद फिर जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रवेश कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त विशेष शाखा के इंस्पेक्टर राजेश यादव अपने टीम के साथ मौजूद रहे। रिपोर्ट: असगर अली

आठ प्रत्याशियों द्वारा किया गया नामांकन दाखिल

Image
कुल 03 प्रत्याशियों /प्रतिनिधियों द्वारा लिए गए नामांकन फॉर्म बलिया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 हेतु लोकतंत्र के महापर्व में 71- सलेमपुर और 72- बलिया संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र लेने और दाखिल करने का कार्य शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ। दो दिनों के सार्वजनिक अवकाश के बाद आज सातवें दिन बलिया संसदीय क्षेत्र के लिए 02 और सलेमपुर के 01 निर्दलीय या राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों/प्रतिनिधियों ने नामांकन पत्र लिया। बलिया लोकसभा क्षेत्र से 06 और सलेमपुर से 02 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बलिया लोकसभा क्षेत्र के लिए आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से डॉक्टर अवधेश कुमार चौधरी, राष्ट्रीय उदय पार्टी से राजकुमार राजभर, राष्ट्रीय जननायक पार्टी से कैप्टन वैभव सिंह, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से रविकांत सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी से अवधेश वर्मा और अशोक कुमार गुप्ता निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में  रिटर्निंग ऑफिसर रवींद्र कुमार और सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए अमरेश एवं सद्दाम निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रभारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर रवि कुमार ...

विधानसभा क्षेत्र फेफना के आधा दर्जन गांवों में हुआ नीरज शेखर का जनसंवाद कार्यक्रम

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खुद के लिए जनता से मांगा आशीर्वाद बलिया। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 72 बलिया के भाजपा उम्मीदवार राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र फेफना के आधा दर्जन गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जनता जनार्दन से मिले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खुद के लिए आशीर्वाद मांगा। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज शेखर विधानसभा फेफना में रविवार को पूरे दिन गांव गांव भ्रमण कर लोकतंत्र के विधाताओं के यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। लोकसभा उम्मीदवार नीरज शेखर ने जनता जनार्दन से कहा कि प्रधानमंत्री देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर लोकतंत्र के इस महायज्ञ चुनाव के यज्ञ में उतरे हैं। हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि हम सभी भाजपा के पक्ष में मतदान कर उनके संकल्प को मजबूती दें। उन्होंने कहा कि 400 पार का नारा प्रधानमंत्री ने दिया है उसमें बलिया की सहभागिता होनी चाहिए। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष ने मुझे लोकसभा से उम्मीदवारी देकर हमारे पिताजी का सम्मान किया है। अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मैं आपके साथ सदैव र...

भावी पीढ़ी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है यह शैक्षणिक ब्लॉक: प्रो.अशोक कुमार सिंह

Image
कुँवर सिंह पीजी कॉलेज में राघवेंद्र शैक्षणिक ब्लॉक का हुआ लोकार्पण बलिया। कुँवर सिंह पीजी कॉलेज में प्रबंधक सुरेश बहादुर सिंह के विशिष्ट आतिथ्य एवं प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में नवनिर्मित राघवेंद्र ब्लॉक का लोकार्पण हुआ। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. राघवेंद्र बहादुर सिंह की धर्मपत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू सिंह रहीं।  कार्यक्रम की शुरुआत में कुँवर सिंह एवं वकील साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। शिवशंकर सिंह सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएँ दिव्यांशी एवं समूह ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।  प्राचार्य प्रो.अशोक कुमार सिंह ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि-यह शैक्षणिक ब्लॉक जनपद की भावी पीढ़ी के लिए बहुत महत्वपूर्ण एवं विशिष्ट है। प्रो. रविंद्र मिश्र ने कहा कि-राघवेंद्र बहादुर की स्मृतियाँ आज जीवंत है। श्री उमाशंकर पाठक ने कहा कि-आज यह लोकार्पण बहुत विशेष है क्योंकि यह जगतगुरु शंकराचार्य की जयंती एवं मातृ दिवस के...

कामरेड अतुल कुमार अंजान के निधन पर हुई शोक सभा

Image
दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा  के शांति के लिए की गई प्रार्थना बलिया। बलिया कोर्ट परिसर में भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के जिला मंत्री सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में  पार्टी कार्यकर्ताओ के द्वारा एक आवश्यक आपात बैठक कर शोक सभा आयोजित की गई जिसमें कम्युनिष्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व कामरेड अतुल कुमार अंजान व जिले के नेता व पार्टी के सहायक सचिव के निधन होने पर शनिवार को देर सायं श्रद्धाजंलि दी और दो मिनट का मौन रख उनके आत्मा  के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।  इस अवसर पर दीनानाथ सिंह, अख्तर अली, सत्य प्रकाश सिंह, मुन्नुकुमार, लक्ष्मण पांड़े, बैजनाथ सिंह, जमुना वर्मा, संतोष सिंह, कमला यादव, राध्यान यादव, श्याम चौहान, कन्हैया गोड़, तेज नारायन, पारस नाथ सिंह, डा. बैजनाथ सिंह, ओमप्रकाश कुंवर आदि लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट: मो. मोहसीन उर्फ रिंकू

सागर सिंह नागेंद्र को उप मुख्यमंत्री ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

Image
लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव एवं चंदौली प्रभारी थे सागर सिंह नागेंद्र बलिया। रामलीला मैदान की ग्राउंड में एक जनसभा के दौरान लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव एवं चंदौली प्रभारी सागर सिंह नागेंद्र को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी द्वारा अंग वस्त्र देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाया गया। साथ ही उनके साथ दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। इस मौके पर सागर सिंह नागेंद्र ने कहा कि मैं पार्टी के कार्य को पूरा निष्ठा से निभाउंगा और बलिया में एक जून को भारतीय जनता पार्टी से 72 बलिया लोकसभा प्रत्याशी नीरज भैया को विजय दिलाना मेरा संकल्प रहेगा और 400 का नारा को साकार करना है। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य एवं अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी,  राज्य सांसद नीरज शेखर, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, नपा बलिया चेयरमैन मिठाई लाल, जिला अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष जय प्रकाश साहू एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

बलिया की खिलाडी गरिमा सिंह को -61 किग्रा. भार वर्ग में मिला कांस्य पदक

Image
ऑल इण्डिया कराटे चैंपियनशिप में यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए प्राप्त किया स्थान बलिया। कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में उत्तराखण्ड के परेड ग्राउंड में 8 से 12 मई तक चलने वाली ऑल इण्डिया कराटे चैंपियनशिप जिसमें 28 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेश और 2 सविसेज सहित 37 टीमों ने प्रतिभाग किया।  कड़े मुकाबले के बाद जनपद बलिया की महिला खिलाडी गरिमा सिंह ने -61 किग्रा. भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए ओड़िसा के खिलाडी को 4–6 से, गुजरात को 2–8 से, कर्नाटक के खिलाडी को 4–9 से व वेस्ट बंगाल को 4–7 के अंतर से लगातर पांचवी जीत हासिल कर सेमी फाइनल में अपना जगह बनाने के बाद उत्तराखंड के खिलाडी से रोमांचक मुकाबले में 0–1 के अंतर से शिकस्त खाकर बलिया की झोली में कांस्य पदक डाल कर आगामी 38 वीं नेशनल गेम्स में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव एवं उत्तर प्रदेश टीम कोच की भूमिका निभा रहे सुमित झा ने दूरभाष पर दी।  गरिमा सिंह की जीत बलिया कराटे खेल जगत के लिए गर्वांवित पल: बाल कृष्ण मूर्ति  स्पोर्ट्स कराटे एस...

नगर पंचायत ओरन में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चला अभियान

Image
नपं की टीम ने छापेमारी कर जब्त की 35 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक, वसूला 8 हजार रुपया जुर्माना बांदा। प्रमुख सचिव नगर विकास मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश की क्रम में जिलाधिकारी बांदा  के मार्गदर्शन में नगर पंचायत ओरन में फिर से सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया।  शनिवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में छापा मारकर 35 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ी गई। दुकानदारों पर 8 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। इस दौरान दुकानदारों को जागरूक करते हुए चेतावनी भी दी गई।अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पहले से ही पूर्ण प्रतिबंध लग चुका है। इस संबंध में कई बार मीडिया और अन्य माध्यमों से सूचना लोगों तक पहुंचाई गई है। अब स्वयं टीम जाकर निरीक्षण कर रही है और प्रतिबंधित प्लास्टिक के विक्रेताओं को धर पकड़ कर रही है।  छापेमारी टीम में डीपीएम अभिषेक खरे, सफाई नायक सहित क्षेत्रीय पुलिस टीम मौजूद रही। रिपोर्ट: असगर अली

सब कह रहे आज है मां का दिन, पर कौन दिन है मां के बिन…

Image
द होराइजन के बच्चों ने दिया अनोखा संदेश,विद्यालय परिसर में बड़े ही आकर्षक ढंग से मनाया गया मदर्स डे बलिया। पूरे पूर्वांचल के शैक्षणिक परिवेश में अपनी बुलंदी का झंडा लहराने वाले द होराइजन स्कूल गड़वार के बच्चों ने मदर्स डे आयोजन पर जनमानस को एक बड़ा ही अनोखा संदेश दिया।  बच्चों ने कहा “सभी कह रहे आज है मां का दिन, पर कौन सा दिन है मां के बिन”। विद्यालय की अनोखी प्रस्तुति ने सभी अभिभावकों और उपस्थित जनमानस का मन मोह लिया। आयोजन के मुख्य अतिथि अनुभा सिंह फार्मर हेड क्यूसीजी सनबीम स्कूल वाराणसी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ0 कुंवर अरुण सिंह “गामा” निदेशक सनबीम स्कूल अगरसंडा बलिया रहे। विद्यालयी आयोजन अद्भुत स्थिति की पराकाष्ठा पर रहा। कार्यक्रम का शुभारम्भ तुलसी पूजन से किया गया।  बच्चों ने लगभग एक दर्जन सांस्कृतिक आयोजन प्रस्तुत किया। माताओं का म्यूजिक चेयर रेस बहुत ही आनंदित करने वाला रहा। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम गड़वार से आए वृद्ध जनों को भी सम्मानित किया गया। अपने आयोजन में मुख्य अतिथि लोगों को मातृदिवस की बधाई देते हुए बहुत बेहतर संदेश दिया।विशिष्ट अतिथि डॉ कुंवर ...

मेरा आंगन, मेरी हरियाली मुहिम की हुई शुरूआत

Image
नगर पंचायत ओरन में ईओ ने किया पौधरोपण बांदा। नगर पंचायत ओरन में मेरा आंगन- मेरी हरियाली मुहिम की शुरुआत की। नगर पंचायत अध्यक्ष ओरन लक्ष्मी नारायण द्विवेदी एवं अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया।  ईओ अनिल कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए यह मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत घरों में जड़ी-बूटी युक्त पौधे,इनडोर पौधे, किचन गार्डन, बालकनी गार्डन और टेरेस फार्मिंग के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। मई और जून में गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों को होमवर्क में पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए ओरन में प्रेरित किया जाएगा। जबकि एक जुलाई से शुरू होने वाले पौधरोपण अभियान से इसको जोड़कर मुहिम को गति दी जाएगी। इस अभियान में नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों को भी जोड़ा जाएगा।  इस दौरान डीपीएम अभिषेक खरे, गोपाल द्विवेदी, कमलाकांत त्रिपाठी, चुन्नू पाण्डेय के साथ ही सफाई नायक सहित समस्त स्टाफ ने "आओ मिलकर एक नया निर्माण करें, अधिक पेड़ लगाकर धरती का श्रृंगार करें" आदि नारों से लोगों को...

बलिया को पुनः डबल इंजन की सरकार से जोड़ने में अपने बूथ का दे सहयोग: ए के शर्मा

Image
फेफना विधानसभा में आयोजित हुआ भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन  बलिया। लोकसभा क्षेत्र बलिया से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर इन दिनों विभिन्न स्थानों पर बूथ अध्यक्षों मंडल के कार्यकर्ताओं से सम्मेलनों के अंतर्गत चर्चा और संवाद स्थापित कर रहे हैं तथा विभिन्न विधान सभाओं के विभिन्न स्थानों पर भी आम जनमानस से मुखातिब हो रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी ने बैरिया विधान सभा के विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित किया और उनका समर्थन प्राप्त किया। भाजपा प्रत्याशी ने फते राय के टोला, फकरू राय के टोला, नेका राय के टोला, नवका टोला, रामनगर, इब्राहिमाबाद, मिश्र के मठिया अन्य स्थानों पर कार्यक्रम में उपस्थित होकर जन संवाद किया। फेफना विधानसभा में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ए के शर्मा जी उपस्थित रहें। उन्होंने कहा की हर बूथ अध्यक्ष अपने बूथ से बलिया में प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने के लिए योगदान सुनिश्चित करें और बलिया को पुनः डबल इंजन की सरकार से जोड़ने में अपने बूथ का सहयोग दें।  ...

देश में नफरत और अलगाव की खेती कर रही सरकार: रामगोविंद चौधरी

Image
बैरिया समाजवादी पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने किया सम्बोधित  बैरिया (बलिया)। जनता की अपेक्षा के विपरीत जब सरकार कार्य करने लगे, लोकतंत्र को जब तानाशाही सरकार कुचलने लगे तब इसी माटी के लाल लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी ने कहा था जनता को यह अधिकार मिलनी चाहिए कि वह सत्ता की कुर्सी से उतार कर फेंक सके।  उक्त उद्गार पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के है जो शनिवार को बैरिया समाजवादी पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज देश की संविधान पर संकट के बादल मंडरा रहा है, लोग मंहगाई और बेरोजगारी से कराह रहे है। देश मे धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बाट कर नफरत की खेती की जा रही है। पूर्व मंत्री ने कहा कि अब वक्त आ गया है जिसकी जनता पांच वर्ष से तलाश कर रही थी। इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता हर गांव में घर-घर जा कर सरकार के सोच और नाकामयाबी को जन-जन तक संदेश पहुचाये और बलिदानियों की धरती बैरिया से लाखों मतों से पराजित करके भेजें। श्री चौधरी ने कहा कि मैं बैरिया के कई गांवों का सम्पर्क कर...