सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 26 मई को होगा बलिया में आगमन

बेल्थरारोड एवं कटरिया में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित
बलिया।  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बलिया जनपद में आगामी 26 मई रविवार को दो चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

   उक्त जानकारी देते हुए सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी" ने प्रेस को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी पहले बेल्थरारोड में सलेमपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी रामाशंकर राजभर के समर्थन में जे एम एम इण्टर कालेज में जनसभा करेंगे। फिर वहां से हेलीकाप्टर से आकर फेफना विधानसभा के कटरिया में बलिया संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी