Posts

Showing posts from August, 2021

कैम्प के माध्यम से जागरूक किया जाय अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों को

Image
अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने  की योजनाओं की समीक्षा बलिया। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हैदर अब्बास चांद ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की विभागवार समीक्षा की।  जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चे की सूची उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र लाभार्थियों को अनिवार्य रूप से आवास उपलब्ध करा दिया जाए। सरकार की मंशा है कि अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र व्यक्तियों को पेंशन योजना, सुकन्या योजना, शादी अनुदान योजना आदि का लाभ दिया जाय। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कैम्प के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों को ज्यादा से ज्यादा प्रेरित किया जाए।  बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडेय, डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय, बीएसए, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी आरएस प्रजापति व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

ईओ सहतवार को मिला नगर पंचायत नगरा का अतिरिक्त प्रभार

Image
रामबदन यादव ने ईओ  नपं नगरा का  ग्रहण किया कार्यभार नगरा (बलिया)। नगर पंचायत नगरा में पिछले एक सप्ताह से ऊपर अधिशासी अधिकारी का पद खाली था जो आज रामबदन यादव कार्य भार ग्रहण किए है।   उल्लेखनीय है कि रामबदन यादव वर्तमान में नगर पंचायत सहतवार में तैनात हैं। अधिशासी ‌अधिकारी सहतवार के पद के साथ ही साथ गुरुवार को नगरा में‌ अतिरिक्त चार्ज ग्रहण करने के बाद श्री यादव ने कहा कि नगर पंचायत नगरा का अधुरे कार्य को शीघ्र ही पुरा किया जाएगा। एक विशेष बातचीत में उन्होंने शासन के मंशा के अनुरुप अपने कार्य की प्राथमिकता देते हुए कहा कि नगर पंचायत के अंतर्गत कोई भी नागरिक का कार्य हो तो कार्यलय में संपर्क करे ताकि समय से पहले उन कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। इस मौके पर नगर पंचायत के बरिस्ट लिपिक अताउल्लाह, जनपद के बरिस्ट समाज सेवी हरे राम उपाध्याय, कामता यादव शास्त्री, देनारायण प्रजापति देवा भाई, लालबहादुर यादव प्रेम प्रकाश चौधरी उर्फ बहुगुडणा, उमा चौरसिया सहित कार्यलय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट: देवनारायण प्रजापति

एसआई राम विलास यादव का आकस्मिक निधन

Image
तबीयत खराब होने पर बीएचयू में कराया गया था भर्ती नगरा(बलिया)। स्थानीय थाने में तैनात रहे एसआई राम विलास यादव की बीएचयू में उपचार के दौरान मंगलवार की रात को निधन हो गया। वे 48 वर्ष के थे तथा वर्तमान में ज्ञानवापी वाराणसी में डयूटी में तैनात थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में शोक छा गया। एसआई राम विलास यादव नगरा थाने में तैनात थे। जनवरी में उनकी ड्यूटी ज्ञानवापी सुरक्षा में लगा दी गई। दो जनवरी को नगरा थाने से उनकी रवानगी हो गई। तब से वे ज्ञानवापी डयूटी में ही थे। तीन दिन पहले अचानक उनकी तबियत खराब हो गई तो उन्हें बी एच यू में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई। वे मूल रूप से वाराणसी के सिर गोवर्धन के रहने वाले थे। रिपोर्ट: देव नारायण प्रजापति

डिस्काउंट सेल्स एवं सर्विस प्रतिष्ठान का हुआ उद्घाटन

Image
कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरा आदि सामाग्री उचित मूल्य पर है उपलब्ध बलिया। नगर के गड़वार रोड स्थित पौहारीपुर में भृगुवंशी लॉज के निकट डिस्काउंट सेल्स एवं सर्विस का उद्घाटन गत दिवस फीता काट कर एवं मंत्रोचारण के साथ सम्पन्न हुआ। उक्त प्रतिष्ठान में कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरा, आरओ आदि सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई गई है। उदघाटन समारोह में ओम शांति संस्थान अगरसंडा के सदस्यों द्वारा व्यक्तिगत रूप से आस- पास के सहयोगी प्रतिष्ठानों में जाकर प्रसाद वितरण एवं तिलक लगाकर लोगो को आशीर्वाद प्रदान किया गया। जिससे आम जनमानस में एक नए हर्ष एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस मौके पर एच. के. जी. आवासीय विद्यालय, जेपी नगर के प्रबंधक, प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं मित्र तथा शुभेच्छु गण उपस्थित रहे। अंत मे प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर संजय कम्प्यूटर ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अपनी तूलिका के माध्यम से चित्रकारों ने अमर शहीदों को अर्पित किया श्रद्धासुमन

Image
जिले के वरिष्ठ चित्रकार डॉ. इफ्तेखार खान की कलाकृति "बलिया क्रांति 1942" उत्तर प्रदेश की ओर से हुई प्रदर्शित बलिया। आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय कला मंच मेरठ प्रान्त द्वारा आयोजित ऑनलाइन राष्ट्रीय   कला प्रदर्शनी में राजकीय इण्टर कॉलेज बलिया के कला शिक्षक एवं वरिष्ठ चित्रकार डॉ.इफ्तेखार खान की आयल कलर से कैनवास पर बनाई गयी कलाकृति "बलिया क्रांति 1942"उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदर्शित हुई l यह प्रदर्शनी 30 अगस्त तक चलेगीl प्रदर्शनी का￰ उद्घाटन ललित कला विभाग म. गा. कशी विद्यापीठ वाराणसी के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने भारत माता का चित्र बनाकर शुभारम्भ किया। प्रदर्शनी में पूरे भारत वर्ष से 180 चित्रकारों की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया जिसमें  आसाम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, अंडमान निकोबार और कैलफोर्निया के चित्रकारों की पेन्टिंग प्रदर्शित हुई। इसमें￰ अलग अलग विश्ववि्द्यालयों के 9 प्रोफेसर, ...

और बैरिया थाने पर कब्जा हो गया स्वराज सरकार का

Image
बैरिया बलिदान दिवस पर विशेष बलिया। लूटा दिहल परान जे मिटा दिहल निसान जे,  चढा के शीश देस के, बना दिहल महान जे। सुघर डहरि बना गइल, जे कांट- कूंस कोड़ि के। कराल क्रान्ति ला गइल, ब्रिटेन के हिला गइल बिहंसि के देस के धजा गगन मे जे खिला गइल।  अमर समर मे सो गइल,कलंक - पंक धो गइल।  लहू के बूंद-बूंद से विजय के बीज बो गइल। आजादी की 75 वीं वर्षगाँठ पर देश अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे में बैरिया के अमर शहीदों को याद करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद् बलिया के मंत्री शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने 1942 की अगस्त क्रांति आन्दोलन के बारे में बताया कि 18 अगस्त 1942 को बैरिया की धरती से फिरंगियों को भगाने और बैरिया थाने पर कब्जा करने के लिये भूपनारायण सिंह, सुदर्शन सिंह, परशुराम सिंह, बलदेव सिंह, मिल्की मठिया के महंथ बाबा लक्ष्मण दास जी के नेतृत्व में जनता की भारी भीड़ जमा थी। श्री कौशिकेय ने कहा कि बैरिया काण्ड में शामिल रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 धरीक्षन यादव ने मुझे बताया कि थाने के सामने मंच सजा था, मंच से देशभक्ति गीत गाये जा रहे थे, उस समय कोई...

अमर शहीद ज्योति श्रद्धांजलि कार्यक्रम 16 अगस्त को

Image
शहीद पार्क चौक बलिया में होगा आयोजन बलिया। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर 1942 की क्रांति में 16अगस्त 1942ई0 को चौक लोहापट्टी मार्ग पर शहीद हुए अमर शहीद दुःखी कोइरी, अमर शहीद सूरज मिश्र, अमर शहीद ढेला दुसाध, अमर शहीद गनपति पाण्डे, अमर शहीद रामसुभग चमार, अमर शहीद शिवमंगल राम, अमर शहीद रघुनाथ अहीर, अमर शहीद शिवप्रसाद एवं अमर शहीद मोहित लाल जी की स्मृति में अमर शहीद ज्योति श्रद्धांजलि का कार्यक्रम 16 अगस्त 2021 को शहीद पार्क चौक बलिया में सायंकाल 5:30 बजे से आयोजित किया गया है।  उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन उत्तरप्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद् बलिया में मंत्री शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया हैं।

जनक्रांति यात्रा को हरी झंडी दिखा रवाना करेगें नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद

Image
जनपद के समस्त पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी 16 अगस्त को कार्यक्रम में रहेंगे उपस्थित  बलिया। जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) द्वारा आयोजित "भाजपा हटाओं, प्रदेश बचाओं जनवादी जनक्रांति यात्रा" जिला कार्यकर्ता सम्मेलन 16 अगस्त 2021 को बलिया से शुरू होकर 31 अगस्त 2021 को अयोध्या में समाप्त होगा।  उक्त आशय की जानकारी सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्ह जी" ने देते हुए बताया है कि  यह यात्रा 2022 में मा. अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जनजागरूकता फैलायेगी। इसके तहत भाजपा सरकार की कुनीतियों, किसानों की समस्या, मंहगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, फर्जी एनकाउण्टर, यूपी में विकास योजनाओं को अवरूद्ध किये जाने सहित अनेक मुद्दों से जनता को परिचित कराया जायेगा। जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के संस्थापक डाॅ0 संजय सिंह चैहान के नेतृत्व में जनक्रांति यात्रा को नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी जी बलिया समाजवादी पार्टी कार्यालय से हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगें। पार्टी प्रवक्ता "कान्ह जी" ने कहा है कि उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ...

उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Image
ओझवलिया बाजार में फहराया गया राष्ट्रीय झंडा तिरंगा दुबहर (बलिया)। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर रविवार को ओझवलिया बाजार में बाढ़ की विभीषिका एवं त्रासदी के बावजूद बड़े ही धूमधाम, उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री महासरस्वती पूजन समारोह विक्टर क्लब ओझवलिया बाजार के तत्वावधान में बाढ़ के पानी के बीच आयोजित कार्यक्रम में सभी देशभक्त सदस्यों के साथ कमेटी के अध्यक्ष एवं वर्तमान बीडीसी विवेक राय पिंटू ने राष्ट्रभक्ति से ओत- प्रोत भारत माता की जय का उद्घोष कर हिंदुस्तान की आन- बान- शान राष्ट्रीय झंडा तिरंगा को फहराया। इसके बाद सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर झंडे को सलामी दी। तत्पश्चात बच्चों में मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर विक्टर क्लब के उपाध्यक्ष अक्षय कुमार, उपाध्यक्ष रजत विराट गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य मुन्ना गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्की गुप्ता, अरविंद गुप्ता, विनोद गुप्ता, पृथ्वीनाथ वर्मा, रितेश सोनी, सोनू दुबे, राजा गुप्ता सहित सैकड़ों लोग व बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति ओझवलिया के प्रबंधक सुशील कुमार दुबे न...

अगस्त कांति उत्सव का हुआ रंगारंग शुभारंभ

Image
आजादी के अमृत महोत्सव पर बलिया ने बयालिस की अगस्त क्रांति को किया याद बलिया। अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारे की बलिया एक अमित निशानी है, जर्जर तन बूढ़े भारत की यह मस्ती भरी जवानी है। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच ढपली ढोलक की थाप पर आजादी के तराने गाते हुए शहीद पार्क चौक से जब युवाओं की टोली निकल ही तो शहर ठिठक गया। ज्ञातव्य है कि 10 अगस्त 1942 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उमाशंकर सोनार के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन अगस्त क्रांति का आगाज हुआ था और बलिया ने पूरे देश से 5 वर्ष पहले ही आजादी छीन कर स्वराज सरकार बना लिया था। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद बलिया के मंत्री शिव कुमार सिंह कौशिकेय के नेतृत्व में आज अगस्त कांति उत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ। बलिया के बलिदान और बगावत की परंपरा का जुलूस शहीद पार्क से सेनानी उमाशंकर स्मारक, रेलवे स्टेशन होते हुए सेनानी चित्तू पांडे जी के स्मारक पर इसका समापन हुआ। कार्यक्रम में जागरूक संस्थान के कलाकारों के द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में बलिया के योगदान पर बने गीतो एवं लघु नाटकों की प्रस्तुति की गई।  इस मौके पर आ0 भ...

अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर घोषित किया जाय राष्ट्रीय अवकाश

Image
मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस, राष्ट्रपति को भेजा मांग प्रपत्र बलिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वावधान में 9 अगस्त सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस कलेक्ट्रेट मॉडल तहसील पर मनाया गया। तत्पश्चात् जुलुस के शक्ल में विश्व आदिवासी दिवस जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुॅचकर महामहिम राष्ट्रपति जी को सम्बोधित 9 सूत्रीय मांग-पत्र  जिलाधिकारी के प्रतिनिधि तहसीलदार गुलाब चन्द्रा जी को सौपें।  प्रमुख मांगो में 9 अगस्त अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाय, 9 अगस्त अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस को सरकारी तौर पर मनाया जाय, बलिया जिले में निवास करने वाले गोंड, खरवार को सुगमतापूर्वक अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण-पत्र जारी किया जाय, वर्षो से पूर्वजों के जमाने से जो अनुसूचित जनजाति के गोंड, खरवार जिस भूमि पर बसे हैं, उस भूमि पर उनका नाम दर्ज किया जाय। भूमिहीन जनजाति गोंड, खरवार को बसने हेतु आवासीय पट्टा तथा कृषि हेतु, कृषि पट्टा दिया जाय। बलिया जिले में आदिवासी (जनजाति) छात्रावास का निर्माण किया जाय। आवास विहिन जनजाति...

महापुरुषों के प्रतिमाओं के साथ दुर्व्यवहार व अनदेखी देशहित में नही: सागर सिंह

Image
राजकुमार बाघ की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण बलिया। आजादी की जंग में बलिया के वीर जवानों के किरदार को भुलाया नहीं जा सकता। बलिया में नौ अगस्त को शुरू हुई क्रांति ज्वाला धीरे- धीरे धधकने लगी थी। जिसकी वजह से हमें आजादी मिली। पर आज उन्हीं महापुरुषों के प्रतिमाओं के साथ ऐसा दुर्व्यवहार व अनदेखी देशहित में सही नही है।  उक्त बातें सेनानी उत्तराधिकारी संगठन बलिया के नगर अध्यक्ष सागर सिंह राहुल ने सोमवार को जनपद के वीर क्रांतिकारी राजकुमार बाघ की प्रतिमा की साफ सफाई एवं माल्यार्पण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस स्थान की विधिवत सफाई अभियान चलाई जाएगी। इस मौके पर उनके साथ कई साथी मौजूद रहे।

शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया नमन

Image
भारत अमृत महोत्सव अंतर्गत आजाद पार्क गोपालपुर के प्रांगण मे आयोजित हुआ कार्यक्रम चिलकहर (बलिया)। भारत सरकार द्वारा आयोजित "भारत अमृत महोत्सव' पर सोमवार को आजाद पार्क गोपालपुर के प्रांगण मे अमृत महोत्सव कार्यक्रम में पर खण्ड विकास अधिकारी परवीन जीत ने अपने कर्मचारियों एवं ग्रामीण जनता के साथ शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।   ज्ञातव्य है कि केन्द्र सरकार 15 अगस्त 2022 से 75 सप्ताह पहले भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्षो का जश्न मना रही है। इसी क्रम मे यह महोत्सव कार्यक्रम आजाद पार्क गोपालपुर मे आयोजित किया गया था। वैसे तो महोत्सव मे सरकार द्वारा भिन्न भिन्न जगहों पर तकनीकी और वैज्ञानिक उपलब्धियों का प्रदर्शन, सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रय का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा इस इंवेंट मे कुछ अज्ञात स्थानो स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। अमृत महोत्सव कार्यक्रम मे परवीन जीत खण्ड विकास अधिकारी के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विन्देश्वरी पाण्डेय "सोनू,' रवीन्द्र नाथ पाण्डेय सहा0 विकास अधिकारी ...

कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु रवाना हुई जिले की 26 सदस्यीय खिलाड़ियों की टीम

Image
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दस अगस्त से लखनऊ में बलिया। उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ द्वारा मान्य कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के संयोजन में खेल विभाग द्वारा निर्धारित कोविड नियमों पर आधारित दिशा निर्देशानुसार लखनऊ के ऐश बाग स्थित महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में 18 वर्ष के नीचे के खिलाड़ी को RT-PCR टेस्ट व सीनियर खिलाड़ीओं को वैक्सीनेशन का पालन करते हुए आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बलिया जिले की 26 सदस्यीय खिलाड़ियों की टीम, टीम कोच सुमित व टीम मैनेजर ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में रवाना हुई।  यह तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 10 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगी। इस मौके पर सभी खिलाड़ियों के अविभावक अपने बच्चों के उत्साह बढ़ाने उन्हे स्टेशन छोड़ने आये। इस अवसर पर शिवकुमार गुप्ता, शशांक शेखर, जेपी यादव, गुरु प्रकाश पाण्डे, विद्यानन्द सिंह, आभिनव सिंह एवं राजशेखर "सनी सर" मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष सिहान बाल कृष्ण मूर्ति ने सभी चयनित खिलाड़ियों सहित टीम कोच सुमित झा व टीम मैनेजर ओम प्रकाश यादव को जीत की अग्रिम शुभकामनाओं के साथ उज्जवल भविष्य की कामना ...

कभी नही मरते मानव के कर्म विचार संस्कार व चरित्र: रमेश सिंह

Image
समाजसेवी "मुन्नू सिंह' की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा रसड़ा (बलिया)। मानव शरीर नश्वर है, आत्मा अजर अमर है। व्यक्ति मरता है परन्तु उसके कर्म विचार संस्कार चरित्र कभी मरते नही बल्कि अशरीरी रूप से हमेशा समाज का उचित मार्ग प्रशस्त करते रहते है।  यह कहना था रमेश कुमार सिंह प्रबंध निदेशक छात्रशक्ति इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन एवं प्रतिनिधि विधायक विधान सभा क्षेत्र रसडा का जो ओम साँई चेरिटेबल आई हास्पिटल संवरा के प्रांगण मे शनिवार को समाजसेवी स्व0 कमलेश्वर प्रताप सिंह उर्फ मुन्नू सिंह की तृतीय पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये।श्रद्धांजलि सभा मे संजीव कुमार पाण्डेय जिला सह -संयोजक स्वदेशी जागरण मंच बलिया ने कहा कि स्व0 सिंह सरलता, सहजता, ज्ञान, सौहार्द और स्नेह के सजीव प्रतिमूर्ति शोषित पीडित जनता के मसीहा, राजनैतिक, आध्यात्मिक क्षितिज के तेज पूंज नक्षत्र थे। जिनके असामयिक निधन से क्षेत्र का एक जाज्वल्यमान नक्षत्र सदैव के लिए अस्त हो गया था। लेकिन उनकी विलक्षण ज्योति सभी को सदैव प्रेरणा देती रहेगी। उनकी उपस्थिति का एहसास कराती रहेगी।...

साइबर अपराध से बचने के लिए स्थानीय स्तर पर हो गोष्ठी का आयोजन: अरविंद गांधी

Image
आयोजित हुई साइबर अपराध जागरूकता एवं व्यापारी गोष्ठी बलिया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा पुलिस लाइन में रविवार को साइबर अपराध जागरूकता एवं व्यापारी गोष्टी का आयोजन किया गया।  जिसमें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी अरविंद गांधी के नेतृत्व में बलिया जनपद के जिला, तहसील, ब्लॉक, नगर/ कस्बे के कमेटी के पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।              मौके पर जुटे व्यापारीगण इस अवसर पर सभी सर्किल के सीओ, सभी थानों के प्रभारी, साइबर क्राइम के अधिकारी एवं पैनल भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी उपस्थित रहे। इस दौरान साइबर सेल के अधिकारियों ने साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताएं। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक महोदय ने व्यापारियों की समस्या को सुना और उनका लिखित सुझाव भी लिया। उन्होंने कहा कि हम इसको कोशिश करेंगे कि आपके सुझाव के अनुसार पुलिस विभाग को हम और बेहतर बनाएंगे। व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक महोदय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। अरविंद गां...

बढ़ती महंगाई से आमजन का भरण पोषण करना हुआ मुश्किल: नीतेश पाठक

Image
सयुस बलिया के जिला महासचिव ने प्रदेश सरकार को बताया जनविरोधी एवं विफल सरकार दुबहड़ (बलिया)। समाजवादी युवजन सभा बलिया के जिला महासचिव नीतेश पाठक ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए उसे जनविरोधी एवं विफल सरकार बताया।  नगवा स्थित शहीद मंगल पांडेय स्मारक पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार प्रत्येक मोर्चे पर पूर्ण रूप से विफल है। देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं खाद्य पदार्थों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। कोरोना संक्रमण काल की विषम परिस्थितियां एवं दिन पर दिन बढ़ती महंगाई के कारण आमजन को भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। देश की अर्थव्यवस्था रसातल में जा रही है। लेकिन सरकार जाति, धर्म, संप्रदाय के नाम पर राजनीति कर अपनी नाकामियों को छुपाकर सत्ता में बने रहना चाहती है। अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर साम, दाम, दंड, भेद एवं गंदी राजनीति के बल पर उत्तर प्रदेश में सतसठ भाजपा जिला पंचायत अध्यक्षों को जीता दी। लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता सब जानती है। उत्तर प्रदेश की जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है। अब वह झूठे दावे एवं झांसे में नह...

जनपदीय कराते टीम के चयन हेतु चयन प्रतिस्पर्धा का हुआ आयोजन

Image
जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये 42 कराटे खिलाड़ियों ने किया शिरकत  बलिया। उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ द्वारा मान्य कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के संयोजन में खेल विभाग द्वारा निर्धारित कोविड नियमों पर आधारित दिशा निर्देशानुसार, लखनऊ के ऐश बाग स्थित महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में 18 वर्ष के नीचे के खिलाड़ी को RT-PCR टेस्ट व सीनियर खिलाड़ीओं को वैक्सीनेशन का पालन करते हुए आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के तारतम्य में स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन बलिया के तत्वावधान में नगर के जापलिनगंज स्थित हेल्थ एन्ड फिटनेस ( ए कम्प्लीट जिम) पर जनपदीय कराते टीम का चयन हेतु चयन प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये 42 कराटे खिलाड़ियों ने  शिरकत किया। जनपदीय टीम के चयनकर्ता समिति में मुख्य रूप से नेशनल रेफरी व एसोसिएशन के सचिव सेंसाई सुमित झा, सेंसाई आरीफ हुसैन, सेंसाई नकुल रावत, सेंसाई कृष्ण मोहन मूर्ति, फिटनेस ट्रेनर राज शेखर "सन्नी सर" रहे। आयु और भार व बालक एवं बालिका वर्ग के आधार पर चयनित खिलाड़ियो में 11 वर्षीय आयु वर्ग में- सुभानन्द सिंह (+35 किग...

नाबार्ड के सहयोग से सोहांव ब्लॉक में बनेगा जिले का पहला डेयरी उत्पादक संघ

Image
डेयरी उत्पादक संघ बनने से पशुपालको को होगा लाभ नरही (बलिया)। सोहांव ब्लाक में डेयरी उत्पादों को लेकर बलिया जिले में पहला डेयरी उत्पादक संघ बनाने के लिए नाबार्ड द्वारा स्वीकृति मिलने के उपरांत जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अखिलेश कुमार झा एवं माँ सुरसरी सेवा संस्थान कथरिया के सचिव डॉ सुधीर कुमार सिंह द्वारा डेयरी क्षेत्र में कार्य कर रहे पशुपालको के बसुदेवा, कैथवली, नरही आदि गांवों में उनके डेयरी फार्म हाउस पर जाकर पशुपालको के साथ मिलकर डेयरी उत्पादक कंपनी के गठन एवं उसके रजिस्ट्रेशन पर चर्चा किया गया। चर्चा के दौरान सोहांव ब्लॉक के पशुपालको ने डेयरी क्षेत्र में कार्य के अपने अनुभव को साझा किया। बताया कि इस करोना काल में सबसे ज्यादा परेशानी दुग्ध विक्री को लेकर हुई हम सभी को अपने दूध को कम कीमत में ही आसपास में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। सभी पशुपालको ने नाबार्ड के माध्यम से डेयरी उत्पादक कंपनी बनाने में जो सहयोग किया जा रहा हैं, डेयरी उत्पादक संघ बनने के उपरांत निश्चित ही हम लोगों ने जो परेशानी महसूस की वह समस्या हम लोग के साथ नहीं रहती। चर्चा के दौरान उत्पादन कंपनी के रूपरे...

अभिव्यक्ति की आज़ादी को बचाने के लिए महत्वपूर्ण है 2022 का चुनाव: राजीव राय

Image
सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित करेगी सपा बलिया। कोरोना काल से स्थगित चल रही समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक महीने के प्रथम शनिवार को सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी को हर बूथ पर मजबूत बनाने और बूथ को जीतने पर गहनता से मंथन किया गया। निर्णय लिया गया कि मतदाता सूची को ठीक कराने हेतु सभी ब्लाक क्षेत्रो पर जिला संगठन द्वारा एक सदस्य लगाया जाएगा जो स्थानीय विधान सभा कमेटी से वार्ता कर मतदाता सूची को दुरुस्त करने में सहयोग करेगा। बैठक में 5 अगस्त को प्रबुद्ध सम्मेलन एव साइकिल यात्रा के सफलता पर जनपद के समस्त नेता, पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओ को धन्यवाद दिया गया।  बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन शीघ्र ही आयोजित किया जाएगा और समाजवादी प्रबुद्ध सभा को और सक्रिय किया जाएगा। युवा फ्रंटल संगठनों को भी निर्देश किया गया कि उनकी सभी ब्लाक कमेटियां पार्टी के मुख्य संगठन से मिल कर सभी ब्लाक स्तर पर मतदाता सूची को ठीक कराने में सक्रियता से लग जाय। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय...

प्रदेश के राजनीति को एक नई दिशा देगा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन: सुशील पांडेय

Image
छोटे लोहिया स्व.जनेश्वर मिश्र के जन्मभूमि शुभनथही बैरिया में होगा कार्यक्रम बलिया। समाजवादी प्रबुद्ध सभा के बैनर तले आगामी पांच अगस्त को छोटे लोहिया स्व.जनेश्वर मिश्र के जन्मभूमि शुभनथही बैरिया, बलिया में आयोजित होने वाला प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन प्रदेश के राजनीति को एक नई दिशा देगा। प्रदेश के सभी जनपदों में आयोजित होने वाले इस प्रकार के आयोजन की शुरुआत समाजवादी योद्धा के जन्मभूमि के साथ -साथ द्वाबा की उस धरती से हो रहा है जो धरती सम्पूर्ण क्रांति में महानायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि भी है देश के दो पवित्र नदियों संगम तट के बीच बसे द्वाबा से जब भी कोई आवाज़ उठाई गई देश और प्रदेश के लोग ने उसे सुना और तज्जबो दिया है।       छोटे लोहिया स्व.जनेश्वर मिश्र (फाइल फोटो) समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने समाजवादी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन से सम्बंधित प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि प्रदेश भर में कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाले अतिथिगण सर्वश्री माता प्रसाद पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, प्रो. अभिषेक मिश्र और संतोष पाण्डेय, बलिया लोकसभा...

तृतीय पुण्य तिथि पर याद किये गये स्व0 रामचंद्र चौबे

Image
रामधनी कुँवरि इण्टर कालेज गोपालपुर के प्रांगण मे आयोजित हुआ श्रद्धांजलि रसड़ा (बलिया)। रामधनी कुँवरि इण्टर कालेज गोपालपुर के प्रांगण मे विद्यालय के संस्थापक रामचंद्र चौबे के तृतीय पुण्य तिथि पर विद्यालय के प्रबंधक उतीर्ण कुमार पाण्डेय द्वारा सोमवार को 'श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सपा के नेताओं एवं गणमान्य लोगों ने स्व0 चौबे की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके कृतित्व का स्मरण किया।  श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता लाल विहारी यादव सदस्य विधान परिषद ने स्व0 चौबे के लोक हित मे किये गये कार्यो को स्मरण करने हुए उन्हें नमन किया एवं शिक्षण संस्थान के विकास के लिए अपने विधायक निधि से पाँच लाख रूपया देने की घोषणा किया।सभा के विशिष्ट अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सनातन पाण्डेय ने स्व0 चौबे के सादगी संस्कार आचरण को स्मरण कर उन्हे सामाजिक क्षितिज का एक नक्षत्र कहा जिनके निधन से क्षेत्रीय राजनीति का एक स्तंभ अस्त हो गया था। श्रद्धांजलि सभा मे उप्र के पूर्व वन मंत्री राजधारी सिंह, सुधीर कुमार पाण्डेय प्रबंधक चन्द्र शेखर बाबा केशव महाविद्य...

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के सफलता हेतु बैठक कर बनाई गयी रणनीति

Image
पं.जनेश्वर मिश्र की जयंती पर पांच अगस्त को आयोजित होगा जिला प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन बलिया। छोटे लोहिया के नाम से पूरे देश में विख्यात हुए पं. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर पांच अगस्त को उन्हीं की जन्मस्थली शुभनथहीं (विधानसभा क्षेत्र बैरिया) में आयोजित जिला प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की सफलता के लिए एक बैठक शनिवार देर रात तक हुई। बैठक में पूर्व मंत्री सनातन पांडेय ने लोगों संग विचार विमर्श किया। इस दौरान कई बिन्दुओं पर चर्चा हुई। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ सपा नेता संजय उपाध्याय के कार्यालय पर आयोजित बैठक में सम्मेलन से जुड़े सभी बिन्दुओं पर विषयवार विस्तार से चर्चा हुई और रणनीति बनी। सम्मेलन के एक एक महत्वपूर्ण विषयों की जिम्मेदारी भी जिम्मेदार लोगों को सौंपी गई। सनातन पांडेय ने लोगों से पूरे मनोयोग से जुट सम्मेलन को सफल बनाने की अपील भी की।और कहा कि समाजवादी योद्धा स्व. जनेश्वर मिश्र के जन्मभूमि पर होने वाले इस सम्मेलन से प्रदेश की राजनीति को एक नया आयाम मिलेगा साथ ही प्रबुद्ध वर्ग के एकजुटता का सन्देश भी जाएगा।  बैठक में मुख्य रूप से संजय उपाध्याय, सुशील पाण्डेय "क...