महापुरुषों के प्रतिमाओं के साथ दुर्व्यवहार व अनदेखी देशहित में नही: सागर सिंह

राजकुमार बाघ की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
बलिया। आजादी की जंग में बलिया के वीर जवानों के किरदार को भुलाया नहीं जा सकता। बलिया में नौ अगस्त को शुरू हुई क्रांति ज्वाला धीरे- धीरे धधकने लगी थी। जिसकी वजह से हमें आजादी मिली। पर आज उन्हीं महापुरुषों के प्रतिमाओं के साथ ऐसा दुर्व्यवहार व अनदेखी देशहित में सही नही है। 

उक्त बातें सेनानी उत्तराधिकारी संगठन बलिया के नगर अध्यक्ष सागर सिंह राहुल ने सोमवार को जनपद के वीर क्रांतिकारी राजकुमार बाघ की प्रतिमा की साफ सफाई एवं माल्यार्पण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस स्थान की विधिवत सफाई अभियान चलाई जाएगी। इस मौके पर उनके साथ कई साथी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन