स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे चंद्रशेखर आजाद
चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि रसडा (बलिया)। क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस के अवसर पर क्रांतिकारी स्मारक समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आजाद चौराहा रसड़ा स्थापित प्रतिमा पर फूल माला एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विचार करते हुए वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा की। क्रांतिकारी स्मारक समिति के वरिष्ठ सदस्य कृष्णानंद पांडेय ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद अपने आजाद नाम को सार्थक रखते हुए ब्रिटिश हुकूमत की आंखों में धूल झोंक कर संघर्ष करते रहे, अंतिम समय में दुश्मनों से घिरा देखकर अपनी ही रिवाल्वर की गोली कनपटी में मारकर मां भारती का अमर सपूत सदा, सदा के लिए अमर हो गये, यह उनकी बहादुरी की मिसाल है। वक्ताओं ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को क्रांतिकारियों का सिरमौर बताते हुए कहा कि आज हम उनके बलिदान से स्वतंत्र भारत के नागरिक हैं। उनके त्याग बलिदान देशभक्ति से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है जिससे भारत दुनिया के सामने गौरवपूर्ण गाथा का संदेश दे सके। इ...