आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य में प्रदेश में बलिया प्रथम स्थान पर

होली के त्योहार को देखते हुए किया जाएगा चीनी का वितरण: डीएसओ
बलिया। प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य में जनपद बलिया प्रथम स्थान पर है। हम उम्मीद करते है कि लक्ष्य का शत- प्रतिशत मार्च माह में पूरा कर लेगें। 

रामजतन यादव (जिला पूर्ति अधिकारी, बलिया)

उक्त बातें जिलापुर्ति अधिकारी राम जतन यादव ने बताया। श्री यादव ने बताया कि किसी भी अन्त्योदय कार्ड धारक या पात्र गृहस्थी के लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड के अभाव में राशन वितरण नहीं रोका जाएगा। लेकिन हमारा लक्ष्य है कि पात्र व्यक्ति का हर हाल में सरकार की मंशा के अनुरूप आयुष्मान कार्ड बन जाए। साथ ही बताया कि हर तीन माह पर चीनी का वितरण करना है। मार्च माह में होली के त्योहार को देखते हुए चीनी का भी वितरण किया जाएगा। श्री यादव ने कहा खाद्यान्न संबंधित दुकानदारों की कोई भी शिकायत हो तो सम्बन्धित सभी तहसीलो पर एसडीएम साहब या हमारे विभाग जिला पूर्ति निरीक्षक से करें  इसके अलावा बलिया मुख्यालय पर जिला पूर्ति अधिकारी बलिया में लिखित रूप से करें ताकि आपकी समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि कम तौलने वाले और मिलावट करने वाले के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी