ओम साई डेंटल क्लिनिक की दूसरी शाखा सहतवार में हुई शुरू

डा. संतोष कुमार ने फीता काटकर किया डेंटल क्लिनिक का शुभारंभ
बलिया। जनपद के नगर पंचायत सहतवार स्थित बद्रीनाथ सिंह चौराहा निकट ओम साई डेंटल क्लिनिक की दूसरी शाखा का शुभारंभ 'मुख्य अतिथि अपूर्वा हॉस्पिटल के संचालक डॉ. संतोष कुमार ने फीता काटकर किया।
 इस दौरान डा. रविषेक कुमार सिंह ने बताया की ओम साई डेंटल क्लिनिक की मुख्य शाखा सदर कोतवाली के सामने स्थित है जहा ग्रामीण इलाको के लोग अपना उपचार कराने हेतु लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। इसको देखते हुए ओम साई डेंटल क्लिनिक की दूसरी शाखा का सुभारंभ सहतवार में किया गया। जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने ही क्षेत्र में आधुनिक मशीनों के द्वारा उपचार करा सकते है। साथ ही कहा कि दांत हमारे जीवन में अनमोल है जिसके बिना जीवन असंभव है। दांत के बचाव हेतु लोगो को केमिकल रहित दंतमंजन का प्रयोग करना चाहिए। तभी दांतो को लंबे समय तक बरकरार रखा जा सकता है।

 इस अवसर पर डा. पल्लवी सिंह, सुरेंद्र सिंह मैनेजर, गजेंद्र सिंह भूपेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान स्मृति सिंह, भानु प्रकाश सिंह पुर, गायघाट के पूर्व प्रधान विजय प्रताप सिंह, शांत स्वरूप सिंह उर्फ गुड्डू के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन