Monday, February 27, 2023

धूमधाम से मनाई गई राष्ट्र संत गाडगे महाराज की जयंती


गाडगे यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय संरक्षक अमरदीप सिंह माथुर के आह्वान पर हुआ कार्यक्रम
रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के नरायनपुर (सुलुई) गांव में एड. कुन्दन कन्नौजिया एवं उमेश कन्नौजिया जी के आवास पर संत गाडगे जी का 147वां जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से केक काटकर मनाया गया और गाडगे जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक किया गया। तथा बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। 
गाडगे यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय संरक्षक अमरदीप सिंह माथुर के आह्वान पर पूरे जिले के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूम धाम से जयन्ती मनाए। मीडिया प्रभारी उमेश कन्नौजिया ने संत गाडगे महराज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 23 फरवरी को बाबा गाडगे का जन्‍मदिन है। उनका वास्तविक नाम देबूजी झिंगरजी जानोरकर था। महाराज का जन्म 23 फरवरी, 1876 को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के अंजनगांव सुरजी तालुका के शेड्गाओ ग्राम में एक धोबी परिवार में हुआ था। गाडगे महाराज एक घूमते फिरते सामाजिक शिक्षक थे। श्री कन्नौजिया ने गाडगे जी के विचारो को वर्णन करते हुए बताया कि राष्ट्र संत संत गाडगे बाबा स्वच्छता के जनक थे। वे भिक्षुक  थे जो भिक्षा मांगकर महाराष्ट्र में अनेकों महाविद्यालयों का निर्माण कराये। उनका मुख्य उद्देश्य, भूखे को अन्न प्यासे को पानी पिलाओ, निर्वस्त्र को कपड़े दो, गरीब और कमजोर बच्चों को शिक्षा दो, बेघरों को आश्रय दो, अंधे, निशक्तजन एवं रोगियों का उपचार कराओ, बेकारों को नौकरी दिलाओ, पशु-पक्षियों की सुरक्षा करो, गरीब युवक-युवतियों का विवाह कराओ, निराश और दुखी जनों का हिम्मत बढ़ाओ इत्यादि उनके विचार थे। जयंती कार्यक्रम में लोगो ने ध्यानपूर्वक विचारों को सुना और ग्रहण  किया।

इस मौके पर गाडगे यूथ ब्रिगेड बलिया के जिला अध्यक्ष एडवोकेट कुन्दन कन्नौजिया, मीडिया प्रभारी उमेश कन्नौजिया, गाजीपुर जिला अध्यक्ष सिंटू कन्नौजिया, सन्तोष जी पकड़ी, प्रेम कुमार जी बलिया, डॉ मोहन कन्नौजिया, जिला संरक्षक प्रदीप कन्नौजिया, बीरेंद्र कन्नौजिया, बीरेंद्र वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, सुनील शाहू, योगेंद्र कन्नौजिया, जनार्दन कन्नौजिया, शिव बच्चन  भारती, रामबचन भारती, कंचन कनौजिया, संजय कन्नौजिया, सूरज कनौजिया, टिंकू  कुमार, मनीष कुमार, तथा गाडगे यूथ ब्रिगेड बलिया की समस्त टीम उपस्थित रही। अध्यक्षता उमेश कन्नौजिया ने किया।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...