अगर बच्चो को सही दिशा मिले तो वो बहुत आगे जायेगें: राजकुमार पाण्डेय
स्कूली बच्चों हेतु तोड़-फोड़-जोड़ कार्यक्रम अन्तर्गत आयोजित हुआ नव प्रवर्तन प्रदर्शनी बलिया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब, बलिया द्वारा स्कूली बच्चों हेतु तोड़-फोड़- जोड़ कार्यक्रम के अन्तर्गत नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत कक्षा 06 से 12वी तक के छात्र छात्राओं के द्वारा बेकार पड़ी सामाग्री, खिलौने, मशीने, यंत्रों की मदद से अपने द्वारा बनाए गए नवप्रवर्तनों की प्रदर्शनी का आयोजन हाली पथ कॉन्वेंट स्कुल, सिंहपुर पर किया गया है। प्रदर्शनी में सेवा सदन स्कूल, कथरिया, हाली पथ कान्वेंट स्कूल, सिंहपुर, शक्ति पीठ इंटर कालेज, चितबड़ागांव, चित्रगुप्त हाईस्कूल, स्वामी सहजानंद स्कूल, भरौली, बलिया समेत विभिन्न स्कूलो ने प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अग्रणी जिला प्रबंधक राज कुमार पाण्डेय ने दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चो द्वारा बेकार पड़ी सामग्रियों द्वारा बनाये गये मॉडलों/ नवप्रवर्तनो को देखकर ऐसा लगता है कि अगर बच्चो को सही दिशा मिले तो वो बहुत आगे ...