पावन और महत्वपूर्ण सिन्दूर को झुण्ड के हवाले करना उचित नही: रामगोविन्द
सपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा: डबल इंजन की सरकार और उसकी पार्टी यह अपमान नहीं करे बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि हिंदुस्तान सिंदूर को संरक्षण देने वाला देश है। सिन्दूर की रक्षा के लिए प्राण देने वाला देश है। उन्होंने कहा है कि सिन्दूर के प्रति अति संवेदनशील इस महान देश के भीतर सिन्दूर के आपरेशन की बात करना इस देश का, सनातन धर्म का और हिन्दू समाज का अपमान हैं। डबल इंजन की सरकार और उसकी पार्टी यह अपमान नहीं करे। शनिवार को अपने आवास पर जुटे पत्रकारों और समाजवादी साथियों से बातचीत में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, उत्तरप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने पाकिस्तान को मुँहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना के पराक्रम की भूरी भूरी प्रसंशा की और पहलगाम तथा उसे लेकर हुए युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी को लेकर सम्पूर्ण देश सरकार के साथ था, है और रहेगा। उन्होंने कहा कि युद्ध विराम के बाद सरकार का दायित्व है कि इसे लेकर देश में जो भी हिंदुस्तानी जूझ गए हैं, उन्हें ...