Posts

Showing posts from November, 2022

ददरी मेले में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Image
तीन हजार लोगों में निःशुल्क चेकअप के पश्चात दवाइयां हुई वितरित बलिया। जिलाधिकारी बलिया सौम्या अग्रवाल के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जयंत कुमार के देखरेख में ददरी मेले में स्वास्थ्य शिविर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगाया गया। इस शिविर के माध्यम से लगभग तीन हजार लोगों को निःशुल्क चेकअप करने के बाद दवाइयां दी गई। इसके अलावा आए हुए दुकानदारों का भी दवा निःशुल्क मुहैया कराया गया है। इस शिविर में मुख्य तौर से डॉ मोहम्मद आसिफ अली, आयुष चिकित्सक जितेंद्र बहादुर सिंह, फार्मासिस्ट उदय शंकर मिश्र, वार्ड बॉय शारदानंद मौजूद रहे। रिपोर्ट: असगर अली

सोसायटी एक्ट के तहत पंजीकृत हुई संस्था के आर के

Image
आवश्यकता पड़ने पर संस्था रक्त, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा को कराती है मुहैया वाराणसी। काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब, वाराणसी द्वारा काशी सहित देश के अन्य प्रांतों में रक्त, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा की आवश्यकता पड़ने पर मुहैया कराने वाली के आर के अब सोसायटी एक्ट के तहत पंजीकृत संस्था हो गई है।    संस्था के संस्थापक सचिव- राजेश कुमार गुप्ता उक्त जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक सचिव- राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि संस्था का उद्देश्य यह है कि काशी में रक्त के अभाव से किसी की मौत न हो। संस्थापक अध्यक्ष नीरज पारिख ने बताया कि संस्था विगत दो वर्षों से वाराणसी के सरकारी ब्लड बैंक श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल, कबीर चौरा तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में डेंगू के बीमारी में सबसे अधिक प्लेटलेट्स की डिमांड होती है। ऐसे में एफ़रेसिस मशीन लगाने के लिए चरण वद्ध तरीके से पत्राचार पीएमओ ऑफिस किया गया है। बहुत जल्द जिला सरकारी बैंक में एफ़रेसिस मशीन लगने वाली है।         संस्था के संस्थापक अध्यक्ष नीरज पारिख  संस्था के पंज...

विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर एड्स जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Image
नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से एचआईवी के होने के कारण व  बचाव की दी गई जानकारी बलिया। अमर शहीद चेतना संस्थान व जिला क्षय रोग एवं एड्स कार्यक्रम अधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के रेलवे स्टेशन पर विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को एचआईवी व एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत कैंडल मार्च व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी दर्शकों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एचआईवी के होने के कारण, उसके बचाव तथा भेदभाव से दूर करने के लिए विस्तार रूप से नाटक एवं गीत संगीत के माध्यम से जानकारी दी गई। इस पर मौके पर जिला क्षय रोग एवंम एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनंद कुमार, जिला आईसीटीसी काउंसलर राजीव सिंह सेंगर, जिला टीआई कार्यक्रम प्रबंधक अमर दीप विश्वकर्मा तथा बिहान के कोऑर्डिनेटर दीनानाथ यादव की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान मणि माधव, बलवंत सिंह, मनीष, प्रियेश, मीना, आरती, उषा, डॉ एनडी भट्ट का कार्यक्रम में सराहनीय सहयोग भी रहा।

विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर एड्स जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Image
नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से एचआईवी के होने के कारण व  बचाव की दी गई जानकारी बलिया। अमर शहीद चेतना संस्थान व जिला क्षय रोग एवं एड्स कार्यक्रम अधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के रेलवे स्टेशन पर विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को एचआईवी व एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत कैंडल मार्च व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी दर्शकों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एचआईवी के होने के कारण, उसके बचाव तथा भेदभाव से दूर करने के लिए विस्तार रूप से नाटक एवं गीत संगीत के माध्यम से जानकारी दी गई। इस पर मौके पर जिला क्षय रोग एवंम एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनंद कुमार, जिला आईसीटीसी काउंसलर राजीव सिंह सेंगर, जिला टीआई कार्यक्रम प्रबंधक अमर दीप विश्वकर्मा तथा बिहान के कोऑर्डिनेटर दीनानाथ यादव की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान मणि माधव, बलवंत सिंह, मनीष, प्रियेश, मीना, आरती, उषा, डॉ एनडी भट्ट का कार्यक्रम में सराहनीय सहयोग भी रहा।

नाबार्ड की प्रदर्शनी को सफल बनाने पर समूह की महिलाओं को किया गया सम्मानित

Image
पंद्रह दिवसीय प्रदर्शनी का समापन समारोह सम्पन्न बलिया। ददरी मेला क्षेत्र में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के तत्वावधान में माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया द्वारा चल रहे 15 दिवसीय प्रदर्शनी के अन्तिम समापन समारोह का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकुमार पाण्डेय एलडीएम बलिया और मोहित यादव डीडीएम नाबार्ड ने प्रदर्शनी को सफल बनाने पर प्रतिभाग करने वाली समूह की महिलाओं और कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने नाबार्ड के सहयोग से एल ई डी पी के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त स्वयं सहायता समूहो की महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पाद बैग, बिंदी आदि की प्रदर्शनी को देखकर महिलाओं के कार्यों की सराहना की। कहा कि ये महिलाएं समाज में अन्य महिलाओं के लिए एक उदाहरण है। कोई भी महिला रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वावलंबी हो सकती हैं। प्रदर्शनी के अंतिम दिन प्रदर्शनी में पूरे दिन भारी भीड़ रही। इस दौरान लोगो द्वारा नाबार्ड के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा संचालित होते देखकर प्रदर्शनी की सराहना किए। इस दौरान प्रदर्श...

जलमार्ग से सीधे जुड़ेगा सुरहा ताल पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: दयाशंकर सिंह

Image
कहा: वाराणसी से हल्दिया के बीच स्थित बलिया का होगा महत्वपूर्ण स्थान बलिया। प्रदेश सरकार के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि गंगा नदी में वाराणसी से हल्दिया तक विकसित हो रहे राष्ट्रीय जलमार्ग नंबर एक के बीच बलिया जनपद जल परिवहन का हब बनेगा। वाराणसी से हल्दिया के बीच बिहार की सीमा पर स्थित बलिया जनपद का भी जल परिवहन में महत्वपूर्ण स्थान होगा। जलमार्ग के हो रहे विकास के क्रम में यहां करीब तीन जेट्टी के निर्माण की योजना है।  उन्होंने बताया कि पिछले दिनों हुए कैबिनेट में वाराणसी से बलिया के बीच करीब 15 जेट्टी बनाए जाने का प्रस्ताव पारित भी कर दिया गया है। जेट्टी के निर्माण के साथ ही यहां जहाजों के ठहराव आदि का रास्ता साफ हो जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि जेट्टी बन जाने के बाद जलमार्ग से होकर गुजरने वाले जहाज सीधे यहां रुक सकेंगे और उन पर सामान उतारने व चढ़ाने का काम किया जा सकेगा। इससे कोलकाता से होने वाले व्यापार आदि पर सीधे असर पड़ेगा। यह जलमार्ग जनपद के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि जलमार्ग के विकसित होने से जनपद में पर्यटन के एक नए युग की शुरुआत होगी...

वृद्धाश्रम का न्यायाधीश ने किया औचक निरीक्षण

Image
आवासीत वृद्धजनों से रहन- सहन व खान-पान के बारे में ली जानकारी बलिया। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में आज दिन मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के न्यायाधीश/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वेश कुमार मिश्र द्वारा वृद्धाश्रम गड़वार बलिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वेश कुमार मिश्र द्वारा आवासीत वृद्धजनों से उनके रहन-सहन व खान-पान के बारे में जानकारी ली।  निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा वृद्धाश्रम में निवासित सभी वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान देते हुए, उन्हें सुना तथा समस्याओं का तुरन्त निराकरण करने हेतु अधीक्षक को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त सचिव द्वारा सभी वृद्धजनों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की। अधीक्षक को यह भी निर्देशित किया गया कि वृद्धाश्रम में निवासित सभी वृद्धजनों की विशेष देखभाल करें, तथा सेवा के लिए नियुक्त सेवादार पूर्ण समर्पण व निष्ठा से कार्...

यातायात नियमों के प्रति स्कूली बच्चो को किया गया जागरूक

Image
यातायात नियमों का पालन करने हेतु की गई अपील बलिया। बलिया यातायात पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों के प्रति स्कूली छात्रों को किया गया जागरूक, व लोगों को पम्पलेट वितरित करते हुए यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील की गई।  पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में यातायात माह के दृष्टिगत स्कूली बच्चों आम जनमानस  को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी यातायात/ नगर जितेन्द्र कुमार के सफल पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी विश्वदीप सिंह के नेतृत्व में समस्त यातायात पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों के बारे में लगातार जागरूकता अभियान चालाया जा रहा है।   इसी क्रम में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी यातायात जितेन्द्र कुमार व यातायात प्रभारी विश्वदीप सिंह द्वारा शहर के जीआईसी कालेज में सभी अध्यापिका/अध्यापकगण की उपस्थिति में छात्रों को यातायात नियमों के बारे जानकारी दी गयी। क्षेत्राधिकारी यातायात जितेन्द्र कुमार द्वारा सभी छात्रों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरू...

बलिया से होकर गुजरने वाली बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन हुई निरस्त

Image
नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण कई गाड़ियों का निरस्तीकरण, नियंत्रण, शार्ट टर्मिनेशन व मार्ग परिवर्तन गोरखपुर। पूर्व मध्य रेलवे के बरौनी स्टेशन पर नये लूप लाइन के कमीश्निंग कार्य हेतु 02 से 05 दिसम्बर, 2022 तक प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य एवं 06 से 08 दिसम्बर, 2022 तक नॉन इंटरलॉक कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, नियंत्रण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन तथा मार्ग परिवर्तन किया जायेगा। निरस्तीकरणः - बरौनी से 03 से 08 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।  - गोंडिया से 04 से 09 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 15232 गोंडिया-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।  - बरौनी से 04 से 08 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।  - नई दिल्ली से 05 से 09 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 02565 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।  गाड़ियों का नियंत्रणः - बलिया से 05 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस छपरा-बरौनी के मध्य 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी। शार्ट टर्मिनेशनः - ग...

सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह द्वारा कराया गया लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा का जीर्णोद्धार

Image
नगर के भृगुआश्रम के शास्त्री पार्क में लगी है लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा  बलिया। नगर के भृगु आश्रम अंतर्गत शास्त्री पार्क पर स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा का जीर्णोद्धार सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल द्वारा कराया गया।  सागर सिंह राहुल ने बताया कि ऐसे महापुरुषों की प्रतिमाओं की उपेक्षा देख दिलों दिमाग पर एक भावनात्मक कष्ट पहुंचता है। ना जाने इन महापुरुषों ने कितने यातनाएं सह हमे स्वतंत्र भारत भेट किया। जहा हम स्वतंत्र हो हंसी खुशी अपना जीवन यापन करते है। सागर सिंह राहुल ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है जो ऐसे महापुरुषों की प्रतिमाओं की सेवा करने का मुझे अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा कि भगवान मेरे द्वारा इन महान पुरुषों प्रतिमाओं की सेवा करने का सौभाग्य मिलता रहे। इसी में मैं अपना जीवन सफल समझूंगा। क्योंकि हमारे शरीर के रक्त मे हमारे दादा स्वतंत्रता सेनानी का रक्त संचार कर रहा है। हम एक सेनानी परिवार से हैं। इसलिए हमारे विचार और स्वभाव में सेनानियों के प्रति सहानुभूति और सेवा करने की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है।

रामकथा एवं श्रीभागवद् कथा का समापन

Image
श्री अवधेशदास झारखंड द्वारा संगीत मय कथा सुन लोग हुए आत्म विभोर" चिलकहर (बलिया)। तहसील रसड़ा के ग्राम गोपालपुर के दक्षिण टोला में स्थित श्रीराम पाण्डेय के ठाकुरजी मंदिर पर रामकथा एवं श्री मद्भभागवद कथा का आयोजन किया गया था, जिसमें एक माह तक श्रीरामचरित्र मानस मासपरायण एवं शायम प्रवचन हुआ का आयोजन किया गया। राम कथा के बाद सात दिनों तक श्री मद्भागवत संगीतमय प्रवचन महंत अवधेश दास झारखंड  द्वारा किया गया। कथा की पूर्णाहुति हवन पूजन एवं प्रसाद वितरण सम्पन्न हुआ। एक माह से अधिक समय तक चले इस कथा में ग्रामीणों ने महंत अवधेशदास झारखंड के मुखारविंद से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम एवं योगेश्वर श्री कृष्ण के रसमय कथामृत का रसास्वादन किया। रिपोर्ट: गोपीनाथ चौबे

होली क्रॉस स्कूल में आई.एच एस.पी ब्रेन योगा शिविर का हुआ आयोजन

Image
बच्चों को ब्रेन जिम, प्राणायाम, मेडिटेशन से कराया गया अवगत बलिया। जनपद में पहली बार इंटरनेशनल हायर सेंसरी परसेप्शन ब्रेन योगा एवं इंडियन हेल्थ एंड स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में होली क्रॉस स्कूल में बेंगलुरु से आए इंटरनेशनल ब्रेन ट्रेनर एवं तपस्या एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रेन योगी श्रीनिवास जी के द्वारा निःशुल्क ब्रेन योग शिविर का आयोजन किया गया। बच्चों को ब्रेन जिम, प्राणायाम, मेडिटेशन आदि के बारे में अवगत कराया गया, जिससे बच्चों की याददाश्त में सुधार ,एकाग्रता बढ़े एवं तनाव कम हो। ब्रेन योगी श्रीनिवास जी ब्रेन योग एवं दिव्य नेत्र ध्यान कक्षाओं के लिए दुनिया भर में पहचान रखते हैं। इनके पूरे विश्व में  दस लाख विद्यार्थी हैं, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। उनको पांच अंतर्राष्ट्रीय एवं सात राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।  इस मौके पर इंडियन हेल्थ एंड स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष धनंजय योगाचार्य, सचिव डॉ दिवा सिंह, चेयरमैन सचिन सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर मैंरी जान, सिस्...

प्रदर्शनी को देख महिलाओं के कार्यों की सराहना

Image
ददरी मेला क्षेत्र में नाबार्ड की लगी प्रदर्शनी में समाजसेवियो को किया सम्मानित बलिया। ददरी मेला क्षेत्र में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के तत्वावधान में माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया द्वारा चल रहे 15 दिवसीय प्रदर्शनी में आज अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर नाबार्ड के सहयोग से एलई डीपी के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त स्वयं सहायता समूहो की महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पाद बैग, बिंदी आदि की प्रदर्शनी को देखकर महिलाओं के कार्यों की सराहना की। सभी ने कहा कि ये महिलाएं समाज में अन्य महिलाओं के लिए एक उदाहरण है कि कोई भी महिला रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वावलंबी हो सकती हैं। इस दौरान सेवा सदन की प्रिंसिपल को समूह की महिलाओं द्वारा बैग और बिंदी भेट कर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में पूरे दिन भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान लोगो द्वारा नाबार्ड के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा संचालित होते देखकर प्रदर्शनी की सराहना करते दिखाई दिए। इस दौरान प्रदर्शनी में आयी सेवा सदन स्कूल की प्रिंसिपल सुमन सिंह, प्रमुख समाज सेवी रतन प्रका...

बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस सहित दो दर्जन गाड़िया हुई निरस्त

Image
कोहरे के कारण रेलवे ने 28 फरवरी तक के लिए बंद किया परिचालन वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा सर्दियों के मौसम में होने वाले घने कोहरे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए होने वाली परिचालनिक कठिनाइयों के कारण 12 जोड़ी गाड़ियों का निरस्तीकरण किया जायेगा।  निरस्तीकरणः 1. बनारस से 05, 07, 12, 14, 19, 21, 26, 28 दिसम्बर, 2022 एवं 02, 04, 09, 11, 16, 18, 23, 25, 30 जनवरी तथा 01, 06, 08, 13, 15, 20, 22 एवं 27 फरवरी, 2023 को चलने वाली 12538 बनारस- मुजफ्फरपुर बापूधाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 2. मुजफ्फरपुर से 05, 07, 12, 14, 19, 21, 26, 28 दिसम्बर, 2022 एवं 02, 04, 09, 11, 16, 18, 23, 25, 30 जनवरी तथा 01, 06, 08, 13, 15, 20, 22 एवं 27 फरवरी, 2023 को चलने वाली 12537 मुजफ्फरपुर-बनारस बापूधाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 3. गोरखपुर से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 4. वाराणसी सिटी से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 5. आनन्द विहार टर्मिनस से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फ...

छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस सहित दर्जनों गाड़िया 28 फरवरी तक आंशिक रूप से निरस्त

Image
घने कोहरे के कारण परिचालनिक कठिनाइयों को देख किया गया निरस्त वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा सर्दियों के मौसम में होने वाले घने कोहरे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए होने वाली परिचालनिक कठिनाइयों के कारण कई गाड़ियों की आवृति में कमी की जाएगी फलस्वरूप यह गाड़ियाँ सप्ताह में कुछ दिन निरस्त रहेंगी शेष दिन चलेगी।   आंशिक निरस्त गाड़ियाँ: 1. मऊ से चलने वाली 15025 मऊ-आनन्द विहार एक्सप्रेस 04 दिसम्बर,2022 से 26 फरवरी,2023 तक प्रत्येक रविवार को निरस्त रहेगी । 2. आनन्द विहार टर्मिनल से चलने वाली 15026 आनन्द विहार टर्मिनल-मऊ एक्सप्रेस 05 दिसम्बर,2022 से 27,फरवरी,2023 तक प्रत्येक सोमवार को निरस्त रहेगी। 3. बनारस से चलने वाली 15125 बनारस –पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस 01 दिसम्बर,2022 से 28 फरवरी,2023 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी । 4. पटना से चलने वाली 15126 पटना– बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस  01 दिसम्बर,2022 से 28 फरवरी,2023 तक प्रत्येक मंगलवार,गुरुवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी। 5. छपरा से चलने वाली 15159 दुर्ग-छपरा  सारनाथ एक्सप्रेस 03 दिसम्बर,2022 से 27 ...

समाज को बेहतर बनाने के लिए किया जाना चाहिए विज्ञान का उपयोग: प्रो0 जॉन माइकल वालेस

Image
जेएनसीयू में 'बलिया: एक पुनरावलोकन संगोष्ठी का हुआ आयोजन' बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दो सत्रों में संगोष्ठी का आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रथम सत्र की अध्यक्षता करते हुए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के पूर्व कुलपति प्रो. पृथ्वीश नाग ने बलिया के शैक्षणिक परिदृश्य पर अपने विचार दिए।  उन्होंने कहा कि यहाँ का जनसंख्या घनत्व बहुत अधिक है जिसे देखते हुए उच्च शिक्षा में संस्थानों एवं संसाधनों को बढ़ाये जाने की जरूरत है। इसी से बलिया का विकास संभव है। इस सत्र में प्रो. प्रतिभा पांडेय, प्रो. प्रतिभा त्रिपाठी, प्रो. अंजनी कुमार सिंह ने बलिया के  शैक्षणिक परिदृश्य पर अपने विचार रखें एवं अपने महत्त्वपूर्ण सुझाव दिए। संगोष्ठी के दूसरे सत्र में 'बलिया: एक पुनरावलोकन' विषय पर एक विचारोत्तेजक  परिचर्चा  आयोजित की गई। इसकी शुरुआत करते हुए बलिया के लिविंग लिजेंड और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो.आर. के. चौबे ने सुझाव दिया कि बलिया के विकास के लिए लिविंग लिजेंड ...

निदेशक मंडल के सदस्यों एवं सीईओ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Image
प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित बलिया। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड द्वारा प्रायोजित एवं माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया द्वारा सोहांव ब्लॉक में संचालित एफपीओ सोहांव नारायण फार्मर डेयरी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, नरही के निदेशक मंडल के सदस्यों एवं मुख्य कार्यकारी (सीईओ) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र, सोहाव,बलिया में संचालित किया गया।  प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन टी डी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ संजीत कुमार सिंह ने शेयर धारकों की संख्या को अपने कम्पनी में किस प्रकार बढ़ा सकते हैं, साथ ही उनके हितों का ध्यान कम्पनी कैसे रखेगी, इस पर विस्तार पूवर्क प्रकाश डाला। साथ ही उम्मीद जताई कि तीन दिन तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एफपीओ के संचालन एवं उसको किस प्रकार व्यवस्थित रूप से विकास की तरह बढ़ा जा सकता है इसकी जानकारी प्राप्त हो गई होंगी। इस दौरान बैकिंग संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि एफपीओ के व्यवसाय को पारदर्शिता लाने के लिए प्रतिदिन के खर्चों को रजिस्टर पर दर्ज करने की बात कही। प्रशिक्षण के दौरान अंतिम दिन...

मौसम वैज्ञानिक प्रो.जगदीश शुक्ल व उपसभापति हरिवंश जी का हुआ सम्मान

Image
जननायक चंद्रशेखर विवि सभागार में 'लिविंग लिजेंड्स ऑफ बलिया' फोरम की कार्यशाला का हुआ आयोजन बलिया। ' लिविंग लीजेंड्स ऑफ बलिया' फोरम के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'रोल ऑफ लिविंग लिजेंड्स इन द होलिस्टि डेवेलपमेंट' का आयोजन बुधवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय सभागार में हुआ। इसमें 'लिजेंड्स ऑफ बलिया' के सम्मानित सदस्यों में एक राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह व प्रसिद्ध मौसम वैज्ञानिक प्रो. जगदीश शुक्ल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन दोनों लिजेंड्स की उपलब्धियों की भी जानकारी सभागार में मौजूद लोगों को दी गयी। इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रो. शुक्ल ने कहा कि कोई भी संस्था समाज को बदलने में सहायक होती है। इस दिशा में बेहतर कार्य करने के लिए आपने विवि परिवार को धन्यवाद दिया। बताया कि मैं आइंस्टीन व गांधी का फैन हूँ। उन्होंने कहा कि बलिया में पहले इंडस्ट्रीज थीं, पर आज बंद हैं। इस दिशा में हम सबको सोचना होगा। यहाँ कृषि के क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। सुरहा ताल यहाँ के लिए एक बड़ा संसाधन है।...

नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का हुआ स्वागत

Image
यूपी सीनियर बेसिक शिक्षक संघ बलिया के पदाधिकारियों का अभिनंदन बलिया। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ बलिया के उपाध्यक्ष चुने जाने पर अपने विद्यालय जूनियर हाई स्कूल पांडेयपुर के प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह सहित अध्यक्ष अशोक केशरी एवं संयुक्त मंत्री अनिल कुमार उपाध्याय का विद्यालय परिवार के तरफ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने कहा कि संगठन पुरानी पेंशन की मांग को लेकर संगठन लड़ाई लड़ रहा है। देश के पांच राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू हो गई है जो कर्मचारियों के एकजुटता और संघर्ष का ही परिणाम है। और इसी एकजुटता से हम उत्तर प्रदेश में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू होगी। सरकार कर्मचारियों की एकता से ही झुकेगी।  इस मौके पर सर्वश्री संजय सिंह, देवता नन्द तिवारी,राजेश मिश्र, चतुरानंद दूबे, संतोष प्रजापति, शैलेश चौबे, रजनीश धर, नीरज पाण्डेय, विनोद यादव, शुभ नारायण पाण्डेय, कौशलेंद्र पाठक, रामनाथ राम आदि उपस्थित रहें।

सुरक्षित पेयजल तक पहुंच के विकल्पों के बारे में जानने की है जरूरत

Image
प्रख्यात मौसम वैज्ञानिक प्रो जॉन माइक वॉलेस ने विभिन्न मुद्दों पर रखे विचार बलिया। अमेरिका से पधारे प्रख्यात पर्यावरणविद एवं मौसम वैज्ञानिक प्रो जॉन माइक वॉलेस,  जो सिआटेल में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन में कार्यरत है ने द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बांसडीह के भूगोल विभाग में कार्यरत अभिनव पाठक से एक भेंटवार्ता में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। प्रो माइक वॉलेस ने बलिया के सन्दर्भ में बात करते हुए कहा कि बलिया उसी तरह की पर्यावरणीय समस्याओं से जूझ रहा है जिसका सामना भारत के अधिकांश लोग करते हैं। जैसे कि वायु और जल का प्रदूषण, मिट्टी की ऊपरी परत का क्षरण, भूजल की कमी और अत्यधिक शोर। इनमें से अधिकांश समस्याओं को हल किया जा सकता है, लेकिन सामुदायिक कार्रवाई के बिना नहीं, और यह भारत में कठिन प्रतीत होता है। मुझे लगता है कि समाधान शुरू करने के लिए सबसे पहले ग्रामीण स्तर पर कार्य करना चाहिए। उदाहरण के लिए, शोर कम करना, तालाबों की सफाई करना, कचरे का प्रबंधन करना।  वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार द्वारा उचित कार्यवाही की आवश्यकता होगी। बलिया...

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Image
कृषि विज्ञान केंद्र, सोहाव में प्रारंभ हुआ प्रशिक्षण बलिया। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड द्वारा प्रायोजित एवं माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया द्वारा सोहांव ब्लॉक में संचालित एफपीओ सोहांव नारायण फार्मर डेयरी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, नरही के निदेशक मंडल के सदस्यों एवं मुख्य कार्यकारी (सीईओ) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 नवम्बर से कृषि विज्ञान केंद्र, सोहाव बलिया में प्रारंभ किया गया।  प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव पूर्व प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र ने द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया। अपने संबोधन में कहा कि नाबार्ड द्वारा वित्तिय सहयोग से स्थापित यह डेयरी एफपीओ जनपद में डेयरी उत्पाद को बढ़ाने में सहायक होगा। साथ ही इस प्रशिक्षण के उपरांत इससे अन्य दुग्ध उत्पादक भी जुड़ेंगे तथा अपने व्यवसाय को बढ़ाने में सहायक होंगे। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ अभिषेक यादव ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि किसी भी कंपनी या समूह में वित्तिय लेनदेन में पारदर्शिता लाने से समूह या कंपनी में सदस्यों, शेयर धारकों के साथ-साथ उपभोक्...

अशोक केशरी अध्यक्ष एवं अनूप सिंह बने महामंत्री

Image
उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ बलिया का चुनाव सम्पन्न बलिया। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का जनपदीय सम्मेलन/चुनाव सोमवार को जिला पंचायत के नरेंद्र देव सभागार में प्रदेश अध्यक्ष अवधेश मिश्र के देख रेख में संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष अवधेश मिश्र ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो कुछ भी हमे प्राप्त है वह सब संगठन के बूते ही मिला हैं। इस संगठन की नीव 1973 में पड़ी जब इतना संसाधन नही था। उस समय से संघर्षों के बल पर ही हमलोग यहां तक पहुंचे हैं। संघर्ष कभी हारता नही है देर सबेर सफलता आवश्य मिलती हैं। उसी प्रकार आप की पेंशन भी देर सबेर आवश्य मिलेगी। संगठन उसकी लड़ाई लड़ रहा हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी घोषणा किया कि बलिया का संगठन उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ काम करेगा। वर्तमान संयोयक सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने वर्तमान कमेटी को भंग किया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और आज के चुनाव अधिकारी कौशल कुमार उपाध्याय ने नई कमेटी का घोषणा किया जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया। जिसमे अध्यक्ष- अशोक केश...

नवनिर्मित बलिया वाटर सेंटर का लोकार्पण

Image
पद्मश्री प्रो जगदीश शुक्ला एवं मौसम वैज्ञानिक प्रो जॉन माइक वॉलेस ने किया लोकार्पण बलिया। जनपद के मिड्ढा, बेरुआरबारी में नवनिर्मित बलिया वाटर सेंटर का लोकार्पण सोमवार को पद्मश्री प्रो जगदीश शुक्ला एवं अमेरिका से आये प्रसिद्ध मौसम वैज्ञानिक प्रो जॉन माइक वॉलेस द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर बलिया वाटर सेंटर को जनता को समर्पित करते हुए प्रो जगदीश शुक्ला ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि इस सेंटर के स्थापित होने से क्षेत्र के लोगो को पानी और मिट्टी की जाँच के लिए अन्यत्र नहीं भटकना पड़ेगा तथा पीने का शुद्ध पानी आम जनता के लिए प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया की प्रो जॉन माइक वालेस तथा उनकी पत्नी सुसैन वालेस का उक्त सेंटर की स्थापना में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है।प्रो जॉन माइक वालेस एवं सुसैन  वॉलेस ने अपने सम्बोधन में बताया कि जब कभी वो बलिया आते थे तो क्षेत्र की जनता के लिए पीने का साफ पानी उपलब्ध न होने की वजह से उनका मन काफी व्यथित हो जाता था। तभी से उनके मन में इस वाटर सेंटर की कल्पना ने जन्म लिया तथा आज ये जनता के प्रयोग के लिए वास्तविकता में प...

निबंध में सरस्वती वर्मा, पोस्टर में निक्की मौर्य व क्विज़ प्रतियोगिता में आदेश मौर्या रहे प्रथम

Image
सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु निबंध, पोस्टर तथा क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन बलिया। सतीश चंद्र कॉलेज बलिया में कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बलिया द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु जनपद स्तरीय प्रतियोगिता निबंध पोस्टर तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  इस प्रतियोगिता में सतीश चंद्र कॉलेज के अलावा गुलाब देवी गुलाब देवी महिला पी.जी.कॉलेज, शहीद मंगल पांडे पी.जी.कॉलेज नगवा, श्री बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम, कमला देवी बाजोरिया पी.जी. कॉलेज बलिया समेत अन्य कालेजों ने प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सरस्वती वर्मा श्री बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम, द्वितीय स्थान अंजलि तिवारी, श्री बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम तथा मुस्कान गुप्ता सतीश चंद्र कॉलेज बलिया ने प्राप्त किया किया।  पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर निक्की मौर्य, द्वितीय स्थान पर हर्ष प्रताप पासवान तथा तृतीय स्थान पर आकृति शुक्ला रहीं। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आदेश मौर्या सतीश चंद्र कॉलेज, द्वितीय स्थान पर शिवजी बरनवाल सतीश चंद्र कॉलेज  तथा त...

एक दिवसीय प्रतिनिधि सम्मेलन 21 नवम्बर को

Image
जूनियर हाई स्कूल के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी सम्मेलन में लेंगे भाग बलिया। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जनपद बलिया का एक दिवसीय प्रतिनिधि सम्मेलन 21 नवंबर दिन सोमवार को 10 बजे दिन से होगा जिसने संगठन के जनपदीय पदाधिकारियों का चुनाव भी संपन्न होगा।सम्मेलन जिला पंचायत बलिया के नरेंद्र देव सभागार में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि/पर्यवेक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश मिश्र होंगे।       उक्त जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सम्मेलन के संयोयक सुशील पाण्डेय "कान्हा जी" ने बताया के जनपद के स्थाई एवं अस्थाई मान्यता प्राप्त तथा सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी उक्त सम्मेलन में भाग लेंगे।

राज्य स्तर के लिए चार बाल वैज्ञानिकों का चयन

Image
सनबीम स्कूल, अगरसण्डा में हुआ राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय आयोजन  बलिया। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, नई दिल्ली द्वारा संचालित 30वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय आयोजन सनबीम स्कूल, अगरसण्डा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सनबीम स्कूल के निदेशक अरुण सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों ने निर्णायक मंडल के सामने अपने अपने प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण किया। निर्णायक मंडल द्वारा राज्य स्तर के लिए बलिया जिले से 04 बाल वैज्ञानिको अर्सनाल वाहिद, सान्या दूबे सनबीम स्कूल, बलिया, स्वप्निल यादव इन्विक्ट्स इंटरनेशनल स्कूल गड़वार रोड़ तथा साक्षी राय सेंट पाल चिल्ड्रेन स्कूल उजियार चयनित किये गए। साथ ही दो बाल वैज्ञानिक सेवा सदन स्कूल, कथरिया को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। जनपद स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिक दिसंबर माह में आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन में बलिया जिले की तरफ से प्रतिभाग कर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे। ...